Monday 16 November 2015

हम आधुनिक और विकसित विश्व के साथ चल रहे हैं या उसके उल्टा बह रहे हैं?

आस्ट्रेलिया में एक नया कानून बनाया गया है जिसके अनुसार स्कूलों में धर्म की पढ़ाई को पूरी तरह से रोका जा रहा है, अगर स्कूलों में कोई धर्म पढ़ाते हुए मिलेगा/मिलेगी तो उन्हें जेल भेजा जाएगा| ब्रिटेन में स्कूलों में धार्मिक प्रार्थनाएं बन्द करने पर विचार किया जा रहा है। अमेरिका और फ्रांस में पहले से ही स्कूलों में हर प्रकार की धार्मिक शिक्षा बंद है|

और अपने यहाँ भारत में इन चीजों को कहीं पाठ्यक्रम में शामिल किया जा रहा है तो कहीं इसकी मांग उठ रही हैं। फिर भी कौन कहता है कि हम विकसित व् आधुनिक विश्व से ताल-पे-ताल मिला के चल रहे हैं| इससे तो लगता है कि हम विकसित विश्व के उल्टा जा रहे हैं|

फूल मलिक

No comments: