Thursday 12 October 2023

Haryana Caste-wise Population Ratio

हरियाणा वालों के मन में भी बिहार में हुए जातीय सर्वेक्षण के बाद हरियाणा के जातीय आंकड़ों को जानने की उत्सुकता पैदा हुई है | अभी यह भविष्य के गर्भ में है कि हरियाणा में जातीय जनगणना होगी या नहीं और उसके बाद क्या आंकड़े निकलकर सामने आएंगे | भाई आशीष राणा के मन में भी जिज्ञासा पैदा हुई है| इसलिए मैं प्रवीन कुमार भाई आशीष राणा के लिए थोड़ा अभ्यास करके आंकड़ों को इकट्ठा कर रहा हूं |लेकिन फिलहाल पुरानी जनगणनाओं और विभिन्न सर्वेक्षणों के आधार पर हम एक मोटा मोटी अनुमान लगा सकते हैं | भविष्य में जब भी जनगणना होगी तो इन आंकड़ों में थोड़ा बहुत ही परिवर्तन हो सकता है | 

              हरियाणा की आबादी को आधिकारिक तौर पर चार वर्गों में बांटा गया है जिनमें अलग अलग संख्या में जातियां शामिल हैं| | सबसे पहले अनुसूचित जाति वर्ग (SC), दुसरा पिछड़ावर्ग- ए (BC-A) , तीसरा पिछड़ावर्ग-बी (BC-B), और अंत में सामान्य (General) या अनारक्षित वर्ग| अगर धार्मिक आंकड़ों की बात की जाए तो  जनगणना 2011 के अनुसार हरियाणा में 87.46% हिंदू,7.03% मुस्लिम, 4.91% सिख , 0.21%जैन, 0.2% इसाई,0.03%बौद्ध, 0.18% अन्य धर्मों के लोग निवास करते हैं| हर धर्म की आबादी एक से अधिक वर्गों में विभाजित है | इसके अलावा कयी जातियां एक से अधिक धर्मों में आस्था रखती हैं| हरियाणा के विभिन्न वर्गों,जातियों के साथ साथ उनके प्रतिशत और धर्म (अगर हिन्दू से अलग है तो आवश्यक रूप से) का विस्तार से वर्णन नीचे कर रहा हूं|


A. अनुसूचित जाति वर्ग:- हरियाणा में अनुसूचित जाति वर्ग के अंदर लगभग 37 जातियां आती हैं| जिनकी कुल संख्या 2011 की जनगणना के अनुसार 20.17%  है |  इस वर्ग में चमार और उसकी 15 उपजातियां (चमार,जटिया चमार,रैगर, रायगर,रामदासी, रविदासी, बलाई, बटोई,भटोई, भाम्बी, चमार-रोहिदासी, जाटव ,जाटव ,मोची, रामदासिया सिख )मिलकर सबसे बड़े समूह का निर्माण करती है|  SC वर्ग में आने वाली जातियां हैं :-

1.चमार -9.58% 

2.बाल्मीकि -3.69%

3.धानक -2.29%

4.ओढ़ -0.65%

5.मजहबी सिख- 0.55%

6.बाजीगर -0.54%

7.कोरी/कोली- 0.39% 

8. शेष 30 जातियां - 2.44%  (जिनके नाम  हैं आदधर्मी, बंगाली, बेरार, बटवाल, बावरिया, भंजरा ,चनल ,दागी,डरेन, ढेहा, धांगरी, डूम(मुस्लिम), गांगरा , गंधीला, कबीरपंथी जुलाहा , खटीक, मरीजा ,मेघ , नट/बादी, पासी ,पेरना, फरेरा, सनहाई, सनहाल, सांसी, सपेरा, सरेरा, सिकलीगर सिख ,सिकरीबंद सिख )|

 

B.पिछड़ा वर्ग -ए (BC-A) :-हरियाणा में पिछड़ा वर्ग ए में आने  वाली कुल 72 जातियां जिनकी कुल आबादी लगभग 16.33% है | पिछड़ा वर्ग-ए में आने वाली जातियां:-

1. कुम्हार -1.9 लगभग (हिन्दू और मुस्लिम)

2.झींवर/कहार -1.7 लगभग (हिन्दू और मुस्लिम)

3.खाती- 1.7 लगभग (हिन्दू और सिख)

4.नाई-1.2 लगभग (हिन्दू, मुस्लिम)

5.कंबोज-1.1 लगभग (हिंदू और सिख)

6.शेष 67 जातियां- 9.4% लगभग        ( जिनके नाम हैं नायक,बेररा,हेशीर,बगरिया,बरवार,तम्बोली,बैरागी/साध, बटेरा, भड़भूजा,भाट,भुबलिया,चांगल,चिडी़मार,चांग,छिप्पी/दर्जी हिन्दू व मुस्लिम, डेहा, धोबी मुस्लिम,डाकौत,धोसली, फकीर मुस्लिम, गवारिया,घोसी मुस्लिम,गोरखा,गवाला, गड़रिया,गाड्डेलुहार ,,बड्डी मुस्लिम,जोगी/नाथ,कंजर, कुर्मी,खांगेंरा, कुचबंद, लबाना सिख, मनिहार हिन्दू और मुस्लिम, लोहार हिन्दू व मुस्लिम,मदारी,मोची मुस्लिम,मिरासी मुस्लिम,नार,नूणगर,नलबंद,पैंजा/ पिंजा,रेहड़ा,रायगर मुस्लिम,रायसिख,रेचबंद,शोरगीर,सोई,सिंगीवाला,ठठेरा, 

तेली मुस्लिम, बंजारा, जुलाहा मुस्लिम,चारण,चाराज, उदासी,नीलगर मुस्लिम,सोनी,राजभर,नट मुस्लिम,जंगम )|


C.  पिछड़ा वर्ग -बी (BC-B) :-हरियाणा में पिछड़ा वर्ग-बी में आने वाली कुल 6 जातियां हैं जिनकी कुल आबादी लगभग 12.5% है| पिछड़ा वर्ग -बी में आने वाली जातियां:-

1.अहीर/यादव:-4.9% लगभग

2.मेव:-2.9% लगभग (मुस्लिम)

3.गुर्जर:-2.4% लगभग (हिंदू व मुस्लिम)

4.सैनी/माली:-2.2% लगभग (हिंदू व सिख)

5.लोध व 6.गुसाईं :- 0.2 लगभग 


D. सामान्य या अनारक्षित वर्ग :- हरियाणा में सामान्य या अनारक्षित वर्ग जिसकी कुल जनसंख्या 51% के लगभग है जिसमें में मुख्य रूप से 10 से15 जातियां हैं जो निम्नलिखित हैं:-

1.जाट:-24% लगभग

2.सिख जाट:-3% लगभग

3.मुस्लिम जाट:-0.2% लगभग

4.ब्राह्मण:-7.3% लगभग

5.अरोड़ा+खत्री:-7%(5+2) लगभग

6.बनिया:-4% लगभग

7.राजपूत:-3% लगभग

8.रोड़:-1% लगभग

9.बिश्नोई :-0.6% लगभग

10.अन्य जातियां:- 0.9% लगभग (त्यागी ,सिख अरोड़ा खत्री,पठान, कायस्थ आदि )

      हरियाणा राज्य का बड़ा क्षेत्र एनसीआर क्षेत्र के अंतर्गत आता है | वर्तमान समय में यहां एक अच्छी खासी संख्या में प्रवासी भी बसे हैं | इन प्रवासियों के आने से उन जातियों की प्रतिशत संख्या में कोई  अंतर नहीं आएगा जिनका विस्तार भारत के बड़े भूभाग में हैं| लेकिन वे जातियां जो केवल हरियाणवी क्षेत्रों में ही बस्ती हैं उनकी संख्या प्रतिशत जरूर कम होगी | इसके अलावा एक बात और ध्यान देने कि बहुत सी प्रवासी जातियों को भी हरियाणा में SC,BC-A,BC-B का दर्जा मिला है | इसलिए इन वर्गों की संख्या में कमी आने की कम ही सम्भावना है | हरियाणा में बीसी-ए  में आने वाली क्रमांक 50 रायसिख और क्रमांक 1हेड़ी/नायक नामक जातियों को अब अनुसूचित जाति सूची में शामिल कर दिया गया है जिससे बीसी- ए (BC-A)की संख्या कम और एस.सी.(SC)वर्ग संख्या में बढ़ोतरी होगी | मैंने अपनी तरफ से पूर्ण प्रयास किया है कि आंकड़ों में कोई ग़लती ना हो | अगर आपको कोई ग़लती लगती है तो तथ्यों सहित अवगत करा सकते हैं | सही तथ्यपूर्ण सूचना स्वीकार करके सुधार कर दिया जाएगा | धन्यवाद | 🙏🙏🙏

लेखक :- प्रवीन कुमार | तहसील- बादली | जिला - झज्जर|

No comments: