Wednesday, 11 December 2019

"अहसान करने से दुश्मन मर जाता है" - भ्रम भरी कहावत है यह; "पानीपत" मूवी इसका साक्षात् उदाहरण है!

अहसान करो तो सिर्फ मानवता पालने के लिए बेशक कर देना, इस बहम में कभी मत करना कि किसी के भीतर का दुश्मन मार दिया या मर जायेगा|

वह राजपूत जो पेशवाओं के लिए सदियों-सदियों इतनी लड़ाइयाँ लड़े, इतने समर्थन दिए; आज भी समाज में इनके सबसे कड़े समर्पित राजपूत ही जाने जाते हैं| फिल्म में क्या दिखाया उनके बारे? सबको यह बोलते हुए कि, "काट लो सर इनका?" ऐसे लोगों का अपना कहलाने का मतलब है कि पीढ़ी-दर-पीढ़ी इनके आगे झुके रहो तो ही तुमको सराहा जायेगा, अपना बताया जायेगा|

जाट महाराजा का उपहास तो खैर उड़ाना ही था, यह तो अपेक्षित ही था| क्योंकि जाटों ने पेशवाओं को कभी इस तरीके से लीडरशिप लेने ही नहीं दी विशाल-हरयाणा की धरती पर जैसे मराठाओं ने इनको महाराष्ट्र में दे रखी थी या आज भी दी हुई है; ताजा-ताजा फडणवीस-पंवार एपिसोड जैसे अपवादों को छोड़ के| और यही वह बिंदु है जिस मामले में जाट, मराठाओं से भी ज्यादा मर्द सोच का माना जाता है| इसलिए तो मराठा, जाट को मिलता है तो कहता है "जय हरयाणा" और तब जाट भी प्रतिउत्तर में बोलता है कि, "जय महाराष्ट्र"; मराठे जानते हैं कि एक जाट ही हैं जो पेशवाओं के बुद्धि-बल के छलावों में कभी नहीं आये; 21वीं सदी के भक्त नामक अपवाद छोड़ दो तो| 

अभी एक साथी ने मेरा "फंडी का डांगर मैनेजमेंट" लेख पढ़ के पूछा कि भाई तो महाराजा जी फंडी की किस केटेगरी में आये? भाई वह "फंडियों का फूफा" वाली केटेगरी में आते हैं| एक वह हैं, दूसरा बड़ा उदाहरण सर छोटूराम हैं| दोनों के किरदार एक ही शिक्षा देते हैं कि सबसे पहले फंडी के चपल उवाचों से अपना बचाव करना सीखो, फिर चाहे फंडी "हिन्दू एकता व् बराबरी" समेत "राष्ट्रवाद" के राग क्यों ना अलाप रहा हो| इनसे बच गए मतलब जीवन पार तर गए, अपना इनसे उन्मुक्त नाम कर गए| जैसे महाराजा सूरजमल व् सर छोटूराम ने किया| एक ने इन पेशवाओं की हेकड़ी निकाली थी और दूसरे ने फंडियों समेत सूदखोरी-जमाखोरी व् कालाबाजारी करने वालों की भी|

इसलिए इनको मारना आवे या ना आवे, इनको परास्त करना आवे या ना आवे; परन्तु इनसे बचना-बचाना जरूर आना चाहिए| क्योंकि अपने धन-बुद्धि-बल का इनके द्वारा प्रयोग नहीं होने देना इनको असली परास्त करना है जैसे महाराजा सूरजमल जी ने पेशवाओं को किया| आमने-सामने की इनकी हेकड़ी निकालने को तो अब्दाली जैसे बहुत मिल जायेंगे, उनको अड़ाते चलो इनके आगे|

देखा ना कि पानीपत की तीसरी लड़ाई में अब्दाली से पिटे-छिते घायल मराठा-पेशवाओं की मरहमपट्टी पर 1761 के जमाने में 10 लाख खर्च कर देने के बाद भी महाराजा सूरजमल इनके भीतर की दुश्मनी-जलन-द्वेष नहीं मार पाए? मदद वाले किस्से में इस मूवी में कुछ दिखाया या नहीं परन्तु उपहास उल्टा खूब उड़ा दिया| इसलिए अहसान करने से कोई दुश्मन-वुष्मन नहीं मरा करते| इंसानियत के लिए करो अहसान, किसी अपेक्षा में कभी मत करना|

जय यौद्धेय! - फूल मलिक

फंडी का डांगर मैनेजमेंट!

आपने गाय-भैंसों के पाळी/चरवाहे सुने होंगे? आईये आपको इंसान रुपी डांगर के चरवाहों से मिलवाता हूँ, उन पालियों/चरवाहों का नाम है फंडी|

इस लेख में आपको जानवरों के बाड़ों/अस्तबलों की भाँति उन ठाणो/ठोरों/खोरों/खूँटों से भी मिलवाता हूँ, जिनमें फंडी आपको आपकी योग्यता के अनुसार बाँध के रखता है या रखने की कोशिश करता है| लेख के अंत में किसी को अगर खुद के जानवर होने का अहसास होवे और फंडी द्वारा हाँके जाने का आभास होवे तो मुझे गाली मत देना| हालाँकि मैं वह उन्मुक्त इंसान हूँ जो वाकई में खुद को इंसान कह सकता है क्योंकि फंडी मेरे जैसों के नाम से ही कन्नी काटते हैं| सनद रहे उन्मुक्त-स्वछंद इंसान ही वह है फंडी का भी फूफा होता है, इसलिए जो फंडी का फूफा है वह बेख़ौफ़ होकर लेख को पढ़े और जो इनके खूंटे बंधा पड़ा है वह मुझे कोसते हुए भी पढ़ेगा तो चलेगा|

बाकी हँसोगे भी बहुत अगर उदारवादी जमींदारी को वाकई में समझने वाले व् उस परिवेश के हुए तो| सोचोगे कि यह फंडी भी क्या गजब चीज है कि जिन थ्योरी-प्रिंसिपल्स के आधार हम जानवरों को पालते हैं, फंडी ज्यों-के-त्यों फंडे इंसान रुपी जानवरों पर लगाते हैं बशर्ते वह पालतू जानवर अगर हों तो| क्योंकि जंगली जानवर यानि स्वछंद व् ताकत वाले इनके काबू भी नहीं आते; इसलिए जो इनके काबू नहीं आता उसको फंडी जंगली-आतंकी के नरेटिव में सेट करके फैलाते हैं और जो पालतू बन जाते हैं, उनको यह "भक्त", "निष्ठावान पुरुष", "मर्यादित पुरुष", "आस्थावान" आदि-आदि के टाइटल से नवाजते हैं| तो आइये जरा ज्यादा नहीं बस थोड़े से ही विस्तार से जान लेते हैं कि क्या नरेटिव्स हैं फंडी नामक पाळी के इंसान रुपी डांगर पर:

बल के आधार पर चार ठाण हैं फंडी के पास पालतू इंसान (जंगली व् इनके फूफे टाइप्स को छोड़ के) को बाँधने के:
1) बाहु-बली - फंडी इसके बाहुबल को इतना प्रमोट करता है कि यह इसको इसी में उलझा के मार देता है|
2) धन-बली - धन वाले की तब तक फंडी स्तुति करेगा जब तक अगले का पीतल ना निकल जाए|
3) बुद्धि-बली - बुद्धि वाले के इमोशनल नर्व पर फंडी जा के बैठता है व् उसको इमोशंस के जरिये मारता है|
4) शौहरत-बलि - समाज की लिहाज-शर्म-गैरत में सर तक डुबो कर मारता है| 

लिंग-वर्ण-नश्ल के आधार पर तीन ठाण हैं:
1) लिंगवादी - किसी घर में मर्दवाद हावी है तो उसको बदनाम करने का भय दिखा के अपने खूंटे बढ़ने की कहता है, और अगर स्त्रीवाद हावी है तो स्त्री को घर के नफे-नुकसान-जेठानी-देवरानी से जलन-असुरक्षा-भय के जाल में  फँसा के अपने खूंटे बांधता है| 
2) वर्णवादी - छूत-अछूत-ऊँच-नीच के सारे तन्त्रम इस खूँटे पर होते हैं| जो इसमें आन बँधा समझो सदियों-जमानों के लिए गया|
3) नश्लवादी - धर्म-पंथ का गहरा कुआँ| इतना गहरा कि उस कुँए से निकालने वाला गैर-धर्मी भी हुआ तो ऊपर आ के उसको ही कुँए में धकेलोगे कि जैसे उसने ही इसमें धकाया था|

कर्म के आधार पर:
1) फंडी के भीतर के ठाण - यह वह केटेगरी है जहाँ फंडी की खुद की खोरें तय की जाती हैं| ऊंच जाति के यहाँ तू चरेगा और नीच के यहाँ तू| ज्यादा पैसे वाले के तू जायेगा, कम वाले के वह| ज्यादा पढ़े-लिखे के घर तू जायेगा और अनपढ़ के घर तू| ज्यादा शौहरत वाले के तू जायेगा और सामान्य के तू| 
2) व्यापार - इसका व्यापार बिगड़ने-बिगाड़ने के भय दिखाकर या इसका कारोबार बढ़वाने का लालच देकर इसको इस खूँटे बांधता है| 
3) जमींदार - सामंतवादी जमींदार इस खूँटे का सबसे बड़ा लागू होता है| उदारवादी जमींदार अगर वर्ण के खूँटे से बंधा होगा तो इसमें वह भी काउंट होता है अन्यथा उदारवादी जमींदार ही पालतू की बजाये सबसे ज्यादा जंगली व् फंडी का फूफा केटेगरी में आता है| 
4) कामगार - यानि कर्मचारी व् मजदूर| यह लोग फंडी का सबसे सहज शिकार होते हैं|

मनोविज्ञान के आधार पर:
1) भावुक
2) नाजुक
3) चाबुक
4) स्वार्थी
5) कपटी
6) डरपोक
7) द्वेषी
8) क्लेशी

इन आठों खूँटों में जिसमें जिस खूंटे की जितनी गुंजाइस, उसकी फंडी द्वारा उसी खूंटे से जोर-आजमाइश|

इस तरह बल-नश्ल-कर्म-मनोविज्ञान यह चार ठाण हैं, इनके नीचे की सब-केटेगरी वह खूँटें हैं जिनपर फंडी एक-एक इंसान को जानवर की भांति बाँधने की कोशिश करता है| हाँ, इन खूँटों पर बँधता वही है जो पालतू किस्म का हो, जंगली व् फंडियों का फूफा केटेगरी वाले इसमें नहीं आते|

इन खूँटों को विस्तार से एक अन्य लेख में लिखूंगा कभी फुरसत में| फ़िलहाल आप कौनसे ठाण व् खूँटे बंधे हैं खुद मिलाप कर लें व् कोशिश करें उस ठाण व् खूँटे से खुद को खुलाने की|

और जो फंडियों के इन खूँटों पर बंधे जानवरों को खोलकर आजाद करना चाहते हैं वह पहले हर खूंटे पर बंधे जानवर के खतरों को अच्छे से जांचना-मापना-समझना सीख लें; वरना याद रखिये पालतू जानवर सबसे पहले उसको खोलने आने वाले अनजान से ही बिदकता है, जबकि फंडी चाहे उसका खूँटा बदले या ठाण वह उसको अपना ही लगता है|

तो फंडियों के खिलाफ लड़ाई इतनी सहज नहीं है| यह एक बहुत कॉम्प्लिकेटेड मनोविज्ञान है| यह लड़ाई लठ से कम व् मनोविज्ञान से ज्यादा लड़ी जानी है| इसलिए जो भी जंगली कहलाता हो या फंडियों का फूफा कहलाता हो, उसके लिए लाजिमी है कि वह लठ से पहले मानसिक तौर पर इतना मजबूत कम-से-कम जरूर होवे या खुद को करे कि इन ऊपर बताये ठाणो व् खूँटों के इर्दगिर्द मजमा जानता/जानती हो| क्योंकि कौन किस खूँटें से बँधा है उस खूँटें का मजमा क्या है; वह जानोगे तभी पालतू इंसान को फंडी के ठाण से खोल पाओगे और अपने साथ भी ले पाओगे| 

नोट: या तो कमेंट करें नहीं और करें तो इस लेख में जो मान-मर्यादा की दीवार बरकरार रखी गई है उसी स्टाइल में कमेंट करें| वैसे भी मैं साइलेंस को किल करने के लिए लिखता हूँ, बोलते हुए को चुप करवाने के लिए नहीं| 

जय यौद्धेय! - फूल मलिक 

Tuesday, 10 December 2019

इतिहासकारों की दृष्टि में महाराजा सूरजमल कैसे थे और उनकी क्या उपलब्धियाँ थीं?

इस बारे में दो साल पहले एक आलेख पोस्ट किया था। उसी आलेख को दुबारा पोस्ट कर रहा हूँ।​ ​फ़िल्म-निर्माता हक़ीक़त की बज़ाय फ़साने को तरज़ीह देता है। महाराजा सूरजमल के असली स्वरूप को जानने के लिए ये आलेख पढ़िए।

महाराजा सूरजमल: एक शूरवीर एवं स्वाभिमानी शासक
*******************************************

जन्म: 13 फरवरी 1707 

ताजपोशी: 22 मई 1755, डीग में

वीरगति: 25 दिसम्बर 1763

अट्ठारवीं शताब्दी को भारतीय इतिहास की सबसे अस्थिर, उथल-पुथल से भरी और डांवाडोल शताब्दी माना जा सकता है। इस शताब्दी के जिस रियासती शासक में वीरता, धीरता, गम्भीरता, उदारता,सतर्कता, दूरदर्शिता, सूझबूझ, चातुर्य और राजमर्मज्ञता का सुखद संगम सुशोभित था, वह था महाराजा सूरजमल। मेल-मिलाप और सह-अस्तित्व तथा समावेशी सोच को आत्मसात करने वाली भारतीयता का वह सच्चा प्रतीक था। 

भरतपुर जहां स्थित है, वह इलाका सोघरिया जाट सरदार रुस्तम के अधिकार में था। यहां पर सन 1733 में भरतपुर नगर की नींव डाली गई। सन 1732 में बदनसिंह ने अपने 25 वर्षीय पुत्र सूरजमल को डीग के दक्षिण-पश्चिम में स्थित सोघर गांव के सोघरियों पर आक्रमण करने के लिए भेजा। सूरजमल ने सोघर को जीत कर वहाँ राजधानी बनाने के लिए किले का निर्माण शुरू कर दिया। भरतपुर में स्थित यह किला लोहागढ़ किला (Iron fort) के नाम से जाना जाता है। यह देश का एकमात्र किला है, जो विभिन्न आक्रमणों के बावजूद हमेशा अजेय व अभेद्य रहा। बदन सिंह और सूरजमल यहां सन 1753 में आकर रहने लगे।

भरतपुर के किले का निर्माण- कार्य शुरू करने के कुछ समय बाद बदनसिंह की आंखों की ज्योति क्षीण होने लगी। अतः उसने विवश होकर राजकाज अपने योग्य और विश्वासपात्र पुत्र सूरजमल को सौंप दिया। वस्तुतः बदनसिंह के समय भी शासन की असली बागडोर सूरजमल के हाथ में रही। 

मुगलों, मराठों व राजपूतों से गठबंधन का शिकार हुए बिना ही सूरजमल ने अपनी धाक स्थापित की। घनघोर संकटों की स्थितियों में भी राजनीतिक तथा सैनिक दृष्टि से पथभ्रांत होने से बचता रहा। बहुत कम विकल्प होने के बावजूद उसने कभी गलत या कमजोर चाल नहीं चली। उसने यत्न किया कि संघर्ष का पथ अपनाने से पहले सब शांतिपूर्ण उपायों को अवश्य आज़माया जाए।
नवजात जाट राज्य की रक्षा करने और उसे सुरक्षित बनाए रखने के लिए उसने साहस तथा सूझबूझ का परिचय दिया।

रण-कौशल और चतुराई में अव्वल:

1.बागड़ू की लड़ाई

सन 1743 में जयपुर-नरेश सवाई जयसिंह की मृत्यु के बाद राजगद्दी पर आसीन होने के मसले पर उसके पुत्रों ईश्वरी सिंह और माधो सिंह में भ्रातृघाती युद्ध हुआ। माधो सिंह की मां उदयपुर की होने के कारण मेवाड़ के राणा ने अपने पद और प्रभाव का प्रयोग करके अपने भांजे के लिए प्रबल समर्थक जुटा लिया। मराठों तथा जोधपुर, बूंदी और कोटा के शासकों ने भी माधोसिंह का साथ दिया। केवल भरतपुर के सिनसिनवार बदन सिंह ने जयसिंह को दिए अपने वचन को निभाते हुए ईश्वरी सिंह को सक्रिय सहयोग प्रदान करने के लिए अपने वीर पुत्र सूरजमल को जयपुर भेजा। सूरजमल ने दस हज़ार घुड़सवार ,दो हज़ार पैदल सैनिक और दो हज़ार बर्छेबाज को साथ लेकर कुम्हेर से जयपुर की ओर कूच किया। उसकी सेना में जाट, गुर्जर, अहीर, राजपूत और मुसलमान थे। ईश्वरी सिंह ने सूरजमल को बराबरी का सम्मान देते हुए उसका स्वागत किया।

ईश्वरीसिंह और माधोसिंह की सेनाओं का आमना- सामना 21 अगस्त 1748 को जयपुर से 18 मील दूर दक्षिण-पश्चिम में स्थित बागड़ू में हुआ। बेशक युद्ध बेमेल था। माधोसिंह के पक्ष में शामिल नामी योद्धाओं में मल्हारराव होलकर, गंगाधर टांटिया ,मेवाड़ के महाराणा, जोधपुर नरेश तथा कोटा व बूंदी के राजा थे। उसकी सहायता करने के लिए महाराणा, राठौड़, सिसोदिया, हाड़ा, खींची व पंवार सब शासक शामिल थे। ईश्वरी सिंह के साथ लड़ने वाला सूरजमल अप्रसिद्ध- सा था। सूरजमल के सैनिक संख्या में अवश्य कम थे, परन्तु भली -भांति प्रशिक्षित थे। उनका सेनापति सूरजमल परखा हुआ शूरवीर था। ईश्वरी सिंह की सेना के अग्र भाग का नेतृत्व संभालने वाला सीकर का सरदार शिव सिंह युद्ध के दूसरे दिन युद्ध के मैदान में ढेर हो गया। तब तीसरे दिन हरावल (अग्रभाग) का नेतृत्व सूरजमल को सौंपा गया। मराठा सरदार मल्हारराव होलकर ने गंगाधर टांटिया को एक शक्तिशाली सैन्य दल के साथ ईश्वरी सिंह की तैनाती वाले सेना के पृष्ठ भाग पर अचानक धावा बोल देने के लिए भेज दिया। युवा सूरजमल ने आगे बढ़ते हुए शत्रु-सेना के पार्श्व भाग पर धावा बोल दिया। दो घंटे तक भीषण युद्ध हुआ। अंत में गंगाधर को पीछे धकेल दिया। सूरजमल ने छिन्न-भिन्न पृष्ठभाग को फिर व्यवस्थित किया। उस घोर संकट के समय सूरजमल ने लड़ाई में जबरदस्त शौर्य दिखाया। सूरजमल की वीरता ने हारती बाजी को पलट दिया। ईश्वरीसिंह को राजगद्दी पर आसीन करवाने में वह सफ़ल हो गया। रण-भूमि में इस जीत ने सूरजमल को विख्यात कर दिया। 

"सूरजमल की नेतृत्व शक्ति और उसके सैनिकों के पराक्रम की ख्याति तेजी से फैल गई, और देश के उच्चतम शासकों की ओर से बार-बार उसके पास सैनिक सहायता की मांग आने लगी।"( गंगासिंह, यदुवंश ,पृष्ठ 156)

2 . मुगलों से मुकाबला

20 जून 1749 को जोधपुर नरेश महाराजा अभयसिंह की मृत्यु के बाद महाराजा की गद्दी पर आसीन हुए रामसिंह को उसके मामा बख़्त सिंह ने चुनौती दी। रामसिंह ने आमेर के तत्समय राजा ईश्वरीसिंह से सहायता मांगी। मुगल सम्राट अहमदशाह ने बख़्त सिंह का समर्थन करते हुए नवंबर में मीर बख्शी सलाबतजंग को 18000 सैनिकों के साथ उसकी सहायता के लिए भेजा। मीर बख्शी ने जाट राजा के अधीन मेवात के रास्ते जोधपुर जाने का निश्चय किया। योजना यह थी कि मीर बख्शी जाटों से आगरा और मथुरा सूबे के उन भागों को भी वापस छीन लेगा, जिन पर उन्होंने कब्जा कर लिया था। जाटों से निपटने के बाद मीर बख्शी को मारवाड़ पहुँचकर बख़्तसिंह से जा मिलना था।

मीर बख्शी ने जाट-राज्य में मेवात को लूटा और नीमराना के मिट्टी से बने किले पर 30 दिसम्बर 1749 को अधिकार कर लिया। अभिमान से चूर हो चुके मीर बख्शी ने सूरजमल को सबक सिखाने की ठान ली और सराय शोभचंद आ धमका। सूरजमल ने अपने छ हज़ार सैनिकों का नेतृत्व करते हुए सन 1750 के नववर्ष के दिन मुगल-सेना को चारों ओर से घेर लिया। सूरजमल के साथ जाट सरदार थे। मीर बख्शी चारों तरफ से घिर गया था। आक्रमण में सैनिकों के साथ दो प्रमुख मुगल सेनाध्यक्ष अली रुस्तम खां और हकीम खां भी मारे गए। मीर बख़्शी अब सूरजमल के वश में था। तीन दिन बाद उसने लड़ाई की जिद्द छोड़कर सूरजमल से संधि की याचना की। सूरजमल ने संधि के लिए निम्नलिखित चार शर्तें रखीं और मीर बख्शी ने इन्हें स्वीकार कर लिया:

1. सम्राट की सरकार पीपल के वृक्षों को न कटवाने का वचन देगी;
2. इस वृक्ष की पूजा में कोई बाधा नहीं डालेगी;
3 . इस प्रदेश के हिंदू मंदिरों का अपमान या नुकसान नहीं करेगी;
4. सूरजमल अजमेर प्रांत की मालगुजारी के रूप में राजपूतों से 15 लाख रुपए लेकर शाही खजाने में दे देगा, बशर्ते मीर बख्शी नारनोल से आगे न बढ़े ...। 

इस सफलता से सूरजमल और जाटों में नया आत्मविश्वास भर गया। जाटों का सैनिक सामर्थ्य प्रमाणित हो गया। इस संधि की शर्तों में स्पष्ट रूप से ब्रज- मंडल में भरतपुर के शासकों की उत्कृष्ट स्थिति को मान्यता दी गई थी, जिससे 'बृजराज'उपाधि का औचित्य सिद्ध होता है। सूरजमल के अलावा दूसरा कोई राजा नहीं हुआ जो ऐसी शर्तें मुस्लिम शासकों से मनवा सका।

3. दिल्ली में सूरजमल की धमक

सन 1748 में मुगल सम्राट मुहम्मदशाह की मृत्यु के बाद शहज़ादा अहमदशाह शाहंशाह और अवध का सूबेदार सफ़दरजंग वजीर बना। मुगल दरबार में आपसी कलह से घोर अव्यवस्था का दौर शुरू होना लाज़िम था। सफदरजंग को उसकी निजी जागीर बल्लभगढ़ व रुहेलखंड में विद्रोह का सामना करना पड़ा। इनमें से पहले संग्राम में सूरजमल ने उसका विरोध किया और दूसरे में उसका समर्थन किया। मुगल दरबार में सफदरजंग के काफी शत्रु थे और रुहेलों ने भी उसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया। ऐसी स्थिति में उसने सूरजमल का नाम अपने विरोधियों की सूची में जोड़ना ठीक नहीं समझा। दोनों में हुए समझौते के तहत झगड़ा खत्म हो गया। रुहेले जब सफदरजंग के प्रभुत्व को खुली चुनौती देने लगे तो बंगश पर चढ़ाई करने के अभियान में सफदरजंग के साथ सूरजमल था। उसने अहमद बंगश की राजधानी फर्रुखाबाद पर अधिकार कर लिया।

रुहेलों के विरुद्ध संग्राम में जाटों ने जो सराहनीय वीरता दिखाई उससे बल्लभगढ़ की समस्या का हल सूरजमल ने अपनी इच्छा के अनुकूल करवा लिया। रुहेलों का दमन करने के लिए दूसरी बार प्रस्थान करने से पहले सफदरजंग ने मराठों से मैत्री- संधि कर ली। जाट और मराठा सैनिकों ने रुहेला प्रदेश को तहस-नहस कर डाला। दिल्ली लौटकर सफदरजंग ने रुहेलों के विरुद्ध अपने दो संग्रामों में सूरजमल द्वारा दी गई सहायता को कृतज्ञतापूर्वक याद रखा। 20 अक्टूबर 1752 को जब वज़ीर सफ़दरजंग के साथ सूरजमल दरबार में उपस्थित हुआ तो सम्राट ने सूरजमल को 'राजेंद्र' की उपाधि देकर 'कुंवर बहादुर' और उसके पिता बदनसिंह को 'महेंद्र' की उपाधि देकर 'राजा' बना दिया। 

कालांतर में मुग़ल दरबार में कलह का खेल कुछ ऐसा चला कि सफदरजंग और सम्राट के बीच तनातनी चरम पर पहुंच गई। सम्राट ने सफदरजंग को पदच्युत कर उसकी जागीरें ज़ब्त कर लीं। सफदरजंग ने अपने अहसान फ़रामोश बादशाह को सबक सिखाने के लिए दिल्ली पर घेरा डाल दिया और सूरजमल से सहायता की गुहार की। मार्च से नवंबर 1753 तक दिल्ली में गृह- युद्ध के हालात बने रहे। सफदरजंग की पुकार पर सूरजमल मई के पहले सप्ताह में विशाल सेना तथा 15 हज़ार घुड़सवार लेकर दिल्ली जा धमका। तत्कालीन नवाब गाजीउद्दीन( इमाद ) से जोरदार लड़ाई लड़ी। 9 मई और 4 जून1753 के बीच जाटों ने पुरानी दिल्ली में अपनी मनमर्जी चलाई। 16 मई को तो उन्होंने वहाँ खूंखार तरीके से उधम मचाई। बादशाह की सेना लाचार बनी रही; कुछ नहीं कर सकी।

'तारीख़-ए- अहमदशाह' के लेखक ने यह लिखा है: "जाटों ने दिल्ली के दरवाजे तक लूटपाट की ; लाखों- लाख लूटे गए; मकान ढहा दिए गए; और सब उपनगरों ( पुरों ) में और चुरनिया और वकीलपुरा में तो कोई दीया ही नहीं दीखता था।" उसी समय से 'जाट- गर्दी' शब्द प्रचलन में आया। परंतु यह भी याद रखना होगा कि इसके तत्काल बाद अहमदशाह अब्दाली की 'शाह-गर्दी' और मराठों की 'भाऊ-गर्दी' के सामने सूरजमल के सैनिकों द्वारा की गईं ज्यादतियां फीकी पड़ गई थीं।

सूरजमल ने जब तक अपनी तलवार म्यान में रखने से इंकार कर दिया जब तक कि उसके मित्र सफदरजंग को अवध और इलाहाबाद के उपराजत्व वापस न दे दिए जाएं। अंत में इन शर्तों पर संधि हो गई। सूरजमल ने सफ़दरजंग से मित्रता-धर्म निभाते हुए उसे विनाश से बचा लिया, चाहे इसके कारण उसे गाजीउद्दीन की कट्टर शत्रुता मोल लेनी पड़ी। दिल्ली की हार का बदला लेने एवं सूरजमल को डराने के लिए नवाब गाजीउद्दीन (इमाद ) ने दक्षिण से मराठा मल्हारराव होलकर को सूरजमल पर आक्रमण करने के लिए न्योता दिया।

4. मुग़ल-मराठा संयुक्त सेना से मुकाबला

सूरजमल सतर्क एवं चतुर पुरुष था। वह संघर्ष के रास्ते पर आगे बढ़ने से पहले सब शांतिपूर्ण उपायों को आजमाए जाने के पक्ष में रहता था। वह अपने पांव रखने से पहले जमीन को जांच लेता था। साहस और धैर्य दोनों ही गुण उसमें थे। मराठों के विपरीत, सूरजमल अपनी चादर से बाहर पांव पसारने या अपने सामर्थ्य से अधिक जिम्मेदारी अपने सिर लेने से बचता था। 

सूरजमल मराठों के साथ तनातनी से बचने का प्रयास करता रहा। परंतु मराठों के मन में संधि नहीं, लूट का लालच भरा था। फलता-फूलता जाट- राज्य उनकी खीझ व लोभ का कारण बन गया था। मराठों द्वारा सूरजमल को नीचा दिखाने की कुटिल चालें चली जा रहीं थीं। सन 1753 के दिसंबर के अंत में खांडेराव ने दिल्ली में मुगल सम्राट तथा इमाद के सम्मुख यह बात स्पष्ट कर दी थी --'मैं अपने पिता के आदेश से यहां सूरजमल के विरुद्ध आपके अभियान में सहायता देने आया हूं... ।'

सूरजमल के राज्य के केंद्र में स्थित सामरिक महत्व के कस्बे कुम्हेर में मुगल- मराठा की सम्मिलित सेना ( 80 हजार से अधिक सैनिक जिनमें जयपुर-नरेश द्वारा मल्हारराव के साथ भेजी गई छोटी-सी सेना भी शामिल थी। ) ने जनवरी 1754 में घेरा डाल दिया। कुछ समय बाद मीर बख्शी अर्थात मुग़ल सम्राट की सेनाओं के प्रधान सेनापति गाजीउद्दीन खां शाही सेनाओं के साथ मराठों की सहायता के लिए आ पहुंचा। इस विशाल सेना के सम्मुख भी सूरजमल ने हिम्मत नहीं हारी और उसने मई 1754 तक चार माह तक डटकर मुकाबला किया।

सूरजमल संकट और संग्राम की स्थिति में काल और परिस्थिति के हिसाब से चाल चलने में माहिर था। कुम्हेर पर चढ़ाई के दौरान मल्हारराव का रूपवान वीर पुत्र खंडेराव जाटों की एक हल्की तोप के गोले से 15 मार्च 1754 को मारा गया। खाँडेराव का पिता मल्हारराव 'शोक से बिल्कुल पागल सा हो गया और उसने प्रतिज्ञा की कि वह इसका बदला जाटों का समूल नाश करके लेगा।' 

मल्हारराव ने आक्रमण का दबाव बढ़ाया। सूरजमल की सहायता के लिए कोई नहीं आया। रानी हंसिया ने मराठा शिविर की फूट और गुटबंदियों की जानकारी प्राप्त कर जियाजीराव सिंधिया के पास एक पत्र भिजवाया। सिंधिया और सिनसिनवार शासकों के मध्य हुए इस संपर्क के समाचार का पता चलते ही मल्हारराव होल्कर के हौसले टूट गए। उसने परिस्थितियों का मूल्यांकन करते हुए 18 मई 1754 को सूरजमल से संधि कर ली। इस घेरे की समाप्ति के समय सूरजमल का राज्य ज्यों का त्यों था और उसकी प्रतिष्ठा में भी वृद्धि हुई। 

"सूरजमल की धाक इस घेरे के दिनों में और भी बढ़ गई थी और सारे हिंदुस्तान भर छा गई थी; अब उसे यह यश और प्राप्त हो गया कि वह उन दो सरदारों से, जो अपनी -अपनी सेनाओं में उसके पद के समकक्ष थे, सौदेबाजी करने में और उनसे अपनी मनचाही शर्तें मनवाने में सफल हुआ।"( फ़ादर वैन्देल , और्म की पांडुलिपि ) 
कुम्हेर के घेरे से सूरजमल के कुशल और अक्षत बच जाने में चरित्र बल एवं सौभाग्य के साथ-साथ रानी हंसिया के साहसपूर्ण प्रयत्न और उनके सुयोग्य सलाहकार/विश्वसनीय मंत्री रुपाराम कटारिया के संधि वार्ता कौशल से भी बहुत सहायता मिली।

5. अहमदशाह अब्दाली से मुकाबला:

18 वीं शताब्दी के मध्य में मुगल साम्राज्य दुर्बलता, अराजकता और दरिद्रता की चपेट में आ चुका था। अफगानी आक्रांता अहमदशाह अब्दाली ने सन 1756 में पंजाब को जीतकर दिल्ली की ओर कूच कर दिया। 27 जनवरी 1757 को अब्दाली आतंक मचाने की नीयत से दिल्ली के बाहरी अंचल में आ धमका। 29 जनवरी को मुगल सम्राट आलमगीर द्वितीय अब्दाली के समक्ष नतमस्तक हो कर उपस्थित हो गया। क्रूर स्वभाव के लिए कुख्यात अब्दाली ने एक महीने तक दिल्ली में आतंक मचाए रखा। 22 फरवरी 1757 को 'दिल्ली में अपना काम निपटा कर और आलमगीर द्वितीय को उसका राजसिंहासन दुबारा देकर अहमदशाह दुर्रानी ने जाट राजा से राज-कर वसूल करने के लिए दक्षिण की ओर कूच किया'।( जदुनाथ सरकार, 'फॉल ऑफ द मुगल एंपायर', खंड 2 पृष्ठ 80 )

अब्दाली के मन में उस समय हिंदुस्तान में सबसे धनी शासक सूरजमल का धन हड़पने की इच्छा बलवती हो चली। उसने सूरजमल के पास संदेश भिजवाया कि वह राज-कर देने के लिए उसके पास हाजिर हो, उसके झंडे के नीचे रहकर सेवा करे और जिन इलाकों को उस ने हाल ही में हथियाया है, उन्हें लौटा दे। सूरजमल ने इस बुलावे की परवाह नहीं की। मथुरा की रक्षा का भार अपने पुत्र जवाहर सिंह को सौंपकर वह डीग लौट गया। जवाहरसिंह ने उतावलापन दिखाया। फरीदाबाद और बल्लभगढ़ के आसपास लूटमार कर रही एक अफ़ग़ान टुकड़ी पर आक्रमण कर उसे हरा दिया। यह सुनकर अब्दाली का गुस्सा और फूट पड़ा। उसने अपने वरिष्ठ सेनापति अब्दुस्समद खां को जवाहर सिंह पर घात लगाकर हमला करने का आदेश दिया। परन्तु जवाहर सिंह मामूली सा नुकसान उठाकर किसी तरह बच निकला और बल्लभगढ़ पहुंच गया।

जब अब्दाली ने जाट इलाके की ओर प्रस्थान किया, तब सम्राट आलमगीर ने उसे विदाई दी। 25 फरवरी को वह बदरपुर में था; वहां अब्दुस्समद खां ने उसे बताया कि जवाहर सिंह बच निकला है। अब्दाली ने बल्लभगढ़ के घेरे का संचालन ख़ुद करते हुए कत्लेआम किया परन्तु राजकुमार जवाहर सिंह वहाँ से चकमा देकर निकल चुका था।

क्रोध से तिलमिलाए अब्दाली ने नजीबुद्दौला और जहान खां को बीस हज़ार सैनिकों के साथ जाट-राज्य में अलग भेजकर यह हुक़्म दिया: "उस अभागे जाट के राज्य में घुस जाओ; उसके हर शहर और हर जिले को लूटकर उजाड़ दो। मथुरा नगर हिंदुओं का तीर्थ है। मैंने सुना है कि सूरजमल वहीं है। इस पूरे शहर को तलवार के घाट उतार दो। जहां तक बस चले, उसके राज्य में और आगरा तक कुछ मत रहने दो; कोई चीज खड़ी नहीं रह पाए ।"( के. आर. कानूनगो , 'हिस्ट्री ऑफ द जाट्स',पृ.99)

अब्दाली के आदेशों को क्रियान्वित करने में नजीब और जहान खां ने अति उत्साह दिखाया परंतु मथुरा पहुंचने से पहले उन्हें इस नगर से आठ मील दूर उत्तर की ओर चौमुहां में दस हज़ार लड़ाकू जाटों का सामना करना पड़ा। प्रसिद्ध इतिहासकार सर जदुनाथ सरकार ने इसका वृतांत इन शब्दों में प्रस्तुत किया है:

'' यह सत्य है कि दिल्ली- आगरा प्रदेश और यमुना के परले किनारे के दोआब को तीन बरस तक बुरी तरह चूसते रहने के बाद मराठे भाग गए थे। इन पवित्रतम वैष्णव तीर्थों की रक्षा में एक भी मराठे का खून नहीं बहा। परंतु जाट किसानों ने दृढ़ निश्चय किया था कि विनाशकारी लुटेरा उनकी लाशों के ऊपर से गुजर कर ही ब्रज की पवित्र राजधानी तक पहुंच सकेगा।'' (जदुनाथ सरकार, फॉल ऑफ द मुगल एम्पायर, खंड 2 पृ.82 )

महान प्रामाणिक लेखक नीरद सी .चौधरी ने चौमुहां की लड़ाई पर प्रकाश डालते हुए लिखा है :

''सन 1757 में अफगानिस्तान के शाह अहमदशाह अब्दाली ने मथुरा पर चढ़ाई की और आदेश दिया--- 'मथुरा नगर हिंदुओं का पवित्र स्थान है। इसे तलवार के घाट उतार दिया जाए। आगरा तक एक भी इमारत खड़ी न रहने पाए।'

अफगानों की शक्ति को भली -भांति जानते हुए भी ब्रजभूमि के किसान, राजकुमार जवाहर सिंह (सूरजमल का पुत्र) के नेतृत्व में रास्ते में अड़ गए। मथुरा से आठ मील दूर चौमुहां में दस हज़ार जाट नौ घंटे तक लड़े जब तक कि वे पराजित न कर दिए गए।'' ( नीरद सी. चौधरी, 'द कॉन्टिटेंट ऑफ सर्स् पृ.101 )

राजपुताना व अन्य राज्यों के राजा अपनी रियासतों में ही बैठे रहे, तुनुक मिज़ाजी और निठल्लेपन में डूबे हुए; रखैलों और सनकी लोगों से घिरे; दिन में मदिरा में मदमस्त और रात्रि में श्रान्त- क्लान्त।

1 मार्च 1757 को मथुरा की जो लाज लुटनी शुरू हुई, उससे दूसरी रियासतों के शासकों को कोई वास्ता ही नहीं था। पुजारियों से भरे नगर की नींद तोपों की गर्जन की आवाज से खुली। दो दिन पूर्व संपन्न होली के उत्सव पर मथुरा में हिंदुस्तान के सभी भागों से तीर्थयात्री आए हुए थे। वे सब नजीब और जहान खां की तोपों के शिकार हो गए। एक विभत्स रक्त-रंजित होली खेली गई। यह था अफगानी आक्रांताओं की पाशविकता तथा उग्रता का एक नमूना।

अफगानी लुटेरों ने 6 मार्च को अपना रुख वृंदावन की ओर किया और वहां भी कत्लेआम मचाया। उसके बाद अब्दाली की सेनाएं आगरा की ओर बढ़ी। अब्दाली ने पहले आगरा में लूटमार करके सुरजमल के किलों-- भरतपुर ,डीग या कुम्हेर-- को जीतने की योजना बना ली थी। वह सूरजमल से बड़ी राशि भेंट के रूप में ऐंठने का ख़्वाब देख रहा था। 21 मार्च को जहान खां ने 15 हज़ार घुड़सवारों के साथ आगरा पर धावा बोल दिया और निर्दयता से लूट मार की। इसी दौरान हैजे की महामारी की चपेट में आने से अब्दाली के सैकड़ों सैनिक मौत के मुँह में समाने लगे। सूरजमल को पत्र भेजकर अब्दाली ने धमकी दी कि यदि वह कर ( नज़र ) देने में आनाकानी करता रहा तो इसके परिणाम भयंकर होंगे। उसने पत्र में संकेत किया था कि भरतपुर, डीग और कुम्हेर के किलों को भूमिसात कर दिया जाएगा। सूरजमल ने दृढ़ता के साथ चतुराई का,अप्रतिम साहस के साथ खिझाने वाली स्पष्टवादिता का, अभिमान के साथ विनय का मिश्रण दर्शाते हुए बड़ी धीरता से भरा पत्र अब्दाली को भेजा, जिससे अब्दाली को यह बात समझ में आ गई कि सूरजमल अकर्मण्य राजा नहीं है। मार्च 1757 में सूरजमल द्वारा लिखे पत्रों का उल्लेख दिल्ली के तत्कालीन वज़ीर इमाद ने अपनी पुस्तक 'तजि्करा-ए-इमादुल्मुल्क' में किया है। इतिहास की अमूल्य धरोहर इस पत्र में राजमर्मज्ञ सूरजमल ने यह लिखा था:

" ...यह अचरज़ की बात है कि इतने बड़े दिलवाले हुज़ूर ने इस छोटी-सी बात पर विचार नहीं किया और इतनी सारी भीड़ और इतने बड़े लाव-लश्कर के साथ इस साधारण तुच्छ-से अभियान पर स्वयं आने का कष्ट उठाया। जहाँ तक मुझे और मेरे प्रदेश को कत्ल करने और बरबाद कर देने की धमकी-भरे आदेश का प्रश्न है, वीरों को इस बात पर कोई भय नहीं हुआ करता। सभी को मालूम है कि कोई भी समझदार व्यक्ति इस क्षण-भंगुर जीवन पर तनिक भी भरोसा नहीं करता। जहाँ तक मेरी बात है, मैं जीवन की पचास सीढियां पहले ही पार कर चुका हूँ और अभी कितनी और पार करनी बाकी हैं, यह मुझे कुछ पता नहीं। मेरे लिए इससे बढ़कर कोई वरदान नहीं हो सकता कि मैं शहादत/बलिदान के अमृत की घूंट का पान करूँ--यह देर-सवेर बहादुर सैनिकों को युद्ध के मैदान में करना ही पड़ेगा--और यादगार के रूप में युग के इतिहास के पृष्ठों पर मेरा और मेरे पूर्वजों का नाम रह जायेगा कि एक साधारण किसान ने एक इतने बड़े शक्तिशाली सम्राट से, जिसने बड़े -बड़े राजाओं को जीतकर अपना दास बना लिया था, उससे बराबरी से लड़ा और लड़ते- लड़ते वीर-गति को प्राप्त हुआ। ऐसा ही शुभ संकल्प मेरे निष्ठावान अनुयायियों और साथियों के हृदय में विद्यमान है...

मेरे इन तीन किलों (भरतपुर ,डीग और कुम्हेर ) के बारे में, जिन पर हुज़ूर का रोष है और जिन्हें हुज़ूर के सरदारों ने मकड़ी के जाले- सा कमजोर बतलाया है, सच्चाई की परख असली लड़ाई के बाद ही हो पाएगी। भगवान ने चाहा तो वे सिकंदर के गढ़ जैसे हीअजेय ही रहेंगे ।"

प्रोफेसर गंडासिंह ने अहमदशाह अब्दाली की सूरजमल हुई समझौता- वार्ता की चर्चा का संक्षिप्त विवरण इन शब्दों में प्रस्तुत किया है:

" धन से भरपूर राजकोष, सुदृढ़ दुर्गों, बहुत बड़ी सेना और प्रचुर मात्रा में युद्ध- सामग्री के कारण सूरजमल ने अपना स्थान नहीं छोड़ा और वह युद्ध की तैयारी करता रहा। उसने अहमदशाह अब्दाली के दूतों से कहा, 'अभी तक आप लोग भारत को नहीं जीत पाए हैं... अगर आपमें सचमुच कुछ दम है, तो मुझ पर चढ़ाई करने में इतनी देर किसलिए?" 

अब्दाली जितना समझौते की कोशिश करता गया, उतना ही सूरजमल का अभिमान और धृष्टता बढ़ती गई। उसने कहा," मैंने इन किलों पर बड़ी धनराशि खर्च की है। यदि अहमद शाह अब्दाली मुझसे लड़े तो यह उसकी मुझ पर कृपा होगी, क्योंकि तब दुनिया भविष्य में यह याद रख सकेंगे कि एक बादशाह बाहर से आया था और उसने दिल्ली जीत ली थी, पर वह एक मामूली से जमींदार के मुकाबले में आकर लाचार हो गया।" 

सूरजमल के अभेद्य किलों की भनक मिलने पर अब्दाली वापस कंधार लौट गया। इस प्रकार अब्दाली का संग्राम सैनिक दृष्टि से असफल रहा। सूरजमल ने बाजी जीत ली थी। उसके किलों को हाथ तक नहीं लगाया गया। दोआब में उसे नगण्य से राज्य-क्षेत्र की हानि हुई। चौमुंहा में सूरजमल के पुत्र जवाहर सिंह ने जो वीरता दिखाई, उससे यह साबित हो गया कि हिंदुस्तान में केवल भरतपुर के जाट ही ऐसे लोग हैं, जो अपने धर्म-स्थानों की रक्षा के लिए प्राण न्योछावर करने को उद्यत रहते हैं।

जनवरी 1760 के प्रथम सप्ताह में अहमदशाह अब्दाली दिल्ली फिर पहुंच गया और सम्राट- विहीन तथा वजीर- विहीन राजधानी का मालिक बन बैठा। 14 जनवरी को उसने सूरजमल तथा राजपूताना के अन्य राजाओं को पत्र भेजकर राज-कर देने और उसके सामने पेश होने का फ़रमान भिजवाया। सूरजमल की टालमटोल की चालों से विचलित हो उठे अब्दाली ने फरवरी के शुरू में डीग पर घेरा भी डाला परंतु सूरजमल की कूटनीतिक चाल के कारण घेरा उठाकर उसने अपना ध्यान मराठों की ओर फेर लिया।

6. सूरजमल और पानीपत की तीसरी लड़ाई

पानीपत की तीसरी लड़ाई 14 जनवरी 1761 को मराठों और अहमदशाह अब्दाली के बीच हुई। सदाशिव भाऊ इस लड़ाई के मैदान में बिना किसी गैर- मराठा हिंदू राजा या जागीरदार की सहायता के उतर गया। पेशवा ने राजपूताना के प्रत्येक प्रमुख शासक के पास दूत भेजे परंतु सभी राजपूत राजाओं ने टालमटोल के उत्तर दिए और यह तय किया कि "वे तटस्थ रहकर दोनों पक्षों का खेल तब तक देखते रहें ,जब तक की किसी बड़ी लड़ाई में यह सिद्ध न हो जाए कि दोनों शक्तियों में से कौन- सी निश्चित रूप से अधिक प्रबल है।"(जदुनाथ सरकार, 'फॉल ऑफ द मुगल एंपायर', खंड 2, पृष्ठ 171) राजपूत राजा पानीपत की इस लड़ाई में बिल्कुल तटस्थ रहे। अतीत का भावुकतापूर्ण स्मरण ही उनका प्रधान मनोरंजन रहा।

सूरजमल की धार्मिक सहिष्णुता की अनुपम मिसाल:-

महाराजा सूरजमल के व्यक्तित्व में गुरुत्व था। वह शासन चलाने में अपनी सहायता के लिए अच्छे और योग्य व्यक्तियों का चयन करता था। वह अपने विलक्षण राजनीतिक सलाहकार व दक्ष मंत्री पंडित रुपाराम कटारिया और सुयोग्य खज़ाना/वित्त मंत्री मोहनराम बरसनियां पर पूरा भरोसा करता था। रुपाराम कटारिया बरसाना का बुद्धिमान, सुसंस्कृत तथा निष्ठावान कटारा ब्राह्मण था।

महाराजा सूरजमल उतना धर्मनिरपेक्ष था जितना उस काल में हो पाना संभव था। उसने मस्जिदे नहीं तोड़ी और बिना भेदभाव के मुसलमानों को ऊंचे पदों पर नियुक्त किया। वह विवादों का फैसला बातचीत और समझौते के जरिए करना पसंद करता था न कि इस बात से कि ' किसकी तलवार ज्यादा लंबी है।'

महाराजा सूरजमल का हर निर्णय दूरदर्शितापूर्ण एवं मेलजोल की भारतीय संस्कृति के अनुरूप होता था। वह भाऊ से मिलने मराठा- शिविर में गया और आगरा से मथुरा तक वे दोनों साथ ही आए। वहां भाऊ की दृष्टि नबी मस्जिद पर पड़ी और झल्लाहट में उसने सूरजमल को ताना दिया-- "आप हिंदू होने का दम भरते हैं, फिर आपने इस मस्जिद को इतनी देर खड़ा क्यों रहने दिया?" किसी छिछले मूढ़ व्यक्ति के सिवाय और कौन ऐसी नासमझी का प्रश्न कर सकता है? भाऊ भूल गया था कि कुछ समय पूर्व जब अब्दाली के धर्मांध सैनिकों ने मथुरा पर आक्रमण किया था तब उसकी रक्षा करने के लिए हजारों जाटों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी। उस समय तो उस मराठा सरदार भाऊ ने कुछ नहीं किया था। सूरजमल व्यावहारिक और परिपक्व राजमर्मज्ञ था, उसने नपे-तुले शब्दों में शिष्टाचारपूर्वक अर्थगर्भित उत्तर दिया:

" बहुत समय से हिंदुस्तान की राजलक्ष्मी वेश्या की भांति बहुत चंचल रही है। आज रात वह किसी की बाहों में है, तो कल किसी और के आलिंगन में बंधी होती है। यदि मुझे यह पक्का भरोसा होता कि मैं जीवन भर इन प्रदेशों का स्वामी बना रहूंगा, तो मैंने इस मस्जिद को कभी का मिट्टी में मिला दिया होता। पर यदि मैं आज इस मस्जिद को ढहा दूँ और कल मुसलमान आकर बड़े-बड़े मंदिरों को तोड़े और एक ही जगह चार मस्जिदें बना दें, तो उसका क्या लाभ? अब आप हुजूर इस ओर आए हैं, तो यह मामला आपके ही हाथों में है।" भाऊ ने डींग हांकते हुए कहा --"इन अफ़ग़ानों को हराने के बाद मैं सब जगह मस्जिदों के खंडहरों पर एक- एक मंदिर बनवा दूंगा।"

अब्दाली के भयंकर आक्रमण के बाद जिनके पास माया और मान कुछ खोने के लिए था, वे भाग कर भरतपुर आ गए। उस समय भरतपुर पीड़ित हिंदू और मुसलमान, हर जाति वाले के लिए शरणस्थली बन गया। सूरजमल ने किसी भी शरणार्थी को उसने घर की ड्योढ़ी से वापस नहीं मोड़ा। यहां तक कि उसने अपने सबसे बड़े शत्रु इमाद- उल -मुल्क गाजीउद्दीन, जो कि मुग़ल सम्राट का वज़ीर था, को भी शरण दी, जब वह सम्राट आलमगीर द्वितीय और इन्तिज़ाम की नृशंसतापूर्वक हत्या करवाने के बाद अपने कुछ आश्रितों और घुड़सवारों के साथ भागकर सूरजमल के पास चला आया। इस प्रकार उसने महान मुग़लों का वजीर होने का अपना गौरव जाटों को अर्पित कर दिया।

उदारमना:

पानीपत की तीसरी लड़ाई में उदार हृदय सूरजमल ने सैनिक तथा आर्थिक साधन भाऊ की सेवा में प्रस्तुत कर दिए थे, परंतु उन्हें ग्रहण करने की बजाय उसने उनके प्रति तिरस्कार प्रकट किया। उसने सूरजमल की बुद्धिमतापूर्ण सलाह को अनसुना किया और अपने उजड़ बरताव द्वारा उसे अत्यधिक रुष्ट कर दिया। अयोग्य एवं सामरिक कला से अनभिज्ञ सेनानायक भाऊ और उसकी सेना की पानीपत की तीसरी लड़ाई (14 जनवरी 1761) में शर्मनाक शिकस्त हो गई। मराठों के एक लाख सैनिकों में से आधे से ज्यादा मारे गए। यह पूरी पराजय थी और युद्ध से बचे हुए मराठा सैनिक बिना वस्त्र, बिना वस्त्र और बिना भोजन सूरजमल के राज्य- क्षेत्र में पहुंचे। सूरजमल और रानी किशोरी ने उन्हें शरण दी व उन्हें आतिथ्य प्रदान किया। घायलों की तब तक देखभाल की गई जब तक कि वे आगे यात्रा करने योग्य हो गए। उल्लेखनीय है कि एक और तो घायल और पीड़ित मराठों को सूरजमल हर संभव मदद कर रहा था, दूसरी ओर आमेर के माधोसिंह और मारवाड़ के विजयसिंह आदि राजा थे, जो विदेशी आक्रांता अब्दाली की विजय का स्वागत कर रहे थे।

सर जदुनाथ सरकार के अनुसार मराठा शरणार्थियों की संख्या 50 हज़ार थी ,जबकि वैन्देल ने यह संख्या एक लाख लिखी है। शरणार्थियों के साथ सूरजमल के बर्ताव के बारे में इतिहासज्ञ ग्रांट डफ ने यह लिखा है---"जो भी भगोड़े उसके राज्य में आए ,उनके साथ सूरजमल ने अत्यंत दयालुता का बरताव किया और मराठे उस अवसर पर किए गए व्यवहार को आज भी कृतज्ञता तथा आदर के साथ याद करते हैं।" 
(ग्रांट डफ़,'ए हिस्ट्री ऑफ द मराठाज'पृ. 30 )

वैन्देल कहता है---" जाटों के मन में मराठों के प्रति इतनी दया थी कि यदि सूरजमल चाहता, तो एक भी मराठा लौटकर दक्षिण नहीं जा सकता था। लोग शायद कहें कि भाग्य को इस जाट पर असाधारण कृपा करने में आनंद आता था।"

सदाशिवराव अगर महाराजा सूरजमल से छोटी सी बात पर तकरार न करके उसे भी पानीपत की तीसरी लड़ाई में साझेदार बनाता, तो आज भारत की तस्वीर कुछ और ही होती।

7. आगरा पर अधिकार:

पानीपत की तीसरी लड़ाई में हुए महाविनाश ने हिंदुस्तान की लगभग प्रत्येक महत्वपूर्ण शक्ति को नष्ट कर डाला था। सूरजमल इसका एक मात्र अपवाद था। अब्दाली के सामने उसने न तो सिर झुकाया, न ही घुटने टेके। दोआब इलाक़े में अपना दबदबा क़ायम करने की नीयत से महाराजा सूरजमल आगरा-किले पर कब्ज़ा करना चाहता था। 3 मई 1761 को सूरजमल की विशाल सेना ( चार हज़ार जाट सैनिक) आगरा की ओर बढ़ी। लक्ष्य था आगरा का लाल किला। यह सचमुच ही शानदार इमारत है। एक महीने के घेरे के बाद 12 जून 1761 को आगरे का लाल किला जाटों के कब्ज़े में आ गया तथा यह सन 1744 तक भरतपुर-शासकों के अधिकार में रहा। इससे सूरजमल को नई शक्ति और प्रभुत्व प्राप्त हो गया तथा वह अब यमुना के इलाक़े का शासक हो गया। 

जाटों के लिए आगरा पर अधिकार भावुकता भरा क्षण था। लगभग 90 वर्ष पहले इस किले के फाटक से कुछ ही दूर गोकला की बोटी- बोटी काट कर फेंकी गई थी। अब उसका बदला ले लिया गया था। सूरजमल का स्वप्न था कि ब्रज तथा यमुना प्रदेश के जाटों को पंजाब के जाटों से मिलाकर एक कर दिया जाए। इस स्वप्न को साकार करने के लिए सूरजमल ने हरियाणा और दोआब की ओर जाने वाली सेनाओं की कमान क्रमशः जवाहर सिंह और नाहरसिंह को सौंपी। जवाहरसिंह के अधिकार में रिवाड़ी, झज्जर और रोहतक एक के बाद एक आते गए। फर्रुखनगर में मसावी खां बलोच से कड़ा मुकाबला हुआ। आखिकार 12 दिसम्बर 1763 के असपास फर्रुखनगर पर भी जाटों ने कब्जा कर लिया। फर्रुखनगर में मसावी खां की हार और उसके बाद उसे भरतपुर में कैद किए जाने का मामला पराकाष्ठा पर पहुंच गया। अब नजीब के सामने सूरजमल को चुनौती देने के सिवाय कोई विकल्प नहीं बचा था। सूरजमल की विजय-यात्रा के अंतिम दौर में उसकी सुविचारित सावधानी और अभ्यास द्वारा अर्जित लचीलापन ग़ायब हो गया।

8. वीर-गति: 

वीर की सेज़ समर भूमि होती है। जब आगरा से लेकर दिल्ली के नजदीक तक सूरजमल की तूती बोलने लगी तो वह दुस्साहसी और महत्वाकांक्षी हो गया। उस समय शक्तिहीन मुगल सम्राट का सरंक्षक उसका शक्तिशाली रुहेला वजीर नजीबुद्दौला था, जिसे अहमदशाह अब्दाली का भी समर्थन प्राप्त था। सूरजमल ने कुछ घुड़सवारों के साथ शत्रु सेना के क्षेत्र में घुसने का दुस्साहसपूर्ण कदम उठाया। 25 दिसंबर 1763 को क्रिसमस के दिन शाहदरा में हिंडन नदी (यमुना की एक सहायक नदी ) के किनारे मुग़ल सेना के नवाब नजीबुद्दौला की सैन्य टुकड़ी के साथ मुठभेड़ में महाराजा सूरजमल 56 वर्ष की आयु में वीर-गति को प्राप्त हुआ। एक विवरण के अनुसार सूरजमल अपने कुछ घुड़सवारों के साथ युद्ध-स्थल का निरीक्षण कर रहा था कि अचानक शत्रु सेना से घिर गया। एक अन्य वृत्तान्त के अनुसार सूरजमल को थोड़े से आदमियों के साथ खड़ा देखकर सैयद मुहम्मद खां बलोच, जिसे लोग 'सैयदु' नाम से अधिक जानते थे, व उसके सैनिक सूरजमल पर टूट पड़े। शव का क्या हुआ, किसी को निश्चित जानकारी नहीं। जवाहरसिंह ने कृष्ण की पवित्रभूमि गोवर्धन में अपने पिता की प्रतीकात्मक अंत्येष्टि की। इसके लिए रानी ने सूरजमल के दो दांत ढूंढ निकाले थे। अंतिम संस्कार की रस्म पूरी करने के बाद जवाहरसिंह राजगद्दी पर बैठा।

9.मूल्यांकन

"जाट जाति की आंख और ज्योति महाराजा सूरजमल अपने काम को अधूरा छोड़कर जीवन के रंगमंच से लुप्त हो गया। वह एक महान व्यक्तित्व और एक लोकोत्तर प्रतिभाशाली पुरुष था, जिसे 18 वीं शताब्दी के प्रत्येक इतिहासकार ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।"( के .आर .कानूनगो, 'हिस्ट्री ऑफ द जाट्स', पृष्ठ 153)

मुगलों व अफगानों के आक्रमण का प्रतिकार करने में उत्तर भारत मे जिन राजाओं की प्रमुख भूमिका रही है, उनमें भरतपुर के महाराजा सूरजमल का नाम बड़ी श्रद्धा एवं गौरव से लिया जाता है। ब्रज के जाट राजाओं में सूरजमल सबसे प्रसिद्ध शासक ,कुशल सेनानी, साहसी योद्धा, कुशल प्रशासक, दूरदर्शी व कूटनीतिज्ञ था। उसने जाटों में सबसे पहले राजा की पदवी धारण की थी। सूरजमल और उसके पिता बदन सिंह शुरू में सिनसिनी और थून के मामूली जमींदार थे। महाराजा सूरजमल की उपलब्धि थी कि उसने आपस में लड़ने वाले जाट- गुटों में मेल-मिलाप करवाया। उसने जाटों के रक्त एवं धन का न्यूनतम नुकसान करके विस्तृत भू भाग पर जाट- राज्य खड़ा किया। उसका राज्य विस्तृत था, जिसमें डीग, भरतपुर के अतिरिक्त मथुरा, मेरठ, आगरा, धौलपुर, मेवात, हाथरस, अलीगढ़, ऐटा, मैनपुरी,गुड़गांव, रोहतक, रेवाड़ी,बल्लभगढ़, झज्जर, फर्रुखनगर जिले थे। एक ओर यमुना से गंगा तक और दूसरी तरफ चंबल तक का सारा प्रदेश उसके राज्य में सम्मलित था। जिस दौर में अन्य राजा तो मुग़लों से अपनी बहन-बेटियों के विवाह करके रियासतें व जागीरें बचा रहे थे, उस दौर में महाराजा सूरजमल अकेला मुग़लों से लोहा ले रहा था।

18 वीं शताब्दी के इतिहासकारों तथा वृत्तांत लेखकों ने महाराजा सूरजमल की विशिष्ट योग्यता, प्रतिभा तथा चरित्र की दृढ़ता को स्वीकार किया है। सैयद गुलाम नक़वी ने अपने ग्रंथ इमाद-उस-सादात में लिखा है :
"नीतिज्ञता में और राजस्व तथा दीवानी मामलों में प्रबंध की निपुणता तथा योग्यता में हिंदुस्तान के उच्च पदस्थ लोगों में से आसफ़ज़ाह बहादुर, निजाम के सिवा कोई भी उसकी बराबरी नहीं कर सकता था। उसमें अपनी जाति के सभी श्रेष्ठ गुण-- ऊर्जा, साहस, चतुराई, निष्ठा और कभी पराजय स्वीकार नहीं करने वाली अदम्य भावना सबसे बढ़कर विद्यमान थे। परंतु किसी भी उत्तेजनापूर्ण खेल में, चाहे वह युद्ध हो या राजनय, वह कपटी मुगलों और चालाक मराठों को समान रुप से मात देता था। संक्षेप में कहें तो वह एक ऐसा होशियार पंछी था जो हर एक जाल में से दाना तो चुग लेता था पर उसमें फंसता नहीं था।"

महाराजा सूरजमल 18 वीं शताब्दी के हिंदुस्तान में व्याप्त उन पतनकारी दुर्गुणों से पूर्णतय मुक्त था जिन्होंने बड़े -बड़े राजपूत घरानों को बर्बाद कर दिया, स्वास्थ्य और बल को नष्ट कर दिया और बुद्धि को क्षीण कर दिया। राजनीतिक कौशल, संगठन ,प्रतिभा और नेतृत्व के गुणों की दृष्टि से सिर्फ शिवाजी और महाराजा रणजीत सिंह ही सूरजमल से बढ़कर थे।
​​

Sunday, 8 December 2019

क्या हासिल हुआ दो दिन पानीपत मूवी के ऊपर इतनी पोस्टें निकाल के, चलते-चलते पेशे-ख़ाक है एक छोटा सा एनालिसिस!

अपना सिर्फ वैचारिक ओपिनियन, वैचारिक अभियान था, जिससे जिसको जो लाभ मिल सकता था वह जरूर ले गया होगा; जिस सवाल का उत्तर मिलता दीखा होगा, जरूर पाया होगा| आपा ने जो किया उसको कहते हैं एक चीज के बहाने अपनी युवा-पीढ़ी को पुरखों का इतिहास तरोताजा करवाने के मौके का लाभ उठाना; देखें इस फिल्म के बहाने क्या लाभ किये हैं सोसाइटी को अपनी पोस्टों के जरिये:

1) कितने % हरयाणवी समाज की आज की 10 से ले 20 साल की पीढ़ी को "हाऊ" बारे पता था या बताया गया था? शहरी हरयाणवी तो शायद ही बहुत कमों को, गामों में तो फिर भी अभी कहीं-कहीं बचा हुआ था शायद|
2) जब आपका यूथ या अन्य जो कोई भी यूथ ऐसी फ़िल्में देखकर आता है तो बहुत से सवाल जेहन में लिए आता है| उत्तर ढूंढता है, तो मेरी पोस्टों ने वह उत्तर काफी हद तक प्रोवाइड करवाए हैं|
3) जब यूथ को अपने ही समाज के लोगों से अपने ही समाज बारे अपने सवालों के जवाब मिलते हैं तो उसकी अपने समाज बारे आस्था टिकी भी रहती है और बढ़ती भी है| यानि उसका इमोशनल कनेक्शन सस्टेन कर जाता है, वही इमोशनल कनेक्शन जिसको तोडना ऐसी फिल्मों का मकसद होता है|
4) साथी समाजों के लोगों में भी बहुत सारी भ्रांतियां दूर करने-होने में मदद मिलती है खासकर ऐसे लोगों की जो वाकई में आपका पॉजिटिव सोचते हैं|
5) यूथ को समझने में मदद की कि कैसे यह लोग तो इन्हीं के छद्म राष्ट्रवाद व् हिन्दुवाद की खुद ही पोल खोल गए, इसी मूवी में| शाहजहाँ-3 की ताजपोशी वाला सीन|

मेरे फेसबुक के दोनों प्रोफाइल्स पर 12000 फ्रेंड्स एंड फोल्लोवेर्स हैं कुल मिला के| बहुतेरे दोस्तों ने व्हट्स-एप्प व् फेसबुक वाल्स पर भी पोस्टें शेयर की हैं| अगर डायरेक्ट रीडिंग व् फॉरवर्ड की हुई रीडिंग इस 12000 का 10% भी रेट ले गई होगी तो 1000-1200 ने तो पढ़ी? 70% से ज्यादा 15 से ले 25 साल के युवा बैठे हैं फेसबुक पर| तो हुआ ना फायदा| तुम ज्यादा-नफा नुक्सान मत तोला करो जो लॉजिकली ठीक लगे कर दिया करो| नार्मल माहौल में ऐसी पोस्टों की रीडिंग रेश्यो सोचो कितनी होती है और ऐसे बने-बनाये माहौल में कितनी?

कोई कहा रहा है कि विरोध ना करो, पब्लिसिटी होगी इनकी; कोई कह रहा है समाज का बुद्धिजीवी वर्ग गलत दिशा दे रहा है चीजों को| ओ भाई जिन्होनें जितने की यह फिल्म बनाई है ना उसका डबल बजट तो इसकी पब्लिसिटी पर लगा चुके हैं; तुम्हारी-हमारी पोस्टों से घंटा पब्लिसिटी होएगी इसकी| तुम पोस्टें नहीं भी करते तो आज की मार्केटिंग इतनी एडवांस है कि फैब्रिकेटेड विरोध की खबरें चलवा कर भी कर लेते फिल्म वाले इसकी पब्लिसिटी| और गलत दिशा तो तब होती जब यह पोस्टें ऊपर गिनाये 5 बिंदुओं का मकसद पूरा ना करती|

और अब इसी पोस्ट के साथ इस फिल्म पे मेरा एनालिसिस भी खत्म, रिव्यु भी खत्म| और पोस्टें भी खत्म| हाँ बस एक इस छोटी सी पोस्ट को छोड़कर जो मैं बीच-बीच में डालता रहूँगा -

"आं रै रलदू न्यू समझ नहीं आई भाई कि शाहजहाँ-3 इन पुणे-पेशवाओं का फूफा लगता था या जीजा जो यह दिल्ली पर किसी हिन्दू राजा की ताजपोशी की बजाये उसकी ताजपोशी करने चले थे? वैसे मैं सर छोटूराम अनुयायी हूँ मुझे सब धर्मी प्यारे, दो टूक बात भाई| आपा किसी धर्म-इंसान-समाज का या तो विरोध किया नहीं करते और करते हैं तो इन पेशवों की भाँति तो करते ही नहीं कि जिनके खिलाफ समाज को डराकर हिंदुत्व-राष्ट्र्वाद का हवाला देकर लेक्चर पेलो, फिर बाद में उन्हीं की ताजपोशी करते मिलो| ऐसे लोग दुनिया के सबसे अविश्वसनीय व् ब्रेन-वाश करने वाले होते हैं; इनसे 10 फुट दूर हट के चलो|"

जय यौद्धेय! - फूल मलिक

Saturday, 7 December 2019

कौनसा हिंदुत्व है यह और कौनसा राष्ट्रवाद है यह?

"एशिया का Odysseus" व् "जाटों का Plato" कहलाते हैं महाराजा सूरजमल सुजान इंटरनेशनल जगत में|

ऐ नादाँ बजरबट्टूओं, यह महाराजा सूरजमल है जो इराक-ईरान-तुर्की से ले पूर्तगीस-डच-फ्रेंच व् लन्दन की ब्रिटिश लाइब्रेरी तक के दस्तावेजों में कहीं "जाट प्लेटो - Plato" तो कहीं "एशियाई ओडीसूस - Odysseus" के नाम से दर्ज है; कोई पेशवा या तुम्हारी मनघढ़ंत माइथोलोजी का किरदार नहीं है| यूँ फिल्मों में उनका अपमान करके, तुम्हारे द्वारा उनकी "लो" कम करने से कम ना होने वाली| फिर भी बहम हो तो पूरी दुनियाँ के बुद्धिजीवी व् इतिहासकारों में सर्वे करवा कर देख लो, रेसर्चेज-रेफरेन्सेस खंगाल के देख लो; इतने रेफरेन्सेस तो तुम्हारे किसी पेशवा या किसी तथाकथित मैथोलॉजिकल करैक्टर तक के नहीं मिलने जितने सूरजमल सुजान भरतपुर वाले जाट के मिलेंगे|

समझ नहीं आती कि लोग फिर भी इनके कौनसे वाले हिंदुत्व एकता व् बराबरी के राग में उलझ जाते हैं जबकि यह हिन्दू समाज की इंटरनेशनल स्तर पर स्थापित इतनी बड़ी हस्ती तक का यूँ फिल्मों में मजाक बना उड़वा देते हैं? कौनसा हिंदुत्व है यह और कौनसा राष्ट्रवाद है यह? कोई इनका अंधभक्त बना जाट ही समझा दे मुझे; समझा दे मुझे कि यही वह हिंदुत्व है क्या जिसके लिए इनके पीछे पागल बने घूमते हो? यह वह राष्ट्रवाद है क्या जिसमें तुम्हारे समाज-धर्म से आने वाले इंटरनेशनल स्तर पर सबसे शक्तिशाली कहलाये महाराजा का उपहास-मजाक उड़ाया जाता हो? पूछो हर अंधभक्त से व् जाट अंधभक्त से तो खासतौर से पूछो|

पानीपत फिल्म का डायरेक्टर आशुतोष गवारिकर वही है जो "जाटों के किरदार" निभा-निभा फ़िल्मी कैरियर की सीढ़ी चढ़ा है| 1980 के दशक में आई हरयाणवी फिल्म "जाट" का हीरो यही है जिसमें "कोठे चढ़ ललकारूं" वाला फेमस सांग है| आज इसको जाटों से क्या चिढ हो गई या नागपुरी-पेशवों का पानी लग गया? खैर साबित बजरबट्टू ही हुआ, "महाराजा जी के मजाक से ज्यादा, पेशवाओं के ही छद्म राष्टवाद व् हिंदुत्व की पोल खोल गया" उस वाले सीन में जिसमें सदाशिव राव बोलता है कि, "दिल्ली पर तो हम शाहजहाँ-3 की ताजपोशी करेंगे"| भाई लगते-लारे यह और बता देता कि शाहजहाँ-3 पेशवों का फूफा लगता था या जीज्जा? समझ जाओ इसी से कि यह जिन मुस्लिम का भय दिखा के तुम पर इनके छद्म हिंदुत्व व् राष्ट्रवाद का प्रभाव जमाते हैं, हकीकत में उन्हीं की दिल्ली में ताजपोशी करते रहे हैं| इसलिए इनके उकसावे पर किसी मुस्लिम भाई से नफरत मत करना कभी| मुस्लिम कहीं अधिक तुम्हारा है इनसे तो खासकर| और यह मैं नहीं बल्कि इन्हीं की पानीपत की हिस्ट्री व् आज पानीपत पर बनाई फिल्म तुम्हें-हमें चिल्ला-चिल्ला बता रही है|

जय यौद्धेय! - फूल मलिक 

इन हाऊओं से मत डरियो रे, यह हरयाणवी ब्राह्मण के ही नहीं; तेरे कहाँ से रे?

हाऊ यानि महाराष्ट्र के चितपावनी ब्राह्मण जो पेशवे कहलाते हैं| जो एक ही जाति-वर्ण के होते हुए भी हरयाणवी ब्राह्मण को दलित बराबर समझते हैं|

दलित बराबर समझते हैं तभी तो दोबारा उसी को मुख्यमंत्री बना दिया जिसने "भरी सभा में एक वयोवृद्ध हरयाणवी ब्राह्मण नेता को फरसा दिखा गला काटने की धमकी दी"| यहाँ तक कि माफ़ी तक नहीं मंगवाई है आज तक|

दलित बराबर समझते हैं तभी तो हरयाणा के हर मंदिर में हरयाणा से बाहर के ब्राह्मण पुजारी बैठाये जा रहे हैं|

चिंता मत करियो अगर पानीपत फिल्म में महाराजा सूरजमल का अपमान किया है तो, इससे ज्यादा तो यह हरयाणवी ब्राह्मण का रोज-रोज कर रहे हैं, करवा रहे हैं और होता देख चुप भी हैं| हरयाणवी ब्राह्मण की रोजी-रोटी भी छीन रहे हैं और सारा दान-पुन-चढ़ावा यहाँ से महाराष्ट्र-गुजरात ले जा रहे हैं|

और हाँ, मैं इस मुद्दे को लेकर अति-गंभीर रहा हूँ शुरू से; बेशक हरयाणवी ब्राह्मण से जुड़ा हुआ हो| इस मामले में हरयाणवी पहले हूँ, बाकी कुछ बाद में|

और जो नादाँ यह समझता हो कि इन नागपुरी-पुणे पेशवों की शय व् इशारे के बिना "पानीपत" फिल्म बनी है तो समझो उसे तो भारतीय राजनीति की अभी एबीसी भी नहीं मालूम|

जय यौद्धेय! - फूल मलिक 

सदाशिव राव "पानीपत" फिल्म में महाराजा सूरजमल को कहते हैं कि, "दिल्ली पर तो हम शाहजहाँ-3" की ताजपोशी करेंगे"!

सुन शुद्ध हरयाणवी और सीधा छाती में लगने वाला जवाब,"क्यों रै हाऊ, शाहजहाँ-3 कै के तेरी छोरी ब्याह राखी थी या बुआ ब्याह राखी थी? तेरा फूफा लगता था या जीज्जा वो?"

फिर कहोगे हरयाणवी लठमार भाषा है; थारै समझ में ही लठ आवैं हैं इसके अलावा तुम्हें समझ ही कहाँ आती है|

यह है सच्चाई इन "हिन्दू एकता व् बराबरी", तथाकथित राष्ट्रवाद व् तथाकथित "एक राष्ट्र" की चिंता करने व इसका ठेका उठाने वालों की| राग अलापेंगे "हिन्दू एकता" का रोना रोयेंगे हिन्दू एकता का; परन्तु शहंशाह बनाएंगे उन्हीं को जिनसे धर्म से ले राष्ट्र बर्बाद होने का "डर" भी दिखाएंगे|

"आगला शर्मांदा भीतर बढ़ गया और बेशर्म जाने मेरे से डर गया" वाले लोग हैं यह, तुम्हारी ख़ामोशी इनके लिए जीत होती है| इसलिए जवाब दो इनको कि तुम ना पानीपत जीते और ना यह फिल्म बना के जीते| तब भी "बिन जाटों हारे थे" और आज भी हारे हो|

सुवाद लेने वाले स्टाइल में जवाब दो इनको| इनको पता लगना चाहिए कि सुसरो इस फिल्म में खुद ही खुद के तथाकथित हिंदुत्व व् राष्ट्रवाद की बैंड बजाये हो|

बाकी महाराजा सूरजमल ने दिल्ली मांगी थी, आगरा का किला तो वैसे ही उनके पास था| और बाद में दिल्ली जीती भी, उससे पहले भी जीती और जाटों ने अकेले जीती वह भी 3-3 बार| तब यह पेशवे भी यहीं थे और मुग़ल भी| परन्तु फिर भी महाराजा सूरजमल व् भरतपुर खानदान धर्मनिपेक्ष रहा, मंदिर भी बनाते थे और मस्जिद भी|

जय यौद्धेय! - फूल मलिक

पानीपत फिल्म का निष्पक्ष निचोड़!

हरयाणवी में कहावत है ना कि, "घणी स्याणी दो बै पोया करै" - वही बनी है  इस फिल्म को बनाने वाले व् बनवाने वाले, दोनों साथ|

महाराजा सूरजमल का अपमान है, उनका किरदार निम्न स्तर का दिखाने की कोशिश करी यह तो होना ही था बल्कि जिस दिन पहली बार इस फिल्म बारे सुनी थी उसी दिन जंच गई थी कि बिना महाराजा के योगदान में दंश किये यह बाज आएंगे ही नहीं| परन्तु मैं उस बात पर आपका ध्यान दिलाता हूँ जो खुद इनकी ही पोलपट्टी खोलती है, इनकी छद्म राष्ट्रवाद की बैंड बजाती है|

1 - महाराजा सूरजमल ने आगरा नहीं दिल्ली मांगी थी|
2 - इस फिल्म में महाराजा सूरजमल से मुलाकात के वक्त सदाशिव राव कहता है कि, "हम दिल्ली में बतौर शहंशाह शाहजहाँ-3 की ताजपोशी करेंगे"|

और इसी बात पर महाराजा सूरजमल का असली विवाद हुआ था इनसे कि जब दिल्ली रखनी ही मुग़लों के पास थी तो छुड़वाने किस से आये हो? अब्दाली भी तो पठान-मुग़ल ही था? शाहजहाँ-3 मुग़ल था तो फर्क क्या?

फर्क यह था कि दिल्ली पर पुणे-पेशवे अपनी खुली मंशा व्यक्त करना नहीं चाहते थे कि हमें खुद यहाँ आ के बैठना है और थोथा राष्ट्रवाद व् हिन्दुवाद जो यह फिल्म दिखाती है उसमें बहला के जाट-राजपूत-सिख आदि की ताकत प्रयोग कर यहाँ बैठना चाहते थे|

जो कि साधारण बुद्धि वाले को भी यह फिल्म देख के स्पष्ट समझ आ रहा है|

महाराजा सूरजमल इनकी यह नियत भांप गए थे, जिस पर जाते वक्त इन्होनें महाराजा को बंदी बनाने की भी कोशिश करी थी परन्तु बना नहीं पाए थे|

धन्य हो महाराजा सूरजमल जैसे विलक्षण बुद्धिवान, जिन्होनें इनकी यह मंशा भाँपी भी और और इनका साथ नहीं दिया| इनके अपने दम्भ-घमंड में अब्दाली के हाथों हेकड़ी तो निकली ही साथ-ही बाद में महाराजा सूरजमल ने घायल पेशवाओं की मरहमपट्टियाँ करने का इन पर अहसान करके सदियों-सदियों तक पुणे के चितपावनी पेशवे ब्राह्मण, जाटों के कर्जदार बना दिए| अपने झूठ दम्भ व् अहम् में यह इसको स्वीकार करें ना करें; इस किस्से के गवाह मुग़ल-पठान ही नहीं अंग्रेज-फ्रेंच-डच-पुर्तगीस सब रहे हैं| और वह गवाह रहे हैं इसीलिए यह इस किस्से को दबा भी नहीं पाते, वरना तो कब का दबा दिया होता| ऐसी ही बुद्धिमत्ता के चलते तो महाराजा सूरजमल "जाटों के प्लूटो" व् "एशिया के ओडीसूस" कहलाते हैं|

तो आप इस फिल्म के इस पहलु को उठाइये कि यह फिल्म तो खुद ही इनके छद्द्म राष्ट्रवाद व् थोथी हिन्दू एकता व् बराबरी की बैंड बजा रही है|

जो भाऊ जीतने पर एक हिन्दू राजा को दिल्ली तक देने को तैयार नहीं था और जिनका डर दिखाकर यानि मुग़लों का (आज भी तो यही कर रहे हैं यह) साथ चाहता था उन्हीं को दिल्ली का शहंशाह बनाना मंजूर था? अजी छोडो, बच्चे-से-बच्चे को इतनी तुच्छ बातें पल्ले पड़ती हैं; और यह इसको ही तथाकथित चाणक्य-टाइप कूटनीति और राजनीती बोलते समझते थे|

ध्यान रहे, मैं मुस्लिमों का विरोधी नहीं हूँ क्योंकि मैं सर छोटूराम का अनुयायी हूँ परन्तु यह बात बतानी जरूरी है इसलिए यह किस्सा यूँ-का-यूँ बताना जरूरी है|

महाराजा सूरजमल के जाने के बाद फिल्म में भाऊ कह रहा है ना कि "तो और क्या आगरा दे दूँ"?

ना एक हिन्दू को आगरा या दिल्ली मत दे परन्तु दिल्ली को शाहजहाँ-3 को दे दे; छोरी ब्याह राखी थी क्या शाहजहाँ-3 के यहां थारी?

जाटो व् समस्त जाट के मित्र समाजो, फिल्म का पुरजोर विरोध करो परन्तु साथ ही इसी फिल्म की यह रिफरेन्स दिखा-दिखा, बता-बता के इनके छद्म राष्टवाद व् हिन्दू एकता और बराबरी की पोल-पट्टी भी जम के खोलो| 

घणे स्याणे बनते-बनते, दो बार पो गए|

भारत का जो इतिहास पुर्तगीस-डच-फ्रेंच-अंग्रेज-मुग़ल-पठान आदि आने के बाद का है इसमें भी खासकर 1600 के बाद का, वह इतिहास फंडी जितना चाहें तोड़-मरोड़ लें, जितना चाहें गपोड़ भर लें; ढूंढने वालों को उसकी सच्चाई इराक-ईरान-तुर्की से ले "ब्रिटिश लाइब्रेरी - लंदन" तक में मिल जानी हैं| यही बात पानीपत फिल्म वाले किस्से की है, तुम कितना तोड़ो-मरोड़ोगे? इराक-ईरान से ले के इंग्लैंड तक के रिकार्ड्स में डॉक्युमेंटेड पड़ा है| और आज के दिन राजपूत हो, जाट हो, दलित हो या कोई अन्य जात-बिरादरी हो; सब अपने इतिहास को इंटरनेशनल रेफरेन्सेस के साथ मिला के सच्चाई स्थापित कर रहे हैं| इसलिए वही दिखाओ जो सच है, अन्यथा तुम यह "पानीपत" जैसी फिल्मों के जरिये अपना कोई फायदा या औरों का कोई नुकसान करने की अपेक्षा अपनी ही क्रेडिबिलिटी खो रहे हो समाज में| और यूँ ही जारी रहे तो सन:-सन: जल्द ही वह वक्त आएगा कि तुममें और भोंकते हुए कुत्ते में लोग कोई फर्क नहीं समझेंगे| इनफैक्ट, तुम्हारे को सीरियस लेना व् सुनना ही छोड़ देवें शायद|

जय यौद्धेय! - फूल मलिक

पानीपत फिल्म पर मेरी पहली प्रतिक्रिया!

अपना अलग धर्म बना लो या सिखिज्म में चलो| ना हमें इनसे बहस करनी ना अपील ना मान-मनुवार| जाट हैं हम, राजपूत नहीं कि यह पंडे-पाखंडी जो बकवास काटेंगे हम सर झुकाकर सुनेंगे इनकी| अपने यह बहम दूर कर लें यह लोग| 1875 में "आर्य-समाज" स्थापित करके, उसकी गीता की भांति अपनी अलग पुस्तक "सत्यार्थ प्रकाश" बनाकर, उसके ग्यारहवें सम्मुल्लास में जब बार-बार जाट की "जाट जी" व् "जाट देवता" बोलकर स्तुति करी थी तो जाट इस धर्म में रुके थे, वरना कैथल-थानेसर-करनाल-सफीदों तक सिखिज्म में जा चुका था जाट| अगर यह लोग यह इतिहास भूल रहे हैं तो इनको फिर से यह समझाने और याद दिलाने का वक्त आ गया है| यूँ महाराजा सूरजमल का अपमान करेंगे फिल्मों में, जाट इतिहास की आन-शान को छेड़ेंगे-मरोड़ेंगे और हम फिर भी चुपचाप इनके साथ पड़े रहेंगे; नहीं कदापि नहीं| वही ऊपर वाली बात, जाट हैं हम राजपूत नहीं कि तुम पहले 562 रियासतें छीनी तो राजपूत चुप, लगातार दशकों तक  ठाकुर किरदार को फिल्मों में विलेन दिखाया तो राजपूत चुप; वह रहते होंगे, जाट नहीं रहेंगे| "जाट जी" व् "जाट देवता" कहकर, सम्मान देकर चाहे सदियों साथ रह लो; परन्तु हमारी अनख पर बैठ कर तो वही मेरी दादी वाली बात, "तभी ना मठ्ठे मिलेंगे तुम्हें"| यह संदेश इस फिल्म को बनाने वालों, फिल्म को फाइनेंस करने वालों और इसको दिखाना अलाउ करने वालों को सख्त लहजे में कन्वे कर दिया जाए सोशल मीडिया व् तमाम प्लेटफॉर्मों से| तभी इनकी अक्ल ठिकाने आएगी वरना यह झूठे-गपोड़ी अपनी बकवासों से बाज नहीं आएंगे|

बाकी पूरी फिल्म का एनालिसिस फुरसत में करूंगा|

जय यौद्धेय! - फूल मलिक

Thursday, 5 December 2019

समाज में देवदासी कल्चर उतारने की स्टेप-बाई-स्टेप स्ट्रेटेजी!


स्टेप 1 - जिस कल्चर में यह उतारनी हो पहले उसकी सबसे स्ट्रांग मान-मान्यताओं-एथिकल वैल्यूज-सोशल इंजीनियरिंग मॉडल पर प्रहार करो|
स्टेप 2 - नंगा साहित्य पढ़ने की आदत डालो, नंगा-फूहड़ नाच देखने की आदत तब तक डालो जब तक कि व्यभिचारी-मिथ्याचारी नहीं बन जाते|
स्टेप 3 - औरत में माँ-बेटी-बहन देखने की बजाये सिर्फ एक भोग्यवस्तु दिखे, इस स्तर तक टार्गेटेड समाज को तहस-नहस कर दो|
स्टेप 4 - लोगों को लॉजिक्स की बजाये कथाओं पर ज्यादा यकीन करना सिखाओ| दिमाग की बजाये आस्था पर चलना सिखाओ|
स्टेप 5 - धर्म-जाति-वर्ण के नाम पर बलात्कारियों का समर्थन करवाओ, उनके समर्थन में ज्ञापन दो, मार्चपास्ट करो| इतना कर दो कि कोई गैंगरेप में मरे या आग-तेजाब में फूंक दी जाए; बस सोसाइटी चूं ना करे; करे तो उसी को जेल में डाल दो जो चूं करे चाहे खुद आरोपी ही क्यों ना हो|
स्टेप 6 - फिर समाज के चुनिंदा टारगेट वर्गों जैसे कि ओबीसी-एससी/एसटी व् जहाँ कमजोर हो वहां किसान वर्ग तक की (जैसे साउथ इंडिया के मंदिरों में होती हैं) यौवन में कदम रख रही बेटियों को मंदिरों में देवदासी के नाम पर दान करने को दाम-दंड-भय के जरिये फाॅर्स करो|
स्टेप 7 - "सिंह ना सांड, गादड गए हांड" की तर्ज पर इन देवदासियों का भोग लगाओ और इनसे जो नाजायज औलादें पैदा होवें उनको "हरिजन" के नाम से बदनाम करो|

वह टार्गेटेड समाज हरयाणवी समाज है और पांच स्टेप तक यह स्ट्रेट्जी पहुँच चुकी है| छटा व् साँतवा स्टेप नहीं चाहते हो तो तुंगभद्रा से जाग लो| और अपनी वह खाप वाली सोशल इंजीनियरिंग व्यवस्था (जो राजनीति व् धर्मनीति से बिलकुल रिक्त होती थी) उसको दोबारा खड़ी कर लो|

वरना तो इसके आगे रोना-ही-रोना, यह इस स्ट्रेट्जी वाले तुम्हारे इनके ही द्वारा निर्धारित कर्मों में कटिबद्ध तौर से लिख चुके हैं| फिर फिरते रहना दूनो में सर मारते| तुम्हारे घरों से मर्जी-बेमर्जी "देवदासी" बनाने हेतु लड़किया उठाई जा रही होंगी, तुम्हारे ही किसी बगल वाले मंदिर के गर्भगृह में उसका भोग लगाया जा रहा होगा और तुम दिमाग व् दिल से नपुंसक उन अबलाओ की सिर्फ चीखें सुन पाओगे|

यह मत समझना कि इसमें सिर्फ तुम दोषी होवोगे, तुमसे ज्यादा वह आस्था में पागल हुई इनको पोषित करने वाली औरतें होंगी; जो फिर इसी को किस्मत व् कर्म मान के ढाँढस बंधवा कर शांत बैठा दी जाएँगी या बैठ जाएँगी|

और जिसको बहम हो इस स्ट्रेटजी की सच-झूठ बारे एक बार महाराष्ट्र-कर्नाटका व् आंध्र-तेलंगाना-उड़ीसा के उन मंदिरों में हो आना जिनके इर्दगिर्द येलम्माएं यानि देवदासियां पाई जाती हैं| इस स्ट्रेटजी की सच्चाई सांप की केंचुली की भांति खुद-ब-खुद उतर कर सामने आ जाएगी तुम्हारे|

नोट करके रख लेना: कभी किसी भी मठ-मंदिर-डेरे-अखाड़े से कोई बयान-निर्देश-सजा-आदेश नहीं आएगा बलात्कार व् फूहड़ता फैलाने वालों के खिलाफ; क्यों रहते हैं यह इन पर चुप आखिर? क्यों नहीं कभी कोई शंकराचार्य-महंत-कथावाचक-पुजारी-संत आगे बढ़कर यह बोलता, प्रवचन देता कि बलात्कारियों को सूली पे टांग दो या फांसी दे दो? धर्मनीति बनाने वाले होने का दम्भ भरते हैं यह समाज में| क्या इनकी धर्मनीति में बलात्कारियों व् फूहड़ता फ़ैलाने वालों के खिलाफ कुछ नहीं? आखिर क्यों मूक रहते हैं यह लोग? क्योंकि 90% यह खुद बलात्कारी कल्चर या देवदासी कल्चर के परोक्ष-प्रत्यक्ष पालक/समर्थक-पोषक हैं का आरोप तो क्या लगाऊं इन पर; परन्तु क्या इनकी ख़ामोशी चुभती नहीं आपको ऐसे मौको पर?


धर्म द्वारा समाज को संचालित करना मतलब बेलगाम घोड़े-झोटे द्वारा रथ-बुग्गी ले के चलना| समाज द्वारा समाज को संचालित करना यानि घोड़े-झोटे को लगाम में रख के उससे बुग्गी-रथ चलवाना| इसीलिए बलात्कार-गैंगरेप-एसिड अटैक जैसी घटनाओं पर धर्म वाले ना कोई मत रखते ना बयान ना निर्देश ना पब्लिक में आ के कहने को बलात्कारी आदि के लिए कोई सजा| इनको पता है ऐसा निर्देश दिया तो सबसे पहले सबसे ज्यादा तुम ही घलोगे इसमें| तो यह काम कौन करती थी "खाप" जैसी संस्थाएं, जिनको इन्हीं तथाकथित धर्म-ढकोसले वालों की कहबत में आप-हम बिसराये चल रहे हैं| दूसरा खाप की ऐसी हालत के लिए खाप वालों की राजनैतिक महत्वाकांक्षाएं भी जिम्मेदार हैं| हैदराबाद प्रियंका रेप-हत्या कांड, निर्भया काण्ड, उन्नाव काण्ड, कठुआ काण्ड ऐसे काण्ड हो चुके जो बिना सामाजिक संथाओं के थमेंगे ही नहीं, चाहे जितने धार्मिक बन लो| बल्कि धर्म की आड़ में तो हिन्दू-मुस्लिम करके, तुम-हम अपराध-अपराधी तय करने लगते हैं| हिन्दू है तो अपराधी नहीं, मुस्लिम है तो अपराधी या इसका वाइस-वरसा| अगर इस बीमार मानसिकता से छुटकारा चाहिए तो खाप वालों को चाहिए कि खापों को दोबारा खड़ा करें परन्तु अबकी बार धर्म व् राजनीति से आज़ाद व् दूर रहते-रखते हुए; जैसे हमारे पुरखे रखते थे| वरना वही बात है, पांच स्टेप्स आ लिए, 2 और बाद तुम्हारे-हमारे घरों से बेटियाँ उठाई भी जाएँगी और दूषित भी की जाएँगी और कुछ नहीं कर पाओगे| कुछ नहीं कर पाओगे चाहे तो जितने धार्मिक बन लेना और जितने घंटे-खड़ताल बजा लेना|

सोच लो हरयाणवी बीर-मर्दो किस काली स्याह वाली काली कोठरी की तरफ धके जा रहे हो| ऐसी-ऐसी भीतरले में लगने वाली कड़वी बातें मैं कभी-कभी ही लिखता हूँ, परन्तु जब लिखता हूँ कलम तोड़ देने की हद तक लिखता हूँ| मेरी तो कलम टूट चुकी आज, तुम्हारी तुंगभद्रा टूटी कि नहीं, देखते हैं|

जय यौद्धेय! - फूल मलिक

Wednesday, 4 December 2019

"पापा की परी" से "कौर" वाले कल्चर पर वापिस आ जाओ!

याद करो वह कातक-नहाने जाने के जमाने, घणी दूर घणे पीछे ना गए वो दिन| अपनी बुआ-भाहणों से ही पूछ लो; डोगे-खंडके-धोती-कुडते-जूती वाले मर्दों व् दामण-चूंडा-चुंदड़ी वाली लुगाइओं का वह कल्चर जिसमें सुबह के 4 बजे गाम की छोरियों-सुवासनों-कोरों के टोल-के-टोल गाम के कुए-जोहड़ों पर नहाने जाया करते और क्या मजाल कि एक लोछर-लफंगा भी उधर पैड तक मार ज्याता? असल तो 99% मर्द इतने अनुशासित होते थे बुड्ढे-बडेरों द्वारा कि कोई देर-सवेर खेत से पानी लगा के लौट भी रहा होता तो वह रास्ते छोड़ के आया करते जिन रास्तों गाम की कौरें नहाया करती अन्यथा तो खाप व् पंचायतें खाल उतार लिया करती गुस्ताखी करने वाले की| फैसले भी एक सिटींग में ही दिया करते, ताबड़-तोड़ दूध का दूध और पानी का पानी करके; कोई तारीख-पे-तारीख सिस्टम नहीं था|

और आज, आज तुम्हारी अपने कल्चर के प्रति नीरसता व् उदासीनता ने वह आलम बना दिए हैं कि 15-20 साल के नवयुवा पीढ़ी के बालकों को तो यह बात पढ़ना ही सपना लगती होगी कि क्या ऐसा भी होता था हमारे ही यहाँ वह भी मात्र एक-डेड पीढ़ी पहले ही? होता था युवाओ, बैठो अपने बाप-दादे, माँ-दादियों के पास और जानो इन बातों बारे कि वह क्या तरीके थे, वह क्या सिस्टम थे; जो इंसान में इतना संयम, इतनी शर्म, इतनी हया भरते थे कि पता होते हुए भी कि इस वक्त "गाम की कौरें जोहड़-कुओं पर नहा रही होंगी" तो उधर नहीं जाना; जबकि आज वालों को ऐसा होता पता लग जाए तो 90% का वहीँ जमघट लग जाए जैसे हालातों पर आ लिए तुम उन डोगे-खंडके-चूंडा-चुंदड़ी वालियों के वंश|

और यह ज्ञान किसी कथावाचक किसी ग्रंथ या किसी इन्हीं से संबंधित फिल्म या टीवी सीरियल में नहीं मिलेगा, मिलेगा तो अपने बडेरों के पास बैठ उनको सुनने से मिलेगा|

सोचो इस पर, कि किधर जा रहे हो?

"पापा की परी" बना के बेटियाँ पालने से उक्ता तो गए होंगे ना यह सब देख के? तो आ जाओ उसी ढर्रे पर जिसपे चल के थारी-म्हारी नाम में "कौर" टाइटल वाली बुआ-भाहँण दुष्ट-लंगवाड़े टाइप लोछरों की "डटिए रे मेरा तल्लाकी, देखूं कुणसी का दूध पिया होया सै" टाइप की दहाड़ में अगले का गोबर सा खिंडा दिया करती| जिगरा भरो जिगरा इनमें, जैसे हर कौर में होता था; फिकरा नहीं| याद है वह दादी समाकौर गठवाली, जिसने पूरी कौम हिला दी थी और उसकी अपील पर ही गठवालों के आह्वान पर सर्वखाप ने "कलानौर रियासत का किला ही मलियामेट कर दिया था"? किधर है वह समाज जो बेटी की एक आवाज पर रियासत-की-रियासत तोड़ फेंकता था, आज तो वैसे भी तुम्हारी ही चुनी हुई सरकार है; रियासतें तो फिर भी थोंपी हुई भी कही जा सकें परन्तु यह सरकार; यह तो तुमने ही चुनी हैं ना?

पर नहीं, शायद नहीं ही उठोगे क्योंकि तुमने खुद को व् अपने बच्चों को इन टीवी व् फिल्मों की काल्पनिक कल्पनाओं वाली मैथोलॉजिकल स्टोरीज में ढाल के "बेचारे लाचार परी व् परे" बनना सीख लिया है; सीख लिया है कि उदारवादी जमींदारी का कल्चर सबसे खड़ूस व् खराब होता है, इसलिए इससे दूर रहो चाहे खुद इसी से ही क्यों ना हो|

यह छुईमुई सी बना के पालने वाले कल्चर ना हमें फाबे और ना फबैं| यह देवी और परी मंदरों में धरी, दीवारों पर टंगी या टीवी सीरियल्स में चमकती सुथरी लागैं; गलियों में उतरते ही "कौर" बने बिना गुजारा नहीं|

और दूसरा इन लोछरों को सिंह बनाओ सिंह, "ओटडा कूद बन्दडे नहीं"|

और खुद भी आम-जिंदगी में ना सही तो तीज-त्योहारों-ब्याह-बारातों के मौकों पर ही सही परन्तु उन डेठे पुरखों वाले डोगे-खंडके-धोती-कुडते-जूती व् दामण-चूंडा-चुंदड़ी बाँध लिया करो, पहर लिया करो; ताकि बालकों को यह पता लगता रहे कि तुम्हारा असली-निग्र पिछोका क्या रहा है| जब बंगाली-बिहारी-पंजाबी-मराठी-तमिल-तेलुगु सब अपने ट्रेडिशनल बाणे ओढ़ैं-पहरें ऐसे मौकों पर तो थमने के मौत आ रही सै अक थम हरयाणवी कीमें न्यारे उतरे हो ऊपर तैं?

जय दादा नगर खेड़ा बड़ा बीर!

गाम-गौत-गुहांड में छत्तीस-बिरादरी व् हर धर्म की बहन-बेटी-बुआ सबकी बहन-बेटी-बुआ होती है के संयम-शर्म-शालीनता भरे कल्चर पर वापिस आ जाओ समय रहते:

वरना फ़िलहाल तो हालात इतने बिगड़े हैं कि "ओटडे कूद बंदड़ों" के "घरवालों को नींद की गोली देने वाली बंदड़ियों" के साथ किस्सों पर हँसते हो, "अच्छा हुआ सालों के यहाँ" की फील ले के दम सा भरते हो या खामोश रहते हो| परन्तु यह ख़ामोशी और ज्यादा चली तो कल को बढ़ते-बढ़ते यह बातें इतनी बढ़ जाएँगी कि "हैदराबाद वाली प्रियंका वाला काण्ड" व् "दिल्ली वाला निर्भया काण्ड" उन चौधरियों के गली-मोहल्लों के भी हर चौक-चौराहों के किस्से होंगे जो बहन-बेटी-बुआ की इज्जत करते वक्त ना कभी धर्म देखते थे, ना वर्ण और ना जाति| एक वह पुरख थे जो 36 बिरादरी की गाम-गौत-गुहांड की बुआ-बहन-बेटी सबकी बुआ-बहन-बेटी के कालजयी नियम बनाते थे उनको पालते थे और एक हम-तुम हैं जिनको पड़ोस में क्या अच्छा या बुरा हो रहा है पर या तो ख़ामोशी ओढ़े होते हो या अगले का सही बुरा हुआ पे बदला सा उतरने की फील लेते हो| ऐसे कल्चर रेफुजियों-शरणार्थियों के होते हैं, खानाबदोशों के होते हैं; ठहरे हुए कुणबे-ठोलों के नहीं|

जय यौद्धेय! - फूल मलिक

Tuesday, 3 December 2019

Wow! its amazing to see that विवाह-कार्ड में "जय दादा खेड़ा" व् "जय जाट पुरख" लिखवाया है!

Wow! its amazing to see that विवाह-कार्ड में "जय दादा खेड़ा" व् "जय जाट पुरख" लिखवाया है| "हमारे पुरखों की असीम कृपा" लिखवाया है| संग में अपने स्वर्गीय दादा जी का फोटो लगवाया है|

खुशाल व् उनकी भावी पत्नी नेहा को नवजीवन की अग्रिम बधाइयाँ|

संस्कृत के साथ-साथ फेरे हरयाणवी में भी हो जाएं तो "सोने पे सुहागे" वाली बात हो जाए|

जय यौद्धेय! - फूल मलिक




इंटेल्लेक्टुअल्स की डिक्शनरी में किसी का मजाक उड़ाना या व्यंग्य करना "अपमान करना कहलाता है", "अपनी जलन-द्वेष का प्रदर्शन करना कहलाता है"!

मजाक उड़ाना या व्यंग्य करना सिखाना, बंदे में सीरियसनेस को खत्म करने का सबसे अचूक अस्त्र होता है| और इसका सहारा लेने वाला अव्वल दर्जे का शातिर, आपका छुपा दुश्मन व् दूरगामी नुकसान करने वाला होता है| अगर किसी को पथभृष्ट करना हो या सीरियसनेस की पटरी से उतारना हो तो उनको मजाक उड़ाना, व्यंग्य करना आदि सीखा दो; बाकी सीखने वाला खुद ही खत्म हो जायेगा|

इसीलिए भूल कर भी फंडी-पाखंडी के ढोंग-पाखंड-आडंबर का मजाक या उपहास मत उड़ाइये, अपितु उस पर फंडी को चेताने, उस रास्ते से हटने व् ढोंग-पाखंड को खत्म करने हेतु हमला कीजिये|

अन्यथा आर्य-समाज का हाल देख रहे हैं ना? तमाम खूबियाँ होने के बाद भी आर्य-समाज ने अपने प्रचारों में फंडी-पाखंडी का उपहास उड़ाना ही सबसे ज्यादा सिखाया इसके अनुयायिओं को| और इसी के चलते "मूर्ती-पूजा नहीं करने वालों" के यहाँ कब "मूर्ती-पूजा करने वाले" घुस गए, खुद आर्य-समाजियों को समझ नहीं आ रही| आर्य-समाज को आगे सरवाईव करना है तो अपनी यह भूल ठीक करनी होगी| व् दूसरों के उपहास उड़ाने की अपेक्षा खुद के "मूर्ती-पूजा रहित धर्म" व् "ढोंग-पाखंड-आडंबर से रहित" जैसे विधानों को तल्लीनता से लागू करना होगा| ईसाई हो, सिख हो, जैन हो, मुस्लिम हो; कभी देखे हैं इनके प्रचारक दूसरों के कर्म-कांडों-पाखंडों का मजाक या उपहास उड़ाते हुए? नहीं देखे, क्योंकि यह जानते हैं कि उनके उपहास उड़ाने में घुसे तो अपनी सीरियसनेस खो बैठेंगे|

यह सुधरते हैं तो ठीक हैं, वरना लाजिमी है कि आर्य-समाजी पारिवारिक पृष्ठभूमि वाले लोग, अपने मूर्ती-पूजा नहीं करने व् ढोंग-पाखंड-आडंबर को नहीं पालने के सिद्धांत लेकर "आर्य समाज पार्ट 2" या कुछ और बना लें| क्योंकि यह आदत आपकी सारी सामाजिक सीरियसनेस व् उसकी क्रेडिबिलिटी खा रही है|

जय यौद्धेय! - फूल मलिक