Tuesday 29 August 2023

हरयाणवी भाषा की दस बोलियां व् उनके क्षेत्र!

1 - नर्दक: अम्बाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, आधा करनाल, आधा पंचकूला| अम्बाला-लाडवा पंजाब से लगती साइड हरयाणवी-पंजाबी मिक्स पूहादी भी बोली जाती है|
2 - खादर: सफीदों (जींद)-पानीपत-आधा करनाल-बागपत-शामली-मुज़फ्फरनगर-मेरठ-आधा सोनीपत - उत्तरी-पूर्वी दिल्ली सूबा
3 - देसाळी (देसवाली): बड़ौत-आधा सोनीपत - रोहतक- झज्जर - जुलाना (जींद), हिसार (आधा नारनौंद) - मुंढाल (भिवानी), बुवानीखेड़ा तहशील, 70 % भिवानी तहसील, करीब 50% तोशाम तहशील, आधी चरखी दादरी, उत्तर-पश्चिमी-दक्षिणी दिल्ली सूबा
4 - बांगरू: कैथळ, जिंद (जींद, नरवाना, उचाना), हिसार (बरवाला, आधा नारनौंद, आधी हांसी), आधा फतेहाबाद
5 - बागड़ी: सिरसा, आधा फतेहाबाद, हिसार (आधी हांसी, आदमपुर, नलवा), भिवानी (तोशाम, लोहारू), आधी चरखी दादरी, श्रीगंगानगर से सीकर तक सीमा लगते राजस्थान के जिले, पंजाब की फाजिल्का-अबोहर पट्टी (हरयाणवी-पंजाबी मिक्स एरिया)
6 - खड़ी बोली: पूर्वी दिल्ली, ग़ाज़ियाबाद, नॉएडा, हापुड़, बुलंदशहर
7 - ब्रज: फरीदाबाद-पलवल-मथुरा-आगरा-भरतपुर-धौलपुर-अलीगढ़-हाथरस
8 - मेवाती: सोहना, नूंह, पुन्हाना, अलवर, आधा भरतपुर
9 - अहीरावती (अहीरावली): रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, नारनौल, गुड़गामा, राजस्थान के बहरोड़, कोटपूतली, बंसूर
10 - रांगड़ी: पाकिस्तान में बोली जाने वाली हरयाणवी

विशेष: जहाँ-जहाँ दो बोलियों का संगम होता है, वहां-वहां सटीक सीमा खींचना बड़ा टेढ़ा काम है; इसलिए वहां की लाइन आप अपने विवेक से भी खींच सकते हैं|

जय यौधेय! - फूल मलिक



No comments: