Sunday 15 November 2015

एक नोबल पुरस्कार वीजेता पाकिस्तानी की सर छोटूराम को श्रद्धांजलि

'किसान - कल्याण - कोष ' के उद्देश्यों की व्याख्या करते हुए यह कहा गया था के इस के मुख्य उद्देश्यों में से एक उद्देश्य देहात के योग्य छात्रों को उन की आगे की पढ़ाई में सहायता देना हैं | इस से लाभान्वित होने वालों में एक मुसलमान लड़का भी था , जो आगे जाकर विश्वभर के वैज्ञानिको में सर्व प्रसिद्ध हुआ | इस विषय का एक समाचार 14 अगस्त 1995 को पाकिस्तान के एक प्रमुख समाचार पत्र " दी डॉन " में छपा था | जो समाचार शब्दशः इस प्रकार हैं :-
 

" छोटूराम की बहुत बड़ी मदद "

अन्य बहुत से परोपकारी कार्यकर्मों के अतिरिक्त छोटूराम ने '' किसान - कल्याण - कोष " भी स्थापित किया था , जिस में से 25 रुपए या इस से कम मालिया देने वाले छोटे जमींदार के बच्चों को छात्रवृतियाँ दी जाती थी | लाभान्वित होने वालों में पाकिस्तान के ' नोबल पुरस्कार ' प्राप्त डॉ अब्दुस सलाम भी थे | उन के भाई अब्दुल हमीद ने ' दी डॉन ' मे लिखा : " इस बात को बहुत कम लोग जानते हैं कि मेरा बड़ा भाई अब्दुस सलाम बुजुर्गों कि दुआओं और सर छोटूराम के किसान - कल्याण - कोष , जिस में से उसे कैम्बरिज विश्व विध्यालय में उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु 550 रुपए माहवार वजीफा मिलता था , की वजह से इस सदी के दुनिया के बड़े से बड़े वैज्ञानिकों की गिनती में आ पाया था और सन 1979 में भौतिकी में नोबल पुरस्कार प्राप्त कर पाया था | सन 1946 में 550 रुपए एक बहुत बड़ी राशि होती थी |
 

"सन 1946 में पंजाब यूनिवेर्सिटी से प्रथम दर्जे में स्नाकोत्तर परीक्षा पास करने के बाद डॉ अब्दुस सलाम आगे की पढ़ाई के लिए विदेश जाना चाहता था | लेकिन पिताजी के पास उसे विदेश भेजने के लिए पर्याप्त साधन नहीं थे | पिताजी का नाम चौधरी मोहम्म्द हुसैन था जो मूलतान के ' सम्भागीय इंसपैक्टर ऑफ स्कूल्ज़ ' के कार्यालय में कार्यरत थे | उन्हे किसान-कल्याण-कोष , जिसका उपयोग नहीं हुआ था , की जानकारी थी | उन्होने छोटे जमींदार की हैसियत में अपने बेटे के लिए तीन वर्ष तक वजीफा दिये जाने के लिए प्रार्थना पत्र दे दिया |
फिर अब्दुस सलाम सैंट जोन्स कॉलेज कैम्बरीज़ ( इंगलैंड , अक्टूबर 1946) में प्रविष्ट हो गया और 1948 में एप्लाइड मैथेमेटिक्स में मास्टरज डिग्री प्रथम दर्जे में सर्वप्रथम रह कर प्राप्त कर ली और प्रथम पाकिस्तानी रैंगलर बन गया | कहा जाता हैं कि सलाम ने मास्टर डिग्री दो वर्ष में ही कर ली थी , जबकि वजीफा तीन वर्ष के लिए था | अपने मैंटर की सलाह पर वह रुका रहा और एक और मास्टर डिग्री ले ली - इस बार भौतिकी में ! अंत में अब्दुस हमीद लिखता हैं ; " कठोर परिश्रम के कारण अब्दुस सलाम ने दो वर्ष का कोर्स एक वर्ष में ही पूरा कर लिया और सफल छात्रों की सूची में सब से ऊपर रहा | इसी से फिजिक्स में डोकटरेट और एलेमैंटरी के क्षेत्र में आगे खोज - जिस के लिए अंततः उसे नोबल पुरस्कार मिला - का मार्ग प्रशस्त हुआ | यदि सर छोटूराम ने ' किसान - कल्याण - कोष ' की स्थापना न की होती तो अब्दुस सलाम इतनी ऊंचाइयों तक कभी न पहुँच पता !

No comments: