सलुमण का मतलब आज 90साल से ऊपर एक बुजुर्ग ताई से पूछा तो उन्होंने जवाब दिया कि इसका मतलब है सावन का त्योहार जो रिश्तेदारियों में तीज पर सिंधारा,कोथली के बाद मनाया जाता था,बेटी बहन कभी भी शादी के तुरंत बाद आने वाले सामन में अपनी ससुराल न रुक कर अपने मायके रुका करती थी और अपनी पहचान बना सारा घर लीपा करती और एक तागा या ज्योत घर के आंगन,दहलीज,देहल,पशुओं के ठान या खेत में बने दो ईंटों के बीच बने दादा खेड़ा को पूजा करती और कहती हे मालिक आगे सुख राखिए,इस घर बार जहां मैने जन्म लिया उसकी मेर बनाए राखिए और बाबू,भाई घर के बड़े के एक तागा बांध दिया करती। कहीं कहीं आपस में इकट्ठी हो पिंग झूल लेती और देशी गीत गा लिया करती। चमासे में गुड तेल के गुलगुले,सुहाली खाने का अलग ही मजा था जो तीज वाले दिन या आगे पीछे बारिश आने में ज्यादा मात्रा में बना लिए जाते थे।कुल मिला कर सामन में सलूमण बहन भाई के संयुक्त परिवार के आनंद रंगचाह का दिन हुआ करता जो किसान परिवारों में हजारों वर्षों से इसके रीति रिवाज परंपराओं सभ्यता संस्कृति का प्रतीक रहता आया है,गांव में रक्षा बंधन आजादी के बाद ही आया है।भाई बहन का प्यार इसकी सबसे बड़ी खूबी है तो वहीं बहन बेटी के ससुराल के परिजनों द्वारा यह पूछा जाना कि बता थारे घर से रक्षा बंधन पर तुझे क्या क्या मिला?यह बुराई भी है जबकि एक बहन भाई से अपेक्षा तो रखती है मगर कभी भी लालच नहीं करती,भाई की आर्थिक स्थिति को वह सदा समझती है।अपने घर पर अपने मां बाप के जिंदा रहते पूरा अधिकार समझती है मगर मां बाप के चले जाने के बाद यह अधिकार भाभी की वजह से कम या ज्यादा हो जाता है।कुल मिला कर यह त्यौहार परिवारों को प्यार सहित जोड़े रखने का है इसका महत्व सावन माह से ही है,लेकिन आप सभी को पता है असल में नकल तो घुस ही पड़ी है।आप सभी भाई बहनों बड़े छोटों को यह त्यौहार मुबारक हो।
अपने कल्चर के मूल्यांकन का अधिकार दूसरों को मत लेने दो अर्थात अपने आईडिया, अपनी सभ्यता और अपने कल्चर के खसम बनो, जमाई नहीं!
Monday, 19 August 2024
Thursday, 15 August 2024
कितना भाग्यवान व् शुभकारक है विनेश खेलों के सिस्टम व् देश के लिए कि देश में ना सही परन्तु ओलिंपिक के नियमों में बदलाव करवाने का कारक बनी!
विनेश को किस्मत की मारी, बेचारी आदि कहने बारे, थोड़ा ठीक-ठीक तोल के बोलेन, कहीं आपकी यह इतनी भावुकता आपकी बेटी को मूर्ख साबित ना कर दे! दुःख होना स्वाभाविक है, परन्तु उसको बुद्धि पे हावी करके भावुक हो के हताश होना कतई सही नहीं; वह क्यों नीचे पढ़ें|
क्योंकि जो लड़की अप्रैल-2024 में बाक़ायदा ट्वीट करती है कि मेरे साथ धोखा हो सकता है, तो उसको इतनी तो नादाँ व् मूर्ख तो नहीं ही समझो कि किसी ऐसे व्यक्ति के हाथों कुछ भी खाने-पीने का ले लेगी, जिसपे उसको शक रहा होगा| व् ऐसे बना के प्रतीत करने लगे हो कि जैसे साजिशकर्ता इंडिया से ही पीछे पड़ लिए होंगे, व् उसने उनको स्पेस दे भी दिया होगा? इतनी नादाँ या मूर्ख मान रहे हो क्या अपनी बेटी को? ठीक-ठीक लगा लो|
और ना ही मोदी एंड कंपनी को इतना ज्यादा शातिर व् तेज मानो कि सब उसकी स्क्रिप्ट से ही हो गया होगा| कहीं ना डंका बज रहा उसका कि उस लेवल पे जा के कोई ओलिंपिक का विदेशी अधिकारी उसके कहे से ऐसी साजिश कर देगा, हाँ देश वालों की गारंटी नहीं| तो कहीं तो अपने बालकों की अक्ल का भी हाथ ऊपर रखो| क्योंकि फाइनल में पहुंचने तक तो उसके साथ कोई गड़बड़ हुई नहीं, या कहो वह इतनी सतर्क थी कि होने नहीं दी| कितने ही तो डोप-टेस्ट्स से गुजरी होगी, स्क्रीनिंग से गुजरी होगी; तो इंडिया वाले उसको वहां तो किसी लेवल पर रोकने में कामयाब हुए नहीं, और ओलिंपिक में हो जाएंगे?
कई कह रहे हैं कि प्री-क्वार्टरफईनल में ही जापान वाली सबसे ताकतवर से भिड़वाना भी साजिश थी; इन कयासों को नकारात्मक डायरेक्शन में किस स्तर तक ले जाओगे; आप तो किसी ऐसी माँ की भांति व्यवहार करने लगे कि जैसे उसकी लाड़ली औलाद के लाड़ में वह इतना डूब जाती है कि उसके बच्चे को कुदरती तौर पर भी खरोंच आ जाए तो उसमें भी दिमाग में सिर्फ साजिशों के अम्बार बना बैठती है|
प्री-क्वार्टरफईनल में सुसाकी भी तो किसी के बांटें आनी थी या वर्ल्ड-टॉप थी तो इसका मतलब यह तो नहीं था कि उसको सीधा फाइनल में ही भिड़ने आना था; या मोदी वहीँ से साजिश करवा चुका होगा, इतना भी डंका नहीं है या है? क्यास के अलावा इस बात का कोई तथ्यात्मक ठहराव है? नेगेटिव-पॉजिटिव का बैलेंस कीजिए किसी बिंदु पे तो| राऊटर-सिस्टम जैसा कुछ होता है उसके तहत आ गई वो विनेश के बांटे, पहली भिड़ंत में|
दूसरा, ऊपर बता ही दिया; जिस तरीके से सचेत हो कर वह चल रही थी, तो क्या लगता है उसने ऐसे ही किसी के भी हाथ से कुछ भी ले के खा लिया होगा? या उसके विदेशी कोच ने कोई खाने की चीज उसके पास ऐसे ही फटकने दी होगी; एक बार को इंडियन-स्टाफ पे भरोसा नहीं भी करो तो? उसका पति तक साए की तरह उसके साथ था, तो इतना तो इर्दगिर्द का ध्यान उसने भी रखा होगा कि कम-से-कम खाने के जरिए कोई उसको गलत ना खिला जाए|
हाँ, जहाँ मोदी, नीता अम्बानी व् पीटी ऊषा व् IAO को दोष देना है तो वह यह इंसिडेंट होने के बाद से शुरू होता है; वह चाहे उनके ब्यान रहे हों, मोदी का ट्वीट आने का वक्त व् मौका रहा हो, केस को कोर्ट में डालने में उनका गायब रहना रहा हो; वहां दोष रखो| इतना मत सब इनके ही पल्ले जड़ दो कि यह तो पता नहीं धरती के ऐसे कौनसे षड्यंत्रकारी हो गए कि एक भी दांव छोरी का कामयाब ना हुआ हो| ऐसा करके जाने कहो या अनजाने में आप विनेश को, उसके कोच को मंदबुद्धि मानने की दिशा में जा रहे हो; थाम्बो इसको यहीं, कण्ट्रोल करो अपनी भावनाओं को| और लड़की की बदकिस्मती की लकीर भी इतनी मत बढ़ाओ कि जैसे वह पहली भुग्तभोगी थी इस नियम की; वह जो 4-5 और पहले के भुग्तभोगी पहलवानों के भी तो ट्वीट्स व् मेसेज आए थे, जूरी उनसे भी तो डरी होगी कि इसको मैडल दिया तो फिर वो मोर्चा खोल के बैठेंगे, उनको भी मैडल देने होंगे|
बल्कि विनेश को इस मामले में भाग्यशाली कहो कि इंडिया में जैसे वह सिस्टम ठीक करने को लड़ी, उसी भांति ओलिंपिक का भी सिस्टम ठीक करने का कारक बनी; जूरी ने कहा कि आगे कोई ऐसा केस आवे, उससे पहले ही यह नियम बदल लिए जावें| यह क्रेडिट दो अपनी बेटी को कि नेशनल हो या इंटरनेशनल स्तर वह दोनों जगह सिस्टम की खामियां उजागर करने का कारक तो बनी ही, इंटरनेशनल वाले को तो उसकी वजह से सुधारा भी जाने वाला है| हाँ यहाँ नेशनल वाले यानि मोदी गवर्नमेंट को कोस सकते हो कि ओलिंपिक बॉडी व् CAS से सीखे मोदी सरकार व् WFI हमारी पहलवान वहां के कानून बदलवाने में कामयाब हुई परन्तु अपने देश के ही ना बदलवा सकी; और वह भी 40 दिन धरने पे बैठ के ही नहीं अपितु तब से अब तक डेड साल होने को आया तब भी नहीं, जबकि CAS ने 7 दिन में ही किसी 'खाप-पंचायतों वाली एक ही सिटींग में न्याय कर देने की परम्परा' जैसे 7 दिन में ही केस का फैसला भी कर दिया, डेड साल के आगे 7 दिन तो एक ही सिटींग जितना ही मान सकते हैं?
अत: मायूसी जरूर है; परन्तु उसको हताशा के स्तर तक बढ़ाने से बचें; 17 अगस्त को बेटी आ रही है इंडिया, उस दिन इतना हजूम खड़ा कर दो कि अगर कोई साजिशकर्ता वाकई में कामयाब हुआ भी होगा, तो उसको भी झटका लगे कि कैसा यह समाज है व् कैसा इनका कल्चर कि हम साजिश कर-कर थक गए परन्तु इनके हैं कि हौंसले डाउन के बजाए ऊपर-ही-ऊपर और ऊपर जाए-जाते हैं!
जय यौधेय! - फूल मलिक
Tuesday, 13 August 2024
Vinesh medal and IOA chief P T Usha stand
इस भाषण 👆का मतलब तो यही हुआ, कि जो राष्ट्रभक्ति का ठेका सिर्फ वचनों में उठाने वाले हैं; इनके कहे का उल्टा समझना चाहिए! कहाँ, इस आदमी का यह भाषण और कहाँ आज घर-आए-उए मेडल्स तक बचाने की बजाए; इन्हीं के शासन तले IOA की चीफ पीटी उषा यह कह के पल्ला झाड़ लेती है कि वजन बढ़ने-घटने की जिम्मेदारी खुद खिलाडी व् उसके कोच की होती है? और कोई उससे प्रतिउत्तर लेने वाला नहीं कि अगर ऐसा है तो फिर डाइटीशियन, फिसिओथिरेपिस्ट किसलिए भेजे जाते हैं, खिलाडियों के साथ?
खिलाडी का काम खेलना होता है व् कोच का काम उसको संबंधित खेल जैसे कि विनेश के मामले में कुश्ती; उसके दांव-पेंच सिखाने होते हैं| कोच का काम खिलाड़ी की डाइट में इतना तक ही हो सकता होगा कि वह अपने उस खेल बारे लाइफटाइम अनुभव से यह बता दे कि इसको यह खिलाओ, वह खिलाओ; परन्तु कितना व् कब खिलाओ; आखिर यह एक कोच की जिम्मेदारी कैसे हो सकती है? और हो सकती है तो फिर वही बात, यह डाइटीशियन व् फिसिओथिरेपिस्ट किसलिए भेजे जाते हैं साथ?
इन IOA वालों की रूल्स एंड रेगुलेशंस की बुक उठवा के एनालाइज की जाए, क्या-क्या क्लॉज हैं इनके व् क्या-क्या ड्यूटी हैं; ऐसे थोड़े ही कि झाड़ के पल्ला हुई एक तरफ खड़ी| वह भी राष्ट्रभक्ति का डंका पीटने वालों की सरकार में; यही राष्ट्रभक्ति है क्या कि देश का नाम बदनाम हो रहा है पेरिस जैसी इंटरनेशनल जगह पर व् यह लोग एक मिनट नहीं लगाते पल्ला-झाड़ने में?
जय यौधेय! - फूल मलिक
Thursday, 8 August 2024
आपकी सामलात की जमीनों के कानून पहले ही बदल चुके हैं, गामों के लाल-डोरे तोड़ दिए हैं; आप तो नहीं चुस्के, परन्तु मुस्लिम समाज चुस्का व् बचा ली अपनी जमीनें; आप पड़े रहो फंडियों की जागरण-कथाओं की अफीम सूंघ के! देखो नीचे कैसे:
*आपकी सामलात की जमीनों के कानून पहले ही बदल चुके हैं, गामों के लाल-डोरे तोड़ दिए हैं; आप तो नहीं चुस्के, परन्तु मुस्लिम समाज चुस्का व् बचा ली अपनी जमीनें; आप पड़े रहो फंडियों की जागरण-कथाओं की अफीम सूंघ के! देखो नीचे कैसे:*
★ "वक़्फ़ संशोधन बिल" लोकसभा में पास नहीं हुआ... इस बिल का पास नहीं होना Pm नरेंद्र और आरएसएस गैंग की शिकस्त है..एक और शिकस्त..
◆ माहौल कुछ बनाया गया था कि "वक़्फ़ बोर्ड" ने ग़ैरक़ानूनी तरीक़े से ज़मीन पर क़ब्ज़ा कर लिया है..तो फिर राज्य सरकारों और केंद्र सरकार में "वक़्फ़ मिनिस्टर" क्यों रखा है? वक़्फ़ तो सरकारी है..
👉 एक सवाल : अगर एक हिंदू अपनी ज़मीन किसी को हिंदू धर्म के लिए दान करता है तो क्या सरकार उस ज़मीन में "मुस्लिम ट्रस्टी" रखने देगी?
👉 क्या सिखों की "गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (SGPC), बुद्ध/जैन मंदिर, पारसी मंदिरों में दूसरे धर्म के ट्रस्टी हो सकते हैं?
👉 तो फिर एक मुस्लिम की धर्म के लिए दान की गई ज़मीन में "2 हिंदू ट्रस्टी" क्यों रहेंगे? कुछ तो शर्म रखनी चाहिए..
★ और वक़्फ़ की 9.4 लाख एकड़ के 70% हिस्से में मसाजिद, क़ब्रिस्तान, स्कूल, कॉलेज, मदरसे, यूनिवर्सिटी, लाइब्रेरी, यतीमख़ाने हैं..और ये ऑलरेडी सरकारी क़ब्ज़े में ही हैं..करना क्या चाहते थे?
◆ एक और सवाल : ये "2 हिंदू ट्रस्टी" कौन होंगे? RSS या अडानी-अम्बानी के लोग नहीं होंगे इस की क्या गारंटी है? और अगर RSS या अडानी-अम्बानी के लोग ट्रस्टी बनाए गए तो वक़्फ़ या'नि भारत की ज़मीनों का क्या होगा ये समझना बहुत आसान है!! आज के दिन अयोध्या में सेना की 13000 हजार एकड़ जमीन अडानी-रामदेव व् रविशंकर ढोलकापड़िये को पूज दी है, इसी से समझ जाईए इनकी मंशा
👉 और जिन्हें लगता है कि ये क़ानून सिर्फ़ वक़्फ़ के लिए है वो लोग "मा'सूम मूर्ख" हैं..ऐसा ही क़ानून दूसरे मज़हबों पर भी लागू कर देंगे..यही इन का रिकॉर्ड है.. कल को इसी कानून के तहत, तमाम *जाट शिक्षण संस्थाओं व् अन्य जातियों की भी ऐसी ही तमाम संस्थाओं की जमीन से ले आर्यसमाजी गुरुकुलों व् गौशालाओं की जमीन* RSS या अडानी-अम्बानी को चढ़ा देंगे तो कहाँ जाओगे?
● पहले रोज़ से मोदी की नज़र ज़मीन पर है..ज़मीन क़ानून, किसान क़ानून के बा'द यह मोदी की ज़मीनों पर क़ब्ज़ा करने की तीसरी कोशिश थी..आगे भी कोशिश जारी रहेगी..
● अगर विपक्ष मज़बूत रहा होता तो किसान कृषि बिल जैसे देश को बरबाद करने वाले क़ानून पास नहीं होते और नाही इतनी नफ़रत फैलती.. परन्तु आज विपक्ष मजबूत है तो रोक दिया है इस कानून को!
✋ भारत की 'अवाम का शुक्रिया कि मोदी की साज़िश को देर होने के बावजूद समझा और विपक्ष को मज़बूत बना दिया..देश में नफ़रत फैलाने और ज़मीन लूटने की सब से बड़ी साज़िश नाकामयाब हो गई..जय हिंद..
जय यौधेय! - फूल मलिक
Tuesday, 6 August 2024
बीजेपी सांसद रामचंद्र जांगड़ा को कोई यह आकंड़े दिखाओ!
इस आदमी के नाम के आगे श्री या पीछे जी तो क्या ही लगाऊं, क्योंकि इसका काम नहीं ऐसा; जैसा इसने दो दिन पहले थर्ड-क्लास गंवारों वाला भाषण दिया है राज्यसभा में, वह भी अपनी ही होमस्टेट व् एथनिसिटी यानि हरयाणत का फूहड़ मजाक उठाते हुए|
एक मिथ का भी पर्दाफाश करता हुआ, यह आंकड़ा दिखाओ इस मोलड़ को| अक्सर फैलाया जाता है कि सबसे ज्यादा IAS बिहार-बंगाल से आते हैं, यहाँ तक कि गुजरात तक को यह माना जाता है कि वहां से भी ज्यादा IAS आते होंगे; परन्तु यहाँ तो आंकड़ा कुछ और ही कहता है; देखें सलंगित डाटा| सबसे ज्यादा जनसंख्या अनुपात में तो IAS दिल्ली-हरयाणा-पंजाब से आते हैं| बिहार से तो हरयाणा-पंजाब के आधे भी नहीं आते! बंगाल-गुजरात की हालत तो और खस्ता है| यानि स्पोर्ट्स-हब के साथ-साथ IAS हब भी हरयाणा-पंजाब ही हैं| यह ऐसा झूठ फैला के कोई मनोवैज्ञानिक दबाव बनाया जाता है क्या इन राज्यों वालों पे|
और इस दबाव बनवाने में खुद इन्हीं राज्यों के MP सबसे पहले ताल ठोंकते हैं; अभी दो दिन पहले BJP सांसद रामचंद्र जांगड़ा का हरयाणा बारे फूहड़ केटेगरी वाला थर्ड क्लास गँवारपणे से भरपूर भाषण तो सुना होगा? क्या मतलब इस जांगड़ा साहब में हरयाणवी-स्वाभिमान की ओंस भी कभी पास से नहीं निकली क्या; या इनको यह लगता है कि हरयाणवी का मतलब सिर्फ एक जाति है, हरयाणा का मजाक उड़ाओ तो उसको उड़ेगा; तुम्हारा कुछ नहीं उड़ेगा? समझाओ कोई ऐसे गंवारों को कि जन्मे-पले-बड़े तो तुम भी उसी स्टेट में हो; वह भी पीढ़ियों से! कोई शरणार्थी ऐसा गोबर फेंकता तो समझ भी आती; हरयाणा का मूल-निवासी होने के बाद; संसद जैसी जगह खड़ा हो के ऐसी बेहूदगी दिमाग में|
दो जोक्स सुनाए इसने, दोनों थर्ड क्लास, लगता है यह अपनी जिंदगी में ऐसी ही हरकतें करता रहा है|
जय यौधेय! - फूल मलिक
Saturday, 3 August 2024
Sports, Olympics, Medals and impact of DNA
सुशील कुमार, विजेंद्र सिंह से ले मनू भाकर तक जाटों ने अपने डीएनए पर खुब गर्व करा , करें भी क्यों ना आखिर 150 करोड़ की जनसंख्या को इसी डीएनए ने मेडल दिलाये हैं।
Thursday, 1 August 2024
About some unique flamboyant displays of Opening Ceremony at Paris Olympics 2024!
This was perhaps the first time in Olympics History that its French organizers articulated a combined display of their artistic cultural show, side by making it an opening of a Olympic season or perhaps the vice-versa; but whichever way it all sounds thrilling and creative full of enthusiasm and immense zeal of proud and affection towards root Kinship. Some of these displays depicted French Cultural Legacy as below (pictures attached):
Tuesday, 30 July 2024
हरयाणवी त्यौहार-कल्चर-कस्टम का हिन्दीकरण करते हरयाणवीयों के लिए संदेश!
हरयाणवियों को अपने कल्चर-कस्टम्स को mold करके दूसरों को भी एडजस्ट होने की उदारता छोड़नी होगी; क्योंकि इससे हमारी शुद्धता कत्ल हो रही है व् हमारे कल्चर-कस्टम्स का हरयाणवीकरण बरकरार रखने की बजाए उनका हिन्दीकरण और हो जा रहा है:
1000 किलोमीटर दूर से आ के बिहारी दिल्ली-एनसीआर में छट मनाते हैं, क्या वो कभी इस चक्कर में कि तुम दिल्ली में हो बिहार में नहीं; उनके त्यौहार का हिन्दीकरण करते हैं? बिल्कुल नहीं वही 100 फीसदी भोजपुरी भाषा व् रिवाज के साथ मनाते हैं|
1500 किलोमीटर दूर से आ के बंगाली दिल्ली-एनसीआर में दुर्गा-पूजा मनाते हैं, क्या वो कभी इस चक्कर में कि तुम दिल्ली में हो बंगाल में नहीं; उनके त्यौहार का हिन्दीकरण करते हैं? बिल्कुल नहीं वही 100 फीसदी बंगाली भाषा व् रिवाज के साथ मनाते हैं|
2000 किलोमीटर दूर से आ के मराठी-गुजराती दिल्ली-एनसीआर में क्रमश: गणेश-चतुर्थी व् डांडिया मनाते हैं, क्या वो कभी इस चक्कर में कि तुम दिल्ली में हो महाराष्ट्र-गुजरात में नहीं; उनके त्यौहारों का हिन्दीकरण करते हैं? बिल्कुल नहीं वही 100 फीसदी मराठी-गुजराती भाषा व् रिवाज के साथ मनाते हैं|
3000 किलोमीटर दूर से आ के तमिल-तेलुगु-मलयाली आदि दिल्ली-एनसीआर में क्रमश: उनके त्यौहार मनाते हैं, क्या वो कभी इस चक्कर में कि तुम दिल्ली में हो दक्षिण भारत में नहीं; उनके त्यौहारों का हिन्दीकरण करते हैं? बिल्कुल नहीं वही 100 फीसदी उनकी भाषा व् रिवाज के साथ मनाते हैं|
1947 में पाकिस्तान से आ के खापलैंड व् मिसललैंड पर बसने वाले अरोड़ा-खत्री दिल्ली-एनसीआर में उनके नवरात्रे व् करवाचौथ मनाते हैं, क्या वो कभी इस चक्कर में कि तुम दिल्ली में हो पाकिस्तान में नहीं; उनके त्यौहारों का हिन्दीकरण करते हैं? बिल्कुल नहीं वही 100 फीसदी उनकी भाषा व् रिवाज के साथ मनाते हैं|
तो फिर यह दिल्ली-एनसीआर के इन सबसे पुराने बाशिंदे यानि यहाँ के मूलनिवासी हरयाणवी; किस दिन यह बात समझेंगे कि तुम तो प्रवासी धरती पे भी नहीं हो; फिर तुम क्यों अपने त्योहारों का हिन्दीकरण करके उनके मूलस्वरूप का कत्ल करने पे तुले हो? त्यौहार-कल्चर-कस्टम वह होता है जिसके अनुसार आगंतुकों को ढलना होता है, आपको अपने त्यौहार-कल्चर-कस्टम का स्वरूप नहीं बिगाड़ना होता| यह गलती कर रहे हो, इसीलिए खटटर जैसे नौसिखिए भी 2015 में गोहाना के एक प्रोग्राम में "हरयाणवीयों को कंधे से नीचे मजबूत व् ऊपर कमजोर" के तंज मारते हैं; बावजूद इसके कि आप उनको अपने में समाहित करने को उदारता की ही अति कर देते हो; अपने त्यौहार-कल्चर-कस्टम का हिन्दीकरण तक कर डालते हो; फर्क पड़ता है उनको इससे; क्या आप छाप छोड़ पाते हो, उन पर अपनी; नहीं बल्कि उल्टा कंधों से ऊपर कमजोर होने का तमगा और ले बैठते हो|
इसीलिए तो कहा गया है कि अति हर चीज की स्वघाती होती है; और यह ऊपर बताया किस्सा इसका सटीक उदाहरण है| Guts दिखाओ, इनकी भांति, अपने त्यौहार-कल्चर-कस्टम की शुद्धता पे टिके रहने की; वरना आज "कंधे से ऊपर कमजोर" के तंज झेल रहे हो, 35 बनाम 1 झेल रहे हो; कल को आपकी पीढ़ियों के लिए इससे भी भयावह स्तिथि दे के जाने वाले हो|
जय यौद्धेय! - फूल मलिक
Thursday, 25 July 2024
निडाणा गाम जिला जिंद/जींद को बसते हुए, आज 18 पीढ़ियां हो गई!
उदाहरण के तौर पर मेरे बड़े भतीजे से शुरू करके, म्हारे गाम को बसाने वाली पहली पीढ़ी तक पहुँचने पर ऐसे 18 पीढ़ियां बनती हैं:
अभिमन्यु सिंह मलिक > मनोज सिंह मलिक > रामेहर सिंह मलिक > दादा फ़तेह सिंह मलिक > दादा लछ्मण सिंह मलिक > दादा शादी सिंह मलिक > दादा गरधाला सिंह मलिक > दादा बख्शा सिंह मलिक > दादा दशोंदा सिंह मलिक > दादा थाम्बू सिंह मलिक > दादा समाकौर सिंह मलिक > दादा डोडा सिंह मलिक > दादा इंद्राज सिंह मलिक > दादा रातास सिंह मलिक > दादा सांजरण सिंह मलिक > दादा करारा सिंह मलिक > दादा रैचंद सिंह मलिक > दादा मंगोल सिंह मलिक
दादा मंगोल सिंह मलिक व् उनके साथ आए उनके सीरी भाई दादा मीला सिंह खटीक, मोखरा, महम चौबीसी से चल सन 1600 में न्यडाणा पर अपना खेड़ा बसाते हैं| उस वक्त जिंद/जींद में 4 रियासतें होती थी, जिनमें एक न्यडाणा/निडाणा थी; जो उस वक्त उज्जड़-खेड़ा था; जिसको फिर से इन दो दादाओं व् इनके साथ आए इनके परवारों ने बसाया था| मोखरा में दादा मंगोल से 4 माणस बिगड़ गए थे; आज भी मोखरा में इनके खंडहर हैं, जिसको निडाणा ढूंग बोला जाता है| दादा मंगोल को हुए दादा रैचंद, दादा रूपचंद व् दादा लाधू| दादा रैचंद ने निडाणा में ही बस के आगे यह गाम बसाया, दादा रूपचंद ने सीम लागता खेलगाम निडाणी में मलिक गौत जा बसाया व् दादा लाधू ने जिंद-रोहतक रोड पे स्थित गतौली में मलिक गौत जा बसाया|
दादा मंगोल के नाम से ही गाम में मंगोल-आळा जोहड़ है| दादा करारा को हुए दादा लखमीर के बेटे दादा बग्गा के नाम से गाम में बग्गा (बागा) आळा जोहड़ है| दादा लाधू के नाम से गाम में लाधू-आळा जोहड़ है|
जय यौधेय! - फूल मलिक
Monday, 22 July 2024
हरियाणा की सभी विधानसभा क्षेत्रों की 5 सबसे बड़ी जातियों के क्रमवार नाम!
लोकसभा चुनाव को एक साल से भी कम समय रह गया है | इसलिए चारों ओर राजनीतिक पारा बढ़ता जा रहा है |हरियाणा भी इससे अछूता नहीं है क्योंकि लोकसभा चुनाव के तुरंत बाद विधानसभा चुनाव होने हैं | इसलिए हरियाणा के सभी राजनीतिक दलों के नेता भी चुनावी गुणा-भाग में लग गए हैं | लेकिन किसी भी व्यक्ति को नेताओं का चुनावी गुणा भाग तब तक समझ नहीं आता जब तक वह सामाजिक समीकरणों की समझ नहीं रखता हो | कई बार व्यक्ति सामाजिक समीकरणों के गलत आंकड़ों के कारण राजनीतिक दलों की तिकड़म बाजी को नहीं समझ पाता या उसका सही अनुमान नहीं लगा पाता क्योंकि हमारे चारों तरफ गलत सूचनाओं और आंकड़ों का ढेर है | इसके अलावा सही सूचनाओं का अभाव भी है | इसलिए मैंने मन बनाया कि हरियाणा विधानसभा सीटों के जातीय आंकड़ों से संबंधित एक लेख लिखूं ताकि राजनीति में रुचि रखने वाले एक सही समझ बना सके | इस लेख में तीन तरह के आंकड़े लिख रहा हूं |
पहला हरियाणा की सभी विधानसभा क्षेत्रों की 5 सबसे बड़ी जातियों के क्रमवार नाम |
दूसरा कौन सी जाति कितने विधानसभा क्षेत्रों में संख्यात्मक रूप से पहले तथा दूसरे नंबर पर है |
तीसरा हर विधानसभा क्षेत्र में संख्यात्मक रूप से पहले तथा दूसरे स्थान पर आने वाली जातियों का अधिकतम प्रतिशत कितना और किस विधानसभा क्षेत्र में है |
पहला हरियाणा सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों के नाम व पांच सबसे बड़ी जातियों के क्रमानुसार नाम:-
1.कालका विधानसभा:- गुर्जर,ब्राह्मण,राजपूत,बनिया, चमार
2.पंचकूला विधानसभा :- बनिया ,अरोड़ा खत्री ,ब्राह्मण ,जट सिख व जाट
3.नारायणगढ़ विधानसभा:- चमार, गुर्जर, सैनी , जाट जटसिख ,राजपूत, ब्राह्मण
4.अंबाला कैंट विधानसभा:- अरोड़ा खत्री ,जट सिख व जाट, ब्राह्मण , चमार ,बनिया
5.अंबाला सिटी विधानसभा:- अरोड़ा खत्री , जटसिख व जाट, ब्राह्मण, बनिया, चमार
6.मुलाना विधानसभा:- चमार ,सैनी ,जाट व जटसिख, राजपूत, ब्राह्मण
7.साढौरा विधानसभा :- चमार ,जट सिख व जाट ,सैनी, मुस्लिम गुर्जर ,हिंदू गुर्जर ,काम्बोज,राजपूत
8.जगाधरी विधानसभा:- मुस्लिम गुर्जर ,हिंदू गुर्जर ,अरोड़ा खत्री, झींमर( कश्यप ), बनिया
9.यमुनानगर विधानसभा :- अरोड़ा खत्री, मुस्लिम गुर्जर, जट सिख व जाट , काम्बोज, चमार, ब्राह्मण
10.रादौर विधानसभा :- चमार, कंबोज, सैनी, जाट व जटसिख, राजपूत ,ब्राह्मण
11.लाडवा विधानसभा :--जाट, सैनी, चमार, जट सिख ब्राह्मण, झींमर(कश्यप),काम्बोज
12.थानेसर विधानसभा :- रोड़, अरोड़ा खत्री ब्राह्मण ,जाट, चमार, सैनी
13.शाहबाद विधानसभा :-जटसिख, जाट ,ब्राह्मण, चमार,काम्बोज, राजपूत
14.पिहोवा विधानसभा :-जटसिख,जाट, ब्राह्मण, चमार , गुर्जर, अरोड़ा खत्री , सैनी
15. गुहला चीका :-जट सिख ,जाट ,चमार, ब्राह्मण, काम्बोज,अरोड़ा खत्री ,बनिया
16.कलायत विधानसभा :-जाट, ब्राह्मण , चमार ,राजपूत, बाल्मीकि
17.कैथल विधानसभा :-जाट ,गुर्जर, अरोड़ा खत्री,बनिया, चमार
18.पुंडरी विधानसभा :-रोड़ ,जाट, ब्राह्मण , चमार , जटसिख, गुर्जर
19.नीलोखेड़ी विधानसभा :- रोड़, राजपूत, जट सिख,चमार, अरोड़ा खत्री
20.इंद्री विधानसभा:- कंबोज,झींमर(कश्यप), जट सिख ,जाट, चमार, राजपूत
21.करनाल विधानसभा:- अरोड़ा खत्री, बनिया, जाट व जटसिख, ब्राह्मण, रोड
22.असंध विधानसभा :-रोड़ ,जट सिख , जाट,चमार, राजपूत, ब्राह्मण
23.घरौंडा विधानसभा :-रोड़, जटसिख, राजपूत, चमार, ब्राह्मण,झींमर(कश्यप)
24.पानीपत ग्रामीण विधानसभा :-जाट , चमार, अरोड़ा खत्री, ब्राह्मण, झींमर(कश्यप)
25.पानीपत शहर विधानसभा:- अरोड़ा खत्री, बनिया, ब्राह्मण, जाट, मुस्लिम
26.इसराना विधानसभा:- जाट, रोड़, चमार,ब्राह्मण, बीसीए, सिख
27.समालखा विधानसभा:- गुर्जर, जाट ,ब्राह्मण, मुस्लिम, चमार
28.गन्नौर विधानसभा:- जाट, त्यागी, ब्राह्मण , चमार, गुर्जर
29.राई विधानसभा :-जाट ,राजपूत ,ब्राह्मण, चमार ,त्यागी, प्रवासी
30.खरखोदा विधानसभा:- जाट, चमार, ब्राह्मण ,बाल्मीकि, धानक ,सैनी
31.सोनीपत विधानसभा :-अरोड़ा खत्री ,बनिया, जाट, ब्राह्मण, चमार
32.गोहाना विधानसभा:- जाट , चमार ,ब्राह्मण, सैनी ,अरोड़ा खत्री ,बनिया
33.बरोदा विधानसभा:- जाट ,ब्राह्मण, चमार ,बाल्मीकि, धानक , सैनी
34.जुलाना विधानसभा:- जाट ,ब्राह्मण, चमार, बाल्मीकि, सैनी
35.सफीदों विधानसभा:- जाट ,ब्राह्मण , चमार, रोड़,जट सिख, सैनी,गुर्जर,
36.जींद विधानसभा:- जाट ,अरोड़ा खत्री ,बनिया ,सैनी, चमार ,ब्राह्मण
37.उचाना विधानसभा:- जाट, चमार, ब्राह्मण, बाल्मीकि, धानक
38.नरवाना विधानसभा:- जाट , चमार ,ब्राह्मण, बाल्मीकि धानक , जटसिख
39.टोहाना विधानसभा:- जाट, जट सिख, चमार, कंबोज, ब्राह्मण, अरोड़ा खत्री
40.फतेहाबाद विधानसभा:- जाट ,बिश्नोई, अरोड़ा खत्री, चमार ,ब्राह्मण
41.रतिया विधानसभा:- जट सिख ,जाट ,अरोड़ा खत्री , चमार ,कंबोज, ओढ
42.कालावाली विधानसभा:- जट सिख, चमार, जाट, काम्बोज,मजहबी सिख ,अरोड़ा खत्री
43.डबवाली विधानसभा:- जाट ,जट सिख, चमार, मजहबी सिख, काम्बोज,विश्नोई
44.रानिया विधान सभा:- जाट, जट सिख ,कंबोज, चमार, मजहबी सिख
45.सिरसा विधानसभा:- अरोड़ा खत्री ,बनिया ,जाट , चमार, कंबोज
46.ऐलनाबाद विधानसभा:- जाट, चमार ,जट सिख , कुम्हार, धानक
47.आदमपुर विधानसभा:- जाट ,बिश्नोई , चमार ,कुम्हार, धानक ,खाती
48.उकलाना विधानसभा:- जाट , चमार,ब्राह्मण ,ओढ़, कुम्हार
49.नारनौंद विधानसभा:- जाट,चमार, ब्राह्मण, बाल्मीकि धानक , अरोड़ा खत्री
50.हांसी विधानसभा:- जाट, अरोड़ा खत्री, सैनी ,ब्राह्मण, चमार, कुम्हार
51. बरवाला विधानसभा:- जाट , कुम्हार, अरोड़ा खत्री, चमार, सैनी
52.हिसार विधानसभा:- अरोड़ा खत्री, बनिया, सैनी, चमार, बिश्नोई, जाट
53.नलवा विधानसभा:- जाट ,बिश्नोई ,कुम्हार, चमार, ब्राह्मण
54.लोहारू विधानसभा:- जाट , चमार ,ब्राह्मण ,कुम्हार, धानक
55.बाढ़ड़ा विधानसभा:- जाट, चमार, यादव ,ब्राह्मण, खाती 56.दादरी विधानसभा:- जाट ,राजपूत , चमार, ब्राह्मण, यादव
57.भिवानी विधानसभा:- ब्राह्मण, जाट, राजपूत, अरोड़ा खत्री, चमार
58.तोशाम विधानसभा:- जाट, राजपूत, ब्राह्मण, चमार, कुम्हार
59.बवानीखेड़ा विधानसभा:- जाट, राजपूत, चमार, ब्राह्मण, धानक , बाल्मीकि
60.महम विधानसभा:- जाट , चमार ,ब्राह्मण, अरोड़ा खत्री, धानक
61.गढ़ी-सांपला किलोई विधानसभा:- जाट, ब्राह्मण , चमार, धानक,कुम्हार,
62.रोहतक विधानसभा:- अरोड़ा खत्री ,जाट ,बनिया, चमार, ब्राह्मण, सैनी
63.कलानौर विधानसभा:- जाट, चमार, अरोड़ा खत्री, ब्राह्मण, धानक, बाल्मीकि
64.बहादुरगढ़ विधान सभा:- जाट, ब्राह्मण, चमार, प्रवासी, बनिया, अरोड़ा खत्री
65.बादली विधानसभा:- जाट , चमार ,ब्राह्मण ,राजपूत, यादव
66.झज्जर विधानसभा:- जाट ,यादव, चमार, ब्राह्मण, बाल्मीकि
67. बेरी विधान सभा:- जाट ,ब्राह्मण, चमार, धानक, यादव
68.अटेली विधानसभा:- यादव ,राजपूत, चमार, ब्राह्मण, जाट
69.महेंद्रगढ़ विधानसभा:- यादव ,राजपूत ,ब्राह्मण , चमार, जाट
70.नारनौल विधानसभा:- यादव ,सैनी , चमार ,ब्राह्मण, जाट
71. नांगल चौधरी विधानसभा:- यादव ,गुर्जर, चमार, ब्राह्मण ,सैनी
72.बावल विधानसभा:- यादव ,जाट , चमार, राजपूत, ब्राह्मण, गुर्जर
73.कोसली विधानसभा:- यादव , चमार ,राजपूत, जाट, ब्राह्मण
74.रेवाड़ी विधान सभा:- यादव, अरोड़ा खत्री, चमार,ब्राह्मण, जाट
75.पटौदी विधानसभा:- यादव, राजपूत, जाट, चमार, ब्राह्मण
76.बादशाहपुर विधानसभा:- यादव, जाट ,प्रवासी, राजपूत, चमार, ब्राह्मण
77.गुड़गांव विधानसभा:- अरोड़ा खत्री, बनिया,जाट,यादव, प्रवासी
78.सोहना विधानसभा:- मेव मुस्लिम,गुर्जर, यादव, चमार, ब्राह्मण
79.नूंह विधानसभा:- मेव मुस्लिम, राजपूत , चमार ,जाट, बनिया
80.फिरोजपुर झिरका विधानसभा:- मेव मुस्लिम, चमार, बनिया, सैनी, कुम्हार
81.पुनहाना विधानसभा:- मेव मुस्लिम,बनिया,जाट , चमार, कुम्हार
82.हथीन विधानसभा:- मेव मुस्लिम, जाट, ब्राह्मण, चमार, गुर्जर
83.होडल विधानसभा:- जाट, चमार,ब्राह्मण ,गुर्जर, मेव मुस्लिम
84.पलवल विधान सभा:- जाट, गुर्जर, चमार, बनिया, ब्राह्मण, अरोड़ा खत्री
85.पृथला विधानसभा:- जाट,राजपूत ,ब्राह्मण, चमार ,मेव व मुस्लिम
86.फरीदाबाद एनआईटी विधानसभा:- गुर्जर, प्रवासी, अरोड़ा खत्री, मुस्लिम, जाट, ब्राह्मण
87.बड़खल विधानसभा:- अरोड़ा खत्री, गुर्जर, मुस्लिम, ब्राह्मण, प्रवासी
88.बल्लभगढ़ विधानसभा:- अरोड़ा खत्री ,बनिया, प्रवासी, गुर्जर,जाट
89.फरीदाबाद विधानसभा:- अरोड़ा खत्री, बनिया, ब्राह्मण, जाट व जट सिख, मुस्लिम
90.तिगांव विधानसभा:- गुर्जर,ब्राह्मण,राजपूत, मुस्लिम, चमार,जाट ।
दूसरा हरियाणा की कौन सी जाति कौन से विधानसभा क्षेत्र में संख्यात्मक रूप में पहले तथा दूसरे नंबर पर है जिसका वर्णन निम्नलिखित है:-
1.जाट 41 विधानसभा क्षेत्रों में पहले नंबर पर और 9 विधानसभा क्षेत्रों में दूसरे नंबर पर हैं|
2.जट सिख 5 विधानसभा क्षेत्रों में पहले नंबर पर और 8 विधानसभा क्षेत्रों में दूसरे नंबर पर हैं|
3.अरोड़ा खत्री 13 विधानसभा क्षेत्रों में पहले नंबर पर और 6 विधानसभा क्षेत्रों में दूसरे नंबर पर हैं|
4.यादव 9 विधानसभा क्षेत्रों में पहले नंबर पर और एक विधानसभा क्षेत्र में दूसरे नंबर पर हैं|
5.मेव मुस्लिम 5 विधानसभा क्षेत्रों में पहले नंबर पर हैं|
6.रोड़ 5 विधानसभा क्षेत्रों में पहले नंबर पर और एक विधानसभा क्षेत्र में दूसरे नंबर पर हैं|
7.हिंदू गुर्जर 4 विधानसभा क्षेत्रों में पहले नंबर पर और 7 विधानसभा क्षेत्र में दूसरे नंबर पर हैं|
8.मुस्लिम गुर्जर 1 विधानसभा क्षेत्र में पहले नंबर पर और एक विधानसभा क्षेत्र में दूसरे नंबर पर हैं|
9.चमार 4 विधानसभा क्षेत्रों में पहले नंबर पर और 17 विधानसभा क्षेत्रों में दूसरे नंबर पर हैं|
10.ब्राह्मण 1 विधानसभा क्षेत्र में पहले नंबर पर और 10 विधानसभा क्षेत्रों में दूसरे नंबर पर हैं|
11.कंबोज 1 विधानसभा क्षेत्र में पहले नंबर पर और 1 विधानसभा क्षेत्र में दूसरे नंबर पर हैं|
12.बनिया 1 विधानसभा क्षेत्र में पहले नंबर पर और 9 विधानसभा क्षेत्रों में दूसरे नंबर पर हैं|
13.राजपूत 10 विधानसभा क्षेत्रों में दूसरे नंबर पर हैं|
14.बिश्नोई और सैनी 3-3 विधानसभा क्षेत्रों में दूसरे नंबर पर हैं|
15.त्यागी, झींमर(कश्यप), कुम्हार व प्रवासी 1-1 विधानसभा क्षेत्रों में दूसरे नंबर पर हैं|
तीसरा हर विधानसभा क्षेत्र में संख्यात्मक रूप से पहले तथा दूसरे नंबर पर आने वाली जातियां का अधिकतम प्रतिशत कितना और कौन से विधानसभा क्षेत्र में है का वर्णन निम्नलिखित है:-
1.मेव मुस्लिमों की अधिकतम संख्या 70% के आसपास फिरोजपुर झिरका और पुन्हाना में है|
2.यादवों की अधिकतम अधिकतम संख्या 60% के आसपास कोसली विधानसभा क्षेत्र में है|
3.जाटों की अधिकतम संख्या 55 से 60% के आसपास बेरी, गढ़ी- सांपला किलोई, बरोदा,उचाना आदि विधानसभा क्षेत्रों में है|
4.जट सिखों की अधिकतम आबादी 30% के आसपास कांलावाली में है|
4.अरोड़ा खत्री की अधिकतम संख्या 30 से 35% के आसपास रोहतक और पानीपत शहरी विधानसभा क्षेत्रों में है| 5.हिंदू गुर्जरों की अधिकतम संख्या 25 से 30% के आसपास समालखा और सोहना विधानसभा में है|
6. मुस्लिम गुर्जरों की अधिकतम आबादी जगाधरी में है जो 17% के आसपास है |
7.रोड बिरादरी की अधिकतम आबादी पुंडरी विधानसभा क्षेत्र में है जो 25 से 30% के आसपास है|
8.ब्राह्मणों की अधिकतम संख्या 17% के आसपास भिवानी विधानसभा क्षेत्र में है |
9.चमारों की अधिकतम संख्या 20% के आसपास साढौरा और मुलाना विधानसभा क्षेत्रों में है |
10.कंबोज जाति की अधिकतम संख्या इंद्री विधानसभा क्षेत्र में 15-16% के आसपास है |
10.बनिया जाति की अधिकतम संख्या 20 से 25% के आसपास पंचकूला और सिरसा विधानसभा क्षेत्रों में है| 11.बिश्नोईयों की अधिकतम संख्या 18 से 20% के आसपास आदमपुर विधानसभा क्षेत्र में है |
12.सैनियों की अधिकतम संख्या 15 से 20% के आसपास लाडवा विधानसभा क्षेत्र में है |
13.त्यागियों का अधिकतम प्रतिशत गन्नौर विधानसभा क्षेत्र में है|
14.कश्यप (झींमर) की अधिकतम संख्या इंद्री विधानसभा क्षेत्र में 15% के आसपास है |
15.सबसे ज्यादा संख्या में कुम्हार 12 -15% के आसपास बरवाला विधानसभा क्षेत्र में पाए जाते हैं |
16.राजपूत बिरादरी की अधिकतम संख्या 15% के आसपास बवानीखेड़ा विधानसभा क्षेत्र में है |
17.फरीदाबाद एनआईटी क्षेत्र में सबसे ज्यादा प्रवासी 18- 20% की संख्या में है |
मैंने अपनी तरफ से सही सूचना देने का पूरा प्रयास किया है| केवल उन जातियों के क्रम में थोड़ा बहुत परिवर्तन हो सकता है जिनकी संख्या में 1 या 2% का ही अंतर है | आप कमेंट करके अपनी राय दे सकते हैं या कोई भी सवाल पूछ सकते हैं |
लेखक :- प्रवीन कुमार
तहसील - बादली
जिला -झज्जर|
धन्यवाद!
🙏🙏
1881 gaut-wise population in Punjab
सन् 1881, पंजाब में सांगवान
British Territory (Delhi, Gurgaon, Karnal, Hisar, Rohtak, Sirsa, Ambala) = 7,757Native States (Patiala , Jind) = 8,222
Total – 15,979
इसमें कुछ और गोतों का भी दिया हुआ है।
गठवाल-12926,
डागर-19848,
जाखड़-12918,
सहरवात-14367,
दहिया-24826,
गुलिया-20324,
राठी-14013,
खत्री-15187,
दलाल-14420,
अहलावत-12386,
देशवाल-9775,
धनखड़-4936,
फोगाट-7283,
सांगवान-15979,
पावनिया-18,128,
बेनीवाल-11878,
नैन-8969,
रावत-5129,
बागड़ी-5770,
चौहान-30059,
मंडहर-7139,
तंवर-12639
By: Rakesh Sangwan
(source- Punjab Castes, page-128,129)
Arya Samaji population in Punjab in 1911
सन् 1911 तक पंजाब में 9203 जाट आर्य समाज के सदस्य थे। सबसे पहले नम्बर पर मेघ की संख्या 22115 थी। इसके बाद दूसरे व तीसरे नम्बर पर खत्री और अरोड़ा थे। जाटों की संख्या चौथे नम्बर पर थी। संख्या में ब्राह्मण और राजपूत पाँचवे व सातवें स्थान पर थे। इनके बाद आठवें और नोवें नम्बर पर अग्रवाल और सुनार की संख्या थी।छठे नम्बर पर ओढ़ जाति की संख्या थी, जिन्हें शुद्धि के तहत आर्य समाज से जोड़ा गया था।
इन आकड़ों से ये स्पष्ट है कि आर्य समाज से शहरी वर्ग पहले जुड़ा था, जिसने फिर किसान कामगारों को इससे जोड़ा। आगे चलकर इनके बीच आपसी वर्ग संघर्ष भी हो चला था और ये घास और मास आर्य समाजी नाम के दो धड़ों में बँट गए थे। इनमें हिंदू मत को लेकर भी टकराव रहता था, एक धड़ा ख़ुद को हिंदू मानता था तो दूसरा ख़ुद को हिंदू से अलग।
पंजाब के हरियाणा वाले हिस्से में आर्य समाज से जुड़ने वालों में ज़िला रोहतक के सांघी गाँव के जैलदार चौधरी मातूराम और उनके भाई डॉक्टर रामजीलाल हुड्डा थे। डॉक्टर रामजीलाल हुड्डा सन् 1893 में ज़िला हिसार के मेडिकल ऑफ़िसर थे और उसी दौरान आर्य समाज के सम्पर्क में आए थे। देहातियों में आर्य समाज का प्रचार करने में डॉक्टर रामजीलाल हुड्डा का बहुत बड़ा योगदान था।
(हम आर्य समाज से सहमत हो या ना हों ये एक अलग बहस या चर्चा का विषय है। पर हमें उससे पहले यह समझना बहुत ज़रूरी है कि आर्य समाज क्यों आया? किस वर्ग ने किस उद्देश्य से इसे अपनाया? और उसे समझने के लिए उस दौर के सामाजिक और धार्मिक हालात समझने ज़रूरी हैं। क्यों दो धड़ों में बँटा हुआ था? हिंदू मत को लेकर इनमें धड़ाबंदी क्यों थी? क्या इनका शुद्धि आंदोलन सिर्फ़ मुस्लिम को कन्वर्ट करने तक सीमित था?)
Rakesh Sangwan
Friday, 19 July 2024
Arya Samaj, Jats and Khapland
To understand people's history of Haryana region and Western Uttar Pradesh around Delhi, in general and the new awakening movement in Jat community in particular, with the introduction of Arya Samaj in this area. Incidentally my period of research is from 1857 to 1947. My village Kadipur is situated near the western bank of Jamuna river in North East District of NCT Delhi. You must be aware that before Delhi was declared capital of India in 1911 Delhi was one of the District of the Punjab comprising of Delhi, Sonepat and Ballabhagarh Tehsils. My family had marital relations in the districts of Delhi, Rohtak and Meerut, Muzaffarnagar, Bulandshahar. My great grandfather Chaudhary jyasi Ram was the sole proprietor and Lumbadar of Kadipur. Under the Land Settlement of Delhi District in 1880 he was appointed Zaildar of Alipur Zail comprising of 37 mostly Khadar villages. My grandfather Chaudhary Bhim Singh had Darshan of Sawami Dayanand Saraswati in 1877 at time Delhi Darbar (Assemblage) along with his father and one of the early pioneers of Arya Samaj in this region during the first two decades of the twentieth century. Chaudhary Bhim Singh was the Wazier (President) of the Panchayat Azam (Panchayat the Great) held in village Barauna (Kheda of Dahiya), district Rohtak on 7 March 1911. During this period Mr. E. Joseph was the Deputy Commissioner of Rohtak, who was a fluent speaker of Haryanvi dialect because before becoming DC of Rohtak he was the Settlement Commissioner of that district. When Jat kaum vehemently insisted to hold the historic Panchayat, the then Punjab Government promulgated Prevention of Seditious Meeting Act 1907 in Rohtak district on 13 June 1910 to ban/regulate, this biggest congregation after the revolt of 1857 in Northern India. Chaudhary Bhim Singh and his equally leading friends, later on relatives such as Chaudhary Matu Ram and Dr. Ramji Lal Sanghi, Chaudhary Ramnarain Bhigan and Chaudhary Ganga Ram Gadhi Kundal were the primary Arya Samaj followers of this region in organising in Shehri Khanda Panchayat in December's 1906 against Pauraniks. He along with his elder brother Zaildar Tek Chand, his Samdhi Rai Bahadur Chaudhary Raghunath Singh Mitrau, Chaudhary Kali Ram Mangolpur Kalan (all from Delhi district) and Dr. Ramji Lal Sanghi & Chaudhary Peeru Singh Matindu were founder member of the All India Jat kshtriya Mahaasabha established in March 1907 in famous Nauchandi Mela at Meerut. These people organised Panchayat in various villages for the propagation of Savdeshi movement in Delhi district. Arya Samaji Jats were also instrumental in the establishment of Jat Schools at Rohtak, Lakhavti, Badaut, Narela, Kheda Gadhi and Sangaria. Jat Boarding Houses were founded at Agra, Muzaffarnagar, Pilani, Bulandshahar, Gwalior etc. Researched on revolt (Bagawat) by the nativ Officers and Sepoys of 10 Jat Paltan in 1908 in Calcutta and many Jat newspapers since 1890's and Shekhavati movement. Chaudhary Tika Ram Mandaura keenly assisted Chaudhary Bhim Singh Kadipur in the establishment of Vedik Sanskrit Jat High School Kheda Gadhi in Delhi Province. Chaudhary Rijak Ram, Chaudhary khem Lal Rathi and Dr. Sarup Singh and Headmaster Dalel Singh were the alumni of this School.
Through: Sh. Virender Singh Jatrana NA
