Thursday 22 August 2024

हरियाणा के प्रवक्ता और विशेषज्ञों ध्यान दो !

ये लंबी-चौड़ी जानकारी से भरी पोस्ट इसलिए लिख रहा हूं क्योंकि कुछ दिनों से ऐसे लोग हरियाणा के विशेषज्ञ और प्रवक्ता बनकर TV डिबेट में बैठ रहे हैं, जिन्हें हरियाणा का 'ह' तक नहीं पता।

ये लोग 4 गुगल सर्च मारकर एक्सपर्ट बन जाते हैं और हद दर्जे का गुड़-गोबर कर रहे हैं। कहने को TV पर BJP के विरोध में बोलने जाते हैं, लेकिन अपने अध-कचरे ज्ञान के ज़रिए बीजेपी की ही मदद करते हैं।
ऐसे लोगों के लिए कुछ बेसिक जानकारियां Share कर रहा हूं। अगर इनको पढ़कर TV पर जाओगे तो हम हरियाणा वालों पर बड़ी मेहरबानी होगी। इसमें बीजेपी और कांग्रेस दोनों के कामों का प्वाइंट-टू-प्वाइंट विश्लेषण है।
शिक्षा के क्षेत्र में काम
कांग्रेस
केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ बनवाया
12 नए सरकारी विश्वविद्यालय बनवाए
154 नए पॉलिटेक्निक कॉलेज, 56 नए आईटीआई, 4 नए सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज खोले गए।
राजीव गांधी एजुकेशन सोसाइटी सोनीपत में बनवाई।
भारतीय राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय का शिलान्यास करवाया।
2623 नए स्कूल बनाए, 1 नया सैनिक स्कूल रेवाड़ी, 6 नए केंद्रीय विद्यालय बनवाए
शिक्षा विभाग में 1 लाख से अधिक नौकरियां 25000 जेबीटी, 25000 टीजीटी-पीजीटी, स्कूल स्टाफ, 50000 यूनिर्वसिटी, इंस्टिट्यूट स्टाफ इत्यादि।
हर जिले में DIET खोले गए।
डाक्टर अंबेडकर छात्रवृत्ति योजना लागू की।
बीजेपी
एक भी केंद्रीय विश्वविद्यालय, सरकारी विश्वविद्यालय, पॉलिटेक्निक, आईटीआई, इंजीनियरिंग कॉलेज नहीं खोले।
भारतीय राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय का दूसरे राज्य में स्थानांतरण करवाया।
5000 स्कूल बंद किए।
0 जेबीटी भर्ती, 38000 टीचर्स पद खाली, पीटीआई, ड्राइंग अध्यापकों को नौकरी से निकाला।
DIET बंद किए।
डाक्टर अंबेडकर छात्रवृत्ति योजना को बंद किया।
राष्ट्रीय शैक्षिणक संस्थान
कांग्रेस
हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्य बना था जहां IIIT, IIM, IIHM, AIIMS (बाढ़सा), IIt Ext.(सोनीपत, बाढ़सा ), NID (कुरुक्षेत्र), NIFT(पंचकुला), FDDI(रोहतक), NIFTEM(सोनीपत), IICA(गुरुग्राम), NCI(बाढ़सा), टूल रुम (अंबाला, रोहतक) GCNEP(बहादुरगढ़), CIPET(मुरथल) जैसे सभी राष्ट्रीय शिक्षण संस्थान खुले थे।
बीजेपी
10 साल में प्रदेश में एक भी राष्ट्रीय शैक्षणिक संस्थान नहीं खुला।
स्वास्थ्य सेवाएं के काम
कांग्रेस
1 नया स्वास्थ्य विश्वविद्यालय गोहाना, 6 नए मेडिकल कॉलेज
नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट और एम्स-2 बाढ़सा बनवाया
एम्स-2 में 10 राष्ट्रीय सुपर स्पेशियलिटी संस्थान मंजूर करवाए
641 नए ग्रामीण अस्पताल बनवाए सीपीसी-पीएचसी
एमबीबीएस की फीस सिर्फ 40हजार थी
बीजेपी
एक भी ख़ुद का मेडिकल कॉलेज व मेडिकल विश्वविद्यालय पूरा नहीं बनवाया
भाजपा सरकार ने एम्स-2 में आने वाले सभी सुपर स्पेशियलिटी संस्थान रद्द करवाए
MBBS की फीस 40 लाख रुपये की
रोजगार के काम
कांग्रेस
2 लाख से ज्यादा सरकारी नौकरियां दी।
सर्वाधिक निवेश से रिकार्ड रोजगार सर्जन
ठेकेदारी प्रथा खत्म करने की नीति बनाई।
सबसे ज्यादा विदेशी कंपनियां हरियाणा में आई, नौकरियां बढ़ी
हर साल फौज में 5500 पक्की भर्तियां होती थीं
बीजेपी
30+ पेपर लीक, एचएसएससी घोटाले, एचपीएससी दफ्तर में करोडों रुपये पकड़े गए, हर भर्ती में गैर हरियाणवियों को प्राथमिकता दी गई।
भारत सरकार के अनुसार छह साल से हरियाणा बेरोजगारी में देश में पहले स्थान पर है।
कौशल निगम की ठेकेदारी प्रथा शुरू की।
बेरोजगार युवाओं का डंकी के रास्ते विदेशों में पलायन हुआ।
अग्निवीर योजना के तहत 914 अग्निवीर भर्ती किए।
औद्योगिक क्षेत्र के काम
कांग्रेस
6 नई आईएमटी (HSDIC औद्योगिक क्षेत्र), मारुती, एशियन पेंटस, एनटीपीसी, रिलाइंस, होंडा, आईओसी, पेनासोनिक, योकोहामा, डेंसो, जैसे बड़े उद्योग लगे थे।
रेल कोच फैक्ट्री, अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा भी मंजूर करवाया था
प्रति व्यक्ति आय, प्रति व्यक्ति निवेश, रोजगार में नंबर एक था
बीजेपी
एक भी IMT स्थापित नहीं की।
एक भी बड़ा निवेश नहीं आया, उद्योग जगत में दहशत का माहौल बनाया, छोटे-बड़े उद्योगों ने पलायन किया।
रेल कोच फैक्ट्री, अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा का यूपी में स्थानानतरण करवाया।
बेरोजगारी, अपराध, नशा, पलायन, भ्रष्टाचार में प्रदेश को देश में नंबर एक बनाया
बिजली के क्षेत्र में काम
कांग्रेस
5 पावर प्लांट, 1 मंजूरशूदा परमाणू संयंत्र
किसानों व घरेलू उपभोक्ताओं को सबसे सस्ती बिजली दी
घरेलू व खेती की बिजली लाइन, ट्रांसफार्मर व फीडर अलग-अलग बनाए
बीजेपी
एक भी पॉवर प्लांट व परमाणू संयंत्र स्थापित नहीं किया।
अडाणी से समझौते में संशोधन कर बीजेपी ने सबसे महंगी बिजली प्रदेश को दी।
लाखों रुपये में भी नहीं मिलता किसान को ट्यूबवैल कनेक्शन।
रेल व मेट्रो सेवा
कांग्रेस
81 किलीमीटर लाइन बनाकर 4 शहरों को मेट्रो से जोड़ा गया था।
250 किमी की नई रेल लाइन बनी / मंजूर हुई थी।
RRTS (रैपिड मेट्रो दिल्ली-सोनीपत-पानीपत, दिल्ली-गुड़गाव-अलवर तक) मंजूर करवाया था।
बीजेपी
मेट्रो का एक भी खंभा नहीं लगा।
एक इंच भी रेल लाइन नहीं बढ़ी है।
RRTS योजना पर भी कोई काम नहीं हुआ है।
SC व गरीब कल्याण के काम
कांग्रेस
SC समेत 4 लाख गरीब परिवारों को सौ-सौ गज के मुफ्त प्लाट दिए।
SC समेत 3.5 लाख परिवारों को मुफ्त मकान दिए।
15,000 ग्रामीण चौकीदार, 11,000 ग्रामीण सफाईकर्मी व 13,000 शहरी सफाईकर्मी भर्ती किए थे
सफाईकर्मियों को पक्का करने की नीति भी बनाई थी
20 लाख गरीब स्कूली विद्यार्थियों को वजीफा दिया था।
मनरेगा की रोजगार गारंटी योजना शुरू की थी।
देश में सबसे ज्यादा मनरेगा मजदूरी दी थी।
10 लाख 16 हजार 532 गरीब परिवारों को मुफ्त टंकी, टोंटी व पानी का कनेक्शन दिया था।
गरीब परिवार को 5 किलो अनाज, दाल, चीनी, तेल, मिट्टी का तेल व नमक आदि मिलता था।
SC वर्ग के बैकलॉग भरकर प्रदेश रिकार्ड नौकरियां दी थी।
SC निगम में करोड़ों रुपये के कर्ज माफ किया था।
SC के विरुद्ध अपराधों पर सख्त व त्वरित कार्रवाई होती थी।
सोनीपत जिले में बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के नाम से लॉ यूनिर्वसिटी बनाई थी।
बीजेपी
SC एवं गरीब परिवारों को एक इंच जमीन नहीं दी।
100-100 गज के प्लॉट की स्कीम बंद की।
सफाईकर्मियों को पक्का करने की नीति को खत्म किया।
करोड़ों का छात्रवृत्ति घोटाला किया और वजीफे को बंद किया।
मनरेगा का बजट आधा किया।
गरीब परिवारों को पानी की टंकी व टोंटी का बिल भेज दिया।
SC एवं गरीब परिवारों को कुल पांच किलो अनाज दिया जाता है।
नौकरियों का निजीकरण करके आरक्षण खत्म करने का प्रयास किया गया।
SC निगम में किसी भी वर्ग का कर्ज माफ नहीं किया गया।
SC वर्ग के नाम पर कोई शिक्षण संस्थान नहीं बनाया गया।
SC वर्ग के विरुद्ध अपराधों में दो गुणा वृद्धि हुई।
OBC कल्याण के काम
कांग्रेस
BC को क्लास 1 और 2 में मिलने वाली आरक्षण की सीमा को 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत किया।
BC A को क्लास 1 और 2 में 10 प्रतिशत अलग आरक्षण दिया गया।
सौ-सौ गज के प्लाट, वजीफा व पक्के मकान देने की योजना में भी BC-A वर्ग को शामिल किया।
BC निगम के कर्जे माफ किए गए।
केश कला व माटी कला बोर्ड बनाया।
बीजेपी
BC को क्लास 1 और 2 के आरक्षण में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की।
क्रीमी लेयर आय लिमिट घटाकर आरक्षण छिना।
BC वर्ग की सभी योजनाओं को बंद किया।
BC वर्ग के कोई कर्ज माफ नहीं किए।
केश कला व माटी कला बोर्ड को बंद किया।
डोमिसाइल की शर्त को 15 साल से घटाकर 5 साल करके SC-BC वर्ग के आरक्षण को खत्म किया गया।
किसान कल्याण के काम
कांग्रेस
किसानों के 1600 करोड़ के बिजली बिल व 2200 करोड़ का कर्जा माफ किया।
किसानों को शून्य ब्याज पर फसली ऋण प्रदान किया।
गेहूं की MSP 126 प्रतिशत, धान की एमएसपी 143 प्रतिशत बढ़ी थी
गन्ने के भाव देश में सर्वाधिक 117 से बढ़ाकर 310 दिया था।
किसानों को कभी आंदोलन नहीं करना पड़ा था।
समय पर सस्ते रेट में पूरा खाद दिया।
बीजेपी
एक भी किसान का बिजली बिल व कर्जा माफ नहीं किया।
किसानों पर GST थोपी।
किसानों को 'मेरी फसल मेरा ब्यौरा' पोर्टल में उलझाया।
गेहूं पर 39 प्रतिशत व धान पर 54 प्रतिशत एमएसपी बढ़ाई।
गन्ने का रेट सिर्फ 19 प्रतिशत बढ़ाया।
750 किसान शहीद हुए। न एमएसपी की गांरटी मिली और न ही दोगुणी आय का वादा पूरा किया।
खाद के कट्टे का वजन घटाया, रेट बढ़ाया, समय पर खाद नहीं दिया।
महिला सम्मान
कांग्रेस
शिक्षक भर्ती में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया।
पुलिस विभाग में 10 प्रतिशत आरक्षण दिया।
छात्राओं को मुफ्त बस सेवा
खिलाड़ियों को देश में सबसे ज्यादा ईनाम, सम्मान और DSP जैसे पद दिए
रजिस्ट्री फीस स्टांप ड्यूटी में 2 प्रतिशत की छूट दी।
खून के रिश्ते में प्रोपर्टी ट्रांसफर पर स्टांप ड्यूटी मुक्त किया।
बीजेपी
महिलाओं के विरुद्ध अपराध में हरियाणा देश में नंबर एक।
महिला खिलाड़ियों का किया घोर अपमान।
खेल मंत्री पर यौन उत्पीड़न के लगे आरोप, नहीं हुई कोई कार्रवाई।
शिक्षकों के 25000 पद खत्म किए।
रजिस्ट्री फीस स्टांप ड्यूटी बढ़ाई।
खेल व खिलाड़ी के काम
कांग्रेस
पदक लाओ-पद पाओ नीति लागू की।
खिलाड़ियों को 5 करोड़ तक नकद ईनाम व DSP, इंस्पेक्टर पद पर नियुक्ति
750 पदक विजेता खिलाड़ियों की सीधी भर्ती की
SPAT नीति लागू की
481 खेल स्टेडियम-परिसर बनवाए
बीजेपी
खेल स्टेडियम-परिसर नहीं बनाए।
खिलाड़ियों की उच्च पदों पर नियुक्ति बंद की।
हुड्डा सरकार में नियुक्ति DSP को आजतक पदोन्नति नहीं दी
SPAT खेल बंद किए
3% खेल कोटा खत्म किया।
महंगाई का मुद्दा
कांग्रेस
सभी पड़ोसी राज्यों से सस्ता पेट्रोल-डीजल था
VAT सिर्फ 8.9% था
400 रुपये में गैस सिलिंडर था
बीजेपी
देश में सर्वाधिक मंहगाई वाला राज्य बना,
VATदोगुणा किया
गैस सिलिंडर बढ़कर 1000 के पार हुआ
रजिस्ट्री फीस, डॉक्यूमेंट्स फीस, टैक्स, किराया सबने महंगाई के रिकॉर्ड तोड़े
बीजेपी के घोटालों की लिस्ट
1. FPO घोटाला
2. सहकारिता घोटाला
3.शराब घोटाला,
4.जहरीली शराब घोटाला,
5.CAG आबकारी घोटाला
6.HSSC भर्ती घोटाला,
7.HPSC घोटाला,
8.पेपर लीक घोटाला,
9.कैश फॉर जॉब
10.डाडम खनन घोटाला,
11.यमुना खनन घोटाला,
12.ग्वाल पहाड़ी घोटाला,
13.प्रोपर्टी ID घोटाला,
14.धान घोटाला,
15.चावल घोटाला,
16.बाजरा खरीद घोटाला,
17.राशन घोटाला,
18.सफाई फंड घोटाला,
19.रोडवेज किलोमीटर स्कीम घोटाला,
20.HTET घोटाला,
21.छात्रवृति घोटाला,
22.फसल बीमा योजना घोटाला,
23.बिजली मीटर खरीद घोटाला,
24.मेडिकल सामान ख़रीद घोटाला,
25.शुगर मिल घोटाला,
26.अमृत योजना घोटाला,
27.सड़क निर्माण घोटाला,
28.स्टेडियम निर्माण घोटाला...
29. Family ID घोटाला
30. आयुष्मान योजना घोटाला
31. गुरुग्राम नगर निगम घोटाला
32. फरीदाबाद नगर निगम घोटाला
33. CET की नई भर्ती ग्रुप-56 और 57 में घोटाला उजागर हुआ, जिसकी शिकायत लेकर हजारों युवा HSSC दफ्तर पहुंचे थे.
34. CET ग्रुप 1 और 2 में रोल नंबर जारी करने को लेकर धांधली सामने आई.
इत्यादि, इत्यादि... जितने गिनवाएंगे, उतने कम हैं.
इसके अलावा किसी को भी कोई जानकारी चाहिए तो Please Inbox कीजिए, पूरी कोशिश करूंगा।

No comments: