Friday 7 April 2017

दुनिया में कुछ ऐसी बंधी सोच के लोग भी हैं जो हॉनर किलिंग से आगे की अमानवीयता अपनों के साथ करते हैं!

माँ का अवैध संबंध सुनने में आया तो कहते हैं कि पहले तो पिता की आज्ञा से फरसे से माँ की गर्दन उड़ाई, फिर उसको देवदासियों की देवी भी बना दिया, आंध्र-प्रदेश की माँ वेल्ल्मा वही तो हैं| और माँ की गर्दन उड़ाने वाले को क्या पारितोषिक दिया, भगवान बना लिया अपने समाज का वो भी सबसे बड़ा|

और यह जो हॉनर किलिंग पे कुछ समाज विशेषों को टीवी के डब्बों में बैठ के कोसते हैं यह इसी महान सोच की औलादें हैं| खुद माँ के हत्यारे को भगवान बनाये घूमते हैं व् माँ को मरने के बाद भी देवदासियों की देवी और जनता को लेक्चर "हॉनर-किलिंग" पे; बचो इस अमानवता की क्रूरतम सोच से व् इस सोच वालों से|

हरयाणवी-पंजाबी किसान समाज में हॉनर किलिंग करने वाले का कभी महिमामंडन नहीं होता और इतना तो बिलकुल ही नहीं कि उसको भगवान ही बना लिया जाए| और फिर उस हॉनर किलिंग की शिकार औरत की आत्मा यूँ तिल-तिल तड़पाई जाए कि उसको देवदासियों की देवी बना दिया जाए|
कसम से हरयाणवी-पंजाबी किसान समाज इतना भी मूढ़ स्तर का क्रूर नहीं है|

जय यौद्धेय! - फूल मलिक

No comments: