Thursday, 6 October 2016

आओ बाबा महेंद्र सिंह टिकैत जी की जन्मजयंती पर जानें कि "जाटू-सभ्यता" किसको कहते हैं!

बाबा का अवतार धारण दिवस 6 अक्टूबर, 1935 पर विशेष!

सलंगित फोटो से वैसे तो सम्पूर्ण भारतीय समाज, उसमें भी आज का जाट-युवा खासतौर पर समझे कि कैसे हर धर्म का नुमाइंदा बाबा टिकैत की महफ़िल में सजदा करता था| कैसे और कितने विशेष स्नेह के साथ बाबा टिकैत का मुंह ताकता था| देखो इस फोटो में क्या मुस्लिम, क्या हिन्दू, क्या सिख हर कोई बाबा टिकैत को घेरे बैठा है|

और यही रीत सर छोटूराम, सर सिकन्दर हयात खा, सर फज़ले हुसैन, सरदार प्रताप सिंह कैरों (छोटे छोटूराम) व् चौधरी चरण सिंह ने चलाई थी| जिसको बाबा टिकैत ने आगे बढ़ाया| परन्तु ऐसा लगता है बाबा के 2011 में चले जाने के बाद से यह रीत अपने उत्तराधिकारी की बाट ही जोह रही है| इन लोगों ने धर्म के पीछे लगने की बजाय, हर धर्म को मानवता की राह दिखाई और उस पर चला के, एक झंडे नीचे खड़ा किया| किसी अन्य भारतीय जाति के पुरखों के खाते नहीं है यह शाहकार| जातियों को जोड़ने वाले तो अन्य जातियों में भी मिल जायेंगे, परन्तु यूँ सभी धर्मों को एक खूंटे बाँधने वाले सिर्फ जाट पुरखे हो के गए हैं|

आज के दिन कट्टरता-साम्प्रदायिकता में भ्रमाये सर्वसमाज के युवा के साथ-साथ जाट युवा समझे कि जाट, कट्टरता पर आधारित धर्म को फॉलो करने के लिए नहीं बना, जाट बना है सब धर्मों को एक साथ ले के मानवता को धर्म से ऊपर रख के पालने के लिए| इस फोटो में जो दृश्य दिख रहा है इसी को "जाटू-सभ्यता" कहते हैं| सुख-दुःख, आपदा-विपदा-हर्ष का वक्त आता जाता रहता है; आज अगर जाट पर जाट बनाम नॉन-जाट को झेलने की विपदा पड़ी है तो ख़ुशी-ख़ुशी झेलो, परन्तु वह राह मत छोडो जो आपके पुरखे देवता थमा गए, दिखा गए|

क्यों किसी के बहकावे में आ के सिर्फ एक कट्टरता, जातिवाद और सम्प्रदायवाद पर आधारित धर्म-विशेष को पोषने की खुद से ही जिद्द बाँध बैठ हो| सर्वधर्म को पालो, मानवता को पालो; हर धर्म की अच्छी बात को प्रणाओं और बुरी को तिलांजलि दो| क्यों व्यर्थ अपने ही डी.एन.ए. से जद्दोजहद कर रहे हो; अंतिम दिन हारोगे अपने ही डी.एन.ए. से और वापिस आओगे अपने पुरखों की दिखाई राहों पर|

जोर लगाना है तो अपने पुरखों के लेवल का इंटेलेक्ट खुद में पैदा करने में लगाओ, इन छद्म फंडी-पाखंडियों के पीछे जूतियां चटकाने या तुड़वाने से कुछ नहीं मिलने वाला| वैसे भी सभ्यताएं और मानवताएं बिना बलिदान दिए नहीं सँजोई जाया करती और असली बलिदान की राह है मानवता को पालना|

जय यौद्धेय! - फूल मलिक

Wednesday, 5 October 2016

जाट की महानता, कृज्ञता और दयालुता किसी को जाननी है तो ऋषि दयानंद की आत्मा से पूछो!

आज और आज से पांच-दस साल पहले वाले "सत्यार्थ प्रकाश" की कॉपियां/प्रतियां सम्भाल के रखना; क्योंकि अब बदले हुए हालातों में और जिस तरीके से "जाट बनाम नॉन-जाट" का जहर पुरजोर तरीके से बोया जा रहा है, ऐसे में हो सकता है कि इसके मद्देनजर "सत्यार्थ प्रकाश" के जो भी नए वर्जन निकलें, उसमें से "जाट जी" और "जाट-देवता" के जिक्र व् अध्याय खत्म कर दिए जाएँ।

खत्म कर दिए जाएँ ताकि अगर ओबीसी व् दलित में कोई इसको पढता होगा तो वो ना जान पाए कि जाट समाज को ब्राह्मण समाज ने "देवता" क्यों कहा है, "जी" लगा के क्यों सम्बोधित किया है; और फिर इससे जाट बनाम नॉन-जाट फैलाने वालों की राह और आसान हो जाए। इसकी बहुत जल्द जाट समाज को जरूरत पड़ने वाली है, बहुत ही नजदीक है वह समय जब जाट को इसकी जरूरत पड़ेगी।

कोई माने ना या माने "सत्यार्थ-प्रकाश" एक ऐसा सबूत है जो ब्राह्मण तक को इस बात की शिक्षा देता है कि अगर आप ऋषि दयानंद की भांति जाट को "जाट जी" व् "जाट देवता" कहकर उसकी स्तुति करेंगे और उचित आदर-मान देंगे तो जाट आपको उन ऊँचाइयों पर बैठा देंगे कि आप उत्तरी भारत में सबसे मशहूर ब्राह्मण कहलायेंगे।

जब जाट ब्राह्मण से उचित आदर पाता है तो उसको ऋषि दयानंद की भांति आदर-मान का सर्वोच्च स्थान दिलवा देता है अन्यथा फंड-पाखंड करने वालों की ऐसी खिल्ली उड़ाएगा कि सीधा अंदर-तक हिला दे। लेकिन आज दिक्कत यह आ गई है कि जाट अपने इस मूल प्रवृति को छोड़ने के खुद पर ही एक्सपेरिमेंट कर रहा है। इसीलिए पशोपेश में है। नादाँ है जो अपने ही डीएनए को चुनौती दे रहा है।

जाट जाति अपने इस गौरव व् देवताई स्थान को ना भूले। ब्राह्मण ने किसी भी अन्य सांसारिक जाति को ना कभी "जी" लगा के बोला है और ना ही "देवता" कहा है। परन्तु जाट को कहा है। जाट को यह आदर-मान दिया तो आज तक भी उत्तरी भारत में ऋषि दयानंद से बड़ा ब्राह्मण कोई नहीं जाना जाता; और यह इसलिए है कि जाट श्रद्धा और प्रेम को सूद-समेत लौटाना जानता है।

अत: इन जाट बनाम नॉन-जाट के अखाड़े खड़े करने वालों को ब्राह्मण वर्ग भी आगे आ के समझाए और इनको कहे कि जाट को आँख दिखा कर या धमका कर विश्व की कोई ताकत नहीं जीत सकती। अगर भारत को विश्वशक्ति बनाना है तो इन जाट बनाम नॉन-जाट के चासडू नादानों को समझाया जाए (चाहे वो जिस किसी भी जाति के हों) कि जाट से मित्रता से रहोगे तो आधे से भी कम समय में विश्वशक्ति हो जाओगे। वर्ना तो भारत को सिर्फ बुद्ध का देश कह के ही काम चलाना पड़ेगा।

और यह विचार मेरा अहम/घमण्ड या बहम नहीं कह रहा, इतिहास के पन्ने भी यही बोलते हैं। जाट-ब्राह्मण के इतिहास के रिश्ते भी यही बोलते हैं।

जय यौद्धेय! - फूल मलिक

राम, रामायण और रामलीला हरयाणा में प्रभावी तौर पर कब से आये?

2014 में रणदीप हुड्डा अभिनीत फिल्म आई थी "रंग-रसिया", जो कि भारत के प्रथम चित्रकार "राजा रवि वर्मा" (1848 में पैदा हुए, 1906 में मृत्यु हो गई) पर आधारित है। कायदे से तो बॉलीवुड का "दादा साहेब फाल्के" पुरस्कार "राजा रवि वर्मा" के नाम से ही होना चाहिए था, परन्तु शायद जातिवाद के चलते ऐसा हुआ नहीं; क्योंकि वो "राजा रवि वर्मा" और उनके जर्मन सहयोगी की स्थापित करी प्रेस थी, जिसके जरिये व् "राजा रवि वर्मा" की प्रेरणा से "दादा फाल्के" ने पहली फिल्म बनाई थी। यानि बॉलीवुड के साजो-सामान-मंच की नींव रखने वाले राजा रवि वर्मा थे।

खैर, राजा रवि वर्मा वो सख्श हैं जिन्होनें "राम-सीता-लक्ष्मण-हनुमान", "धन की देवी लक्ष्मी", "राधा-कृष्ण" आदि मैथॉलॉजीकल देवी-देवताओं को चित्रित रूप दिया; इनके रूप की कल्पना करी व् अपनी पेंटिंग्स पर उकेरा। आज के दिन जो 30 से 40 उम्र का वर्ग है इन्होनें यह मूर्तियां अपने व् पड़ोसियों के घर खूब देखी होंगी। इन टाइटल्स से गूगल करके इमेज ढूंढेंगे और जिस तरह की पहली क़िस्त इमेजों की आएगी, यह सब "राजा रवि वर्मा" की कलाकृतियों की कापियां हैं। दिखने में ऐसी प्रतीत होती हैं जैसे युग-युगान्तर से चली आई हों, परन्तु यह बीसवीं सदी के उत्तरार्ध की देन हैं। उससे पहले इन भगवानों का कोई मूरत रूप नहीं होता था।

जब यह मूर्तियां बनी तो पूरे भारत में फैली, तो लाजिमी है कि हरयाणा की तरफ भी फैली। इन्होनें हरयाणवी सांगी "पण्डित लखमीचन्द" (1901 में पैदा और 1945 में मरण) का ध्यान आकर्षित किया। पण्डित लखमीचन्द अनपढ़ थे, इसलिए उन्होंने बनारस से एक पंडा और माइथोलॉजी की पुस्तकें मंगवाई। पण्डे के साथ मिलकर इन पुस्तकों का हरयाणवी किस्सों में अनुवाद हुआ व् इन किस्सों पर रागनियां बनी। बताता चलूँ कि भारत की सबसे पहली रामलीला 1862 में चित्रकूट (यूपी वाला, एक चित्रकूट मध्यप्रदेश में भी है) में शुरू हुई थी यानि लगभग मात्र 150 साल पहले। जबकि प्रभाव व् प्रचार ऐसा है कि जैसे हजारों साल से होती आ रही हो।

1940 के इर्दिगर्द का वक्त ही वह वक्त था जब बनारस-अवध-अयोध्या की तरफ होने वाली रामलीलाएं हरयाणा की तरफ बुलवाई गई और फैलाई गई। इससे पहले हरयाणा में राम-रामायण का कोई ख़ास जिक्र नहीं मिलता, इतना तो बिलकुल नहीं जितना कि आज हो चला है। शुरू-शुरू में लोगों ने इनको नौटंकियों के रूप में लिया और यह फैलती गई| रामलीलाओं ने राम के चरित्र को इतना प्रचारित और व्यापक किया कि लोग "राम" शब्द को "राम-राम" के सम्बोधन में प्रयोग करने लगे। उसके बाद से आजतक आगे कितनी इस विषय पर प्रगति हुई, उसको हर सख्श जानता ही है। नब्बे के दशक में रामायण पर टीवी सीरियल आ गए और फिर इन विषयों पर टीवी सीरियलों की बाढ़।

इससे पहले हरयाणा में दशहरा कोई ख़ास नहीं मनता था बल्कि इस दिन "पुराने मिटटी के बर्तन फोड़ने" का दिन मनाया जाता था ताकि कुम्हार द्वारा चाक व् आक से उतारी गई नई बर्तनों की खेप को मार्किट मिल सके और कुम्हार की आमदनी हो सके। बचपन में इस दिन खूब पुराने-भांडे तो मैंने भी फोड़े हुए हैं। दशहरे का सामानांतर हरयाणवी त्यौहार "सांझी" में भी जो "हांडी" फोड़ने का कांसेप्ट है वो इसके साथ मिश्रित है।

यह एक बहुत बड़ा मूल फर्क है शुद्ध हरयाणवी त्योहारों व् अन्यों के त्योहारों में। बाकियों के त्यौहार जहां मूलतः माइथोलॉजी आधारित व् एक वर्ग विशेष को महिमामंडित करने वाले रहे हैं, वहीँ हर शुद्ध हरियाणवी त्यौहार में किसी-ना-किसी कारोबारी जाति के सहयोग की प्रेरणा रहती रही है; जैसे इस पुराने भांडे फोड़ने के "सांझी" वाले त्यौहार में कुम्हार को मार्किट व् बिज़नस देना।

हालाँकि इससे पहले भी रामायण हरयाणा में रही है, परन्तु इतने व्यापक स्तर पर नहीं। क्योंकि बुद्धकाल में यहां लगभग हर दलित-ओबीसी-किसान बौद्ध बन गया था। ख़ास बात यह भी है कि रामायण में बुद्ध का जिक्र है, जो साबित करता है कि रामायण बुद्ध के बाद लिखी गई। जब बुद्ध और सनातन धर्म के अनुयायिओं में युद्ध हुए तो बहुत से बुद्ध मठ तोड़े गए, जिसकी वजह से आज भी हरयाणा में "मार दिया मठ", " कर दिया मठ", हो गया मठ" की कहावतें चलती हैं। बौद्धों व् सनातनियों की लड़ाइयों की कटुता के चलते यह चीजें दोनों पक्षों के मनों में रही। और क्योंकि बौद्ध ज्यादा थे तो उस वजह से उस वक्त यह चीजें इधर ज्यादा नहीं फ़ैल पाई।

परन्तु वक्त के साथ और गुलामी काल की वजह से लोग इन पर चर्चाएं नहीं कर पाए; जिसकी वजह से यह कहावतें तो आजतक भी जिन्दा हैं परन्तु लोग धीरे-धीरे इनके पीछे का उद्गम भूलने लगे। और यही वह समय था जब रामायण, रामलीलाओं को हरयाणा में प्रवेश करवाने का उचित समय मिला।

रामायण बारे ऐसा भी कहा जाता है कि यह 1253 ईसवीं के इर्दगिर्द थाईलैंड के अयुथ्या (अयोध्या शब्द से मिलता-जुलता शब्द है) में हुई थी; परन्तु इसकी सच्चाई अभी ज्यादा नहीं जान पाया हूँ।

जय यौद्धेय! - फूल मलिक

Monday, 3 October 2016

हरयाणा की "सांझी" है, बंगाल की "दुर्गा पूजा", अवध के "दशहरे", सिंधी-अरोरा-खत्रियों के "नवरात्रों" व् गुजरात के "गरबा" का समानांतर शुद्ध हरयाणवी त्यौहार!

परन्तु एक फर्क के साथ, और वो है वास्तविकता का| हरयाणा की सांझी का कांसेप्ट वास्तविकता की व्यवहारिकता पर आधारित है, जबकि बाकी सब माइथोलॉजी पर आधारित|

"सांझी" क्या होती है, इसकी विस्तृत व्याख्या तीन साल पहले हरयाणवी में लिखे मेरे इस लेख में जानें:

सांझी का पर्व:
सांझी सै हरयाणे के आस्सुज माह का सबतैं बड्डा दस द्य्नां ताहीं मनाण जाण आळआ त्युहार, जो अक ठीक न्यूं-ए मनाया जा सै ज्युकर बंगाल म्ह दुर्गा पूज्जा अर अवध म्ह दशहरा दस द्यना तान्हीं मनाया जांदा रह्या सै|
पराणे जमान्ने तें ब्याह के आठ द्य्न पाछै भाई बेबे नैं लेण जाया करदा अर दो द्य्न बेबे कै रुक-कें फेर बेबे नैं ले घर आ ज्याया करदा। इस ढाळ यू दसमें द्य्न बेबे सुसराड़ तैं पीहर आ ज्याया करदी। इसे सोण नैं मनावण ताहीं आस्सुज की मोस तैं ले अर दशमी ताहीं यू उल्लास-उत्साह-स्नेह का त्युहार मनाया जा सै|

आस्सुज की मोस तें-ए क्यूँ शरू हो सै सांझी का त्युहार: वो न्यूं अक इस द्य्न तैं ब्याह-वाण्या के बेड़े खुल ज्यां सें अर ब्याह-वाण्या के मौसम फेर तैं शरू हो ज्या सै। इस ब्याह-वाण्या के मौसम के स्वागत ताहीं यू सांझी का दस द्य्न त्युहार मनाया जाया जा सै।

के हो सै सांझी का त्युहार:
जै हिंदी के शब्दां म्ह कहूँ तो इसनें भींत पै बनाण जाण आळी न्य्रोळी रंगोली भी बोल सकें सैं| आस्सुज की मोस आंदे, कुंवारी भाण-बेटी सांझी घाल्या करदी। जिस खात्तर ख़ास किस्म के सामान अर तैयारी घणे द्य्न पहल्यां शरू हो ज्याया करदी।

सांझी नैं बनाण का सामान:
आल्ली चिकणी माट्टी/ग्यारा, रंग, छोटी चुदंडी, नकली गहने, नकली बाल (जो अक्सर घोड़े की पूंछ या गर्दन के होते थे), हरा गोबर, छोटी-बड़ी हांड़ी-बरोल्ले। चिकनी माट्टी तैं सितारे, सांझी का मुंह, पाँव, अर हाथ बणाए जाया करदे अर ज्युकर-ए वें सूख ज्यांदे तो तैयार हो ज्याया करदा सांझी बनाण का सारा सामान|

सांझी बनाण का मुहूर्त:
जिह्सा अक ऊपर बताया आस्सुज के मिन्हें की मोस के द्य्न तैं ऊपर बताये सामान गेल सांझी की नीम धरी जा सै। आजकाल तो चिपकाणे आला गूंद भी प्रयोग होण लाग-गया पर पह्ल्ड़े जमाने म्ह ताजा हरया गोबर (हरया गोबर इस कारण लिया जाया करदा अक इसमें मुह्कार नहीं आया करदी) भींत पै ला कें चिकणी माट्टी के बणाए होड़ सुतारे, मुंह, पाँ अर हाथ इस्पै ला कें, सूखण ताहीं छोड़ दिए जा सैं, क्यूँ अक गोबर भीत नैं भी सुथरे ढाळआँ पकड़ ले अर सुतारयां नैं भी। फेर सूखें पाछै सांझी नैं सजावण-सिंगारण खात्तर रंग-टूम-चुंदड़ी वगैरह लगा पूरी सिंगार दी जा सै।

सांझी के भाई के आवण का द्यन:
आठ द्यन पाछै हो सै, सांझी के भाई के आण का द्य्न। सांझी कै बराबर म्ह सांझी के छोटे भाई की भी सांझी की ढाल ही छोटी सांझी घाली जा सै, जो इस बात का प्रतीक मान्या जा सै अक भाई सांझी नैं लेण अर बेबे की सुस्राड़ म्ह बेबे के आदर-मान की के जंघाह बणी सै उसका जायजा लेण बाबत दो द्य्न रूकैगा|

दशमी के द्य्न भाई गेल सांझी की ब्य्दाई:
इस द्यन सांझी अर उनके भाई नैं भीतां तैं तार कें हांड़ी-बरोल्ले अर माँटा म्ह भर कें धर दिया जा सै अर सांझ के बख्त जुणसी हांडी म्ह सांझी का स्यर हो सै उस हांडी म्ह दिवा बाळ कें आस-पड़ोस की भाण-बेटी कट्ठी हो सांझी की ब्य्दाई के गीत गंदी होई जोहडां म्ह तैयराण खातर जोहडां क्यान चाल्या करदी।

उडै जोहडां पै छोरे जोहड़ काठे खड़े पाया करते, हाथ म्ह लाठी लियें अक क्यूँ सांझी की हंडियां नैं फोडन की होड़ म्ह। कह्या जा सै अक हांडी नैं जोहड़ के पार नहीं उतरण दिया करदे अर बीच म्ह ए फोड़ी जाया करदी|

भ्रान्ति:
सांझी के त्युहार का बख्त दुर्गा-अष्टमी, सिंधी-अरोरा-खत्रियों के "नवरात्रों" व् गुजरात का "गरबा" अर दशहरे गेल बैठण के कारण कई बै लोग सांझी के त्युहार नैं इन गेल्याँ जोड़ कें देखदे पाए जा सें। तो आप सब इस बात पै न्यरोळए हो कें समझ सकें सैं अक यें तीनूं न्यारे-न्यारे त्युहार सै। बस म्हारी खात्तर बड्डी बात या सै अक सांझी न्यग्र हरयाणवी त्युहार सै अर दुर्गा-अष्टमी बंगाल तैं तो दशहरा अयोध्या तैं आया त्युहार सै। दुर्गा-अष्टमी अर दशहरा तो इबे हाल के बीस-तीस साल्लां तैं-ए हरयाणे म्ह मनाये जाण लगे सें, इसतें पहल्यां उरानै ये त्युहार निह मनाये जाया करदे। दशहरे को हरयाणे म्ह पुन्ह्चाणे का सबतें बड्डा योगदान राम-लीलाओं नैं निभाया सै|

सांझी का सर्वप्रसिद्ध लोकगीत - "सांझी री":
सांझी री मांगै मड्कन जूती,
कित तैं ल्याऊं री मड्कन जूती।
म्हारे रे मोचियाँ कें तैं,
ल्याइये रे बीरा जूती॥
सांझी री मांगै हरया गोबर,
कित तैं ल्याऊं री हरया गोबर।
म्हारे रे पाळी ब्य्टोळएं गोरयां,
ल्याइये रे बीरा, हरया गोबर||
सांझी री मांगै दामण-चुंदड़ी,
कित तैं ल्याऊं री दामण-चुंदड़ी|
म्हारे रे दर्जी के भाई,
दे ज्याइये रे दामण-चुंदड़ी||
सांझी री मांगै गंठी-छैलकड़ी,
कित तैं ल्याऊं री गंठी-छैलकड़ी|
म्हारे रे सुनारां के तैं,
ल्याइये रे बीरा गंठी-छैलकड़ी॥
सांझी री मांगै चिकणी-माटी,
कित तैं ल्याऊं री चिकणी-माटी|
म्हारे रे डहर-लेटा की,
ल्याइये रे बीरा चिकणी-माटी||
सांझी री मांगै नए तीळ-ताग्गे,
कित तैं ल्याऊं री नए तीळ-ताग्गे|
म्हारे रे बाणियाँ के तैं,
पड़वाइए रे बीरा तीळ-ताग्गे||
सांझी री मांगै छैल-बैहलड़ी,
कित तैं ल्याऊं री छैल-बैहलड़ी|
म्हारे रे खात्ती के तैं,
घड़वाइए रे बीरा छैली-बैहलड़ी॥
सांझी री मांगै टिक्का-चोटी,
कित तैं ल्याऊं री टिक्का-चोटी|
म्हारी री मनियारण के तैं,
ल्याइये री भाभी टिक्का-चोटी||

 हरयाणा मतलब आज का हरयाणा, दिल्ली, वेस्ट यूपी, उत्तरी राजस्थान व् उत्तराखंड का ग्रेटर हरयाणा कहे जाने वाला भूभाग|

Root Source: http://www.nidanaheights.net/culturehr-aasujj.html

जय यौद्धेय! - फूल मलिक

एक अंधभक्त बोला, मुझे एक ऐसा वाकया दिखाओ जब मुस्लिमों ने जाटों के साथ निभाई हो!

मखा तू, एक नहीं ऐसे तीन वाकये ले:

1) चौधरी सर छोटूराम का धर्मरहित हिन्दू-मुस्लिम-सिख धर्म के किसानों का गठजोड़| जिसने मिलके यूनाइटेड-पंजाब में ऐसी धनाढयता की खुशहाली और सौहार्द की हरियाली छटा बिखेरी कि हरयाणा-पंजाब के किसानों की हवेलियों पे मोरनियां चढ़ गई थी|

"हवेली पे मोरनी" चढ़ने का मतलब है कि इस क्षेत्र के जिस किसान की मकान/हवेली पर मोरनी की फिरकी (जैसे फ्रांस में ख़ास घरों व् चर्चों पर मुर्गे की फिरकी चरणाती है) चरणाई यानी चढ़ाई गई, वो इलाके का माना हुआ रईस माना जाता था| यह "हवेलियों-मकानों पर मोरनी चढाने की परम्परा जाटों में खासतौर से होती आई|

2) चौधरी चरण सिंह का वो मुस्लिम-जाट गठजोड़ जिसने पूरे वेस्ट यूपी को निहाल कर दिया, धनाढ्यता से भर दिया| और आज जब से यह गठजोड़ टूटा पड़ा है, तो पूरे वेस्ट यूपी में क्या जलालत पसरी पड़ी है, यह किसी की नजरों से ओझल बात नहीं|

3) बाबा महेंद्र सिंह टिकैत का वो मुस्लिम-जाट गठजोड़, जब बाबा स्टेज से हलकारा देते थे "अल्लाह-हु-अकबर" तो भीड़ से आवाज आती थी "हर-हर-महादेव" और जब वो हलकारा देते "हर-हर-महादेव" तो भीड़ से आवाज आती थी "अल्लाह-हु-अकबर"।

मखा, यह विभिन्न धर्मों को मॉस-लेवल (mass level) पर एक साथ जोड़ के चलने की मैनेजमेंट सिर्फ जाटों ने इस देश में चलाई और जब-जब चलाई वो इलाके और वहाँ के हर धर्म के बन्दे ना सिर्फ धनाढ्य बने बल्कि इंसान बने| और जो तुम लोग बना रहे हो वो इंसान नहीं सिर्फ ट्रैंड जानवर बना रहे हो; जो मालिक कहे तो भोंके, मालिक कहे तो काटे|

खैर छोड़, यह तो हुए, तुम्हारे पूछे जाट-मुस्लिम के वो वाकये जब इनका गठजोड़ हुआ तो धरती पर धनाढ्यता, सम्पन्नता, साहौर्द और उल्लास पसरा| अब मखा तू मुझे एक उदाहरण ऐसा दे दे इन जाट बनाम नॉन-जाट चिल्लाने वालों का, जब यह जाट के साथ शांति से रहे हों; बराबरी से मिलके धन-शक्ति-सम्पन्नता अर्जित की हो?
तुम बड़ा उलाहना देते हो ना कि मैं क्यों इतना मुस्लिम प्रेम दिखाता हूँ; मखा तुम दिखा दो इन जाट बनाम नॉन-जाट फैलाने वालों के ऐसे एक-दो किस्से, फिर जिसके कहोगे उसके प्रति भी प्रेम दिखा लूंगा| 


जय यौद्धेय! - फूल मलिक

Sunday, 2 October 2016

जो देश-धर्म भक्ति पैसा देख के रंग बदलती हो, वो क्या ख़ाक क्रांति लाएगी; वो सिर्फ दिशाहीन बवाल ला सकती है, सिवाए इसके कुछ नहीं!

1) अडानी ने 72000 करोड़ रूपये का कर्ज लिया भारतीय बैंकों से और इन नाजुक हालातों में भी बिजली दे रहा है पाकिस्तान को? और इस पर स्वघोषित देश-धर्म के भक्त खामोश?

2) जियो का सस्ता सिम वही शाहरुख़ खान बेच रहा है, जिसको कल तक स्वघोषित देश-धर्म के भक्त परिवार समेत पाकिस्तान भेज रहे थे| सस्ता मिल जाओ, फिर उसके आगे देश-धर्म का सम्मान जाए तेल लेने|

3) चीन ने ब्रह्मपुत्र नदी की एक ब्रांच का पानी रोक दिया, परन्तु देश-धर्म के भक्तों का सामान ना खरीदने का लेक्चर सिर्फ ग्राहक को, इनकी नजर में वहाँ से सामान लाने वाले अभी भी देश-धर्म भक्त हैं; उनको वहाँ से सामान लाना बन्द करने का लेक्चर नहीं देगा कोई|

4) "मेक इन इंडिया" का नारा लगाने वाला मोदी, देश में नाइजीरिया की बोई हुई दालें आयात करेगा| एक उस देश में जिसकी जमीन और किसान को जितना नाइजीरिया को दिया, उतना तक भी पैसा दे दिया जाए अगर तो उसका किसान कम-से-कम एक पूरे महाद्वीप की दाल की मांग पूरी करने जितनी दाल पैदा कर दें| पंरतु कॉर्पोरेट खेती यानि पैसे वालों का मामला जो ठहरा, वहाँ थोड़े ही चुसकेंगे यह स्वघोषित देश-धर्म के भक्त|

छोड़ दो इस झूठे भ्रम की ऐसी देश-धर्म वाली भक्ति को जो "गरीब की बहु सबकी भाभी" के सिद्धांत पे टिकी हो; अन्यथा हो अगर असली राष्ट्रभक्त तो, दो अडानी को पाकिस्तान को बिजली ना बेचने का डंडा| लगाओ हर उस दुकान-शॉपिंग मॉल पे ताला जो चाइनीज सामान बेचता हो| करो पीएमओ के आगे धरना और पूछो उस "मेक इन इंडिया" का जुमला रुपी नारा लगाने वाले से कि जब हमारे किसान व् जमीन जिस चीज को पैदा करने में सक्षम हैं तो वो उसको बाहर से पैसे दे के क्यों उगवा रहा है?

मोदी, जिस "भारत माता की जय" बोलते-बुलवाते नहीं थकते, उसी उपजाऊ जमीन रुपी भारत माँ का उसकी जय बोलने वाले के हाथों ही ऐसा घोर तिरस्कार? अपनी माँ भूखी मरे, सम्मान को तरसे और नाइजीरिया वाली माँ पे इसके पैसे और कृपा दोनों बरसें? डूब मारें, कहीं कोई कुआं-जोहड़ मिलता हो तो ऐसे "भारत माता की जय" बोलने वाले ढोंगी| होता जो इस आदमी में इस नारे और वाकई में भारत माता यानी इस जमीन के प्रति थोड़ा सा भी स्वाभिमान तो उठाता यह आदमी अपनी धरती रुपी माँ की उपजाऊ क्षमता को दरकिनार करने का कदम? जवाब देवें हर स्वघोषित देश-धर्म भक्त?

हिटलरवादी अधिनायकवाद यही तो होता है जो इंसान को अधिनायक द्वारा ही दिखती-दिखाती लूट तक नहीं देखने-समझने देता| ताज्जुब है कि इन स्वघोषित हुए फिर रहे देश-धर्म भक्तों में अब किसानों तक के बालक बावले हुए गरियाये हुए हैं|

अरे बिना पैसे के तो कोई तुम्हें मंदिर में भी ना फटकने दे (मन्दिर के दरवाजों के बाहर कटोरा ले के बैठने की औकात होती है बिना पैसे वाले की), और तुम चले हो देशभक्ति करने? वो तुम्हारी किसान माँ-बापों की जेबें खाली करवा के तुम्हें भूखे पेट बना रहा है और तुम चले हो भूखे पेट देश-धर्म भक्ति करने? हुई है जो आजतक किसी से भूखे पेट देश-धर्म भक्ति, जो तुम करोगे?

जय यौद्धेय! - फूल मलिक

Saturday, 1 October 2016

नवरात्रों के चक्कर में, मैं क्यों गिरूँ अपनी 'जाट-देवता' की उपाधि से?

वो कहते हैं नवरात्रे मनाओ, मैं मना तो लूँ पर उस उपाधि को कैसे छोड़ दूँ जो खुद ब्राह्मण ने मुझे दी है| ब्राह्मण मुझे कहीं "जाट देवता" लिखता है कहीं "जाट जी" तो मैं इस श्रेणी से कैसे गिरा लूँ अपने-आपको? एक देवता होते हुए एक देवी को कैसे पूजूँ? यह तो वही बात हो गई कि मैं अपने ऑफिस की कलीग यानी सहकर्मी महिला को बॉस कहूँ? यह कैसे सम्भव है?

निसन्देह, लोगों की भावना का आदर-मान करते हैं परन्तु माफ़ करना दोस्तों नवरात्रे मेरी संस्कृति नहीं|

मेरी तो पड़दादी ने मनाये ना, दादी ने मनाये ना और ना माँ ने मनाये ना आज के दिन मेरे घर की बहुएं यानी मेरी भाभी और बौड़िया मनाती; आप मनाओ आपको सपोर्ट करते हैं, परन्तु सविनय बता देता हूँ यह 'जाट-देवता' की मान्यता नहीं| बताओ मैं एक जाट जो खुद देवता कहलाता हूँ, वो एक देवी को किसलिए पूजेगा? जाट तो पहले से ही देवता श्रेणी में काउंट होते हैं तो मैं क्यों गिरूँ अपनी श्रेणी से?

सीधा सिंपल वास्तविकता पर आधारित म्हारा "दादा खेड़ा" बना रहो बस वही बहुत है, मेरा आध्यात्म उससे ही सन्तुष्ट है|

सर्वखाप पंचायतें, डंके की चोट पर और आज भी बहुत रेसोलुशन निकालती हैं व्यर्थ खर्ची के आडम्बरों के खिलाफ| लेटेस्ट महापंचायत अभी हांसी में हो के हटी है, इन्हीं मसलों पर| राजनीति के चक्कर में अगर कोई खाप-पंचायती इनमें जा धंसा है तो उनसे सविनय निवेदन है कि आपको नवरात्रे मनाने के लिए खाप का नाम प्रयोग करने की जरूरत नहीं| वैसे भी खाप के नाम से सामाजिक वोट मिलते आये हैं, राजनैतिक वोट नहीं; सो इस नाम को अपनी बधाइयों में ना खींच के खाप पम्परा भी निभाएं और जनता की भावनाओं का आदर-मान रखने की राजनैतिक जरूरत भी निभा लें|

एक और पहलु है जो आर्य-समाजी परिवार हैं, वो तो पहले से ही मूर्ती-पूजा से दूर होंगे? आखिर इनसे दूर रहते थे, इतने सभ्य ज्ञानी थे तभी तो ऋषि दयानंद जैसे बाह्मण ने 'सत्यार्थ प्रकाश' में 'जाट-देवता' व् 'जाट जी' कह के गुणगान किया था| वही ऊपर लिखी बात, मैं क्यों गिरूँ अपनी 'जाट-देवता' की उपाधि से| या तो घर में ऋषि दयानंद की फोटो टांग लो, या इनकी, या दो नावों में एक साथ सवार होवोगे? कोई राजनीति, कोई मान्यता आपको इतना मजबूर नहीं कर सकती कि आप अध्यात्म तौर पर भी दो नावों में एक साथ सवार होवो| अगर ऐसा करना पड़ रहा है तो निसन्देह आप भर्मित प्रवृति के हैं और आपकी मानसिकता अनिश्चित है सुनिश्चित नहीं|

फिर भी फैसला आपका, परन्तु मैं निर्धारति हूँ; ना मेरी सर्वखाप इसकी इजाजत देती, ना मेरे परिवार-पुरखों के सिद्धांत, ना आर्य-समाज, ना मेरा मूर्ती पूजा रहित दादा खेड़ा और इन सबसे बड़ी बात ना मेरी "जाट देवता" और "जाट जी" की छवि; सो मैं नवरात्रे मानने-मनाने वालों को बधाई देते हुए, परन्तु साथ ही अपनी छवि बरकरार रखने हेतु, इनसे तथष्ट रहने की राह पर चलता हूँ| और आशा करता हूँ कि देश-समाज-मीडिया-ब्राह्मण भी मेरे इस फैलसे का सम्मान करेंगे|

जय यौद्धेय! - फूल मलिक

जींद-नाभा-पटियाला की जट्ट सिख रियासतें ही क्यों बदनाम की गई, जबकि ......


1857 की क्रांति में इनके अलावा जयपुर-ग्वालियर-जोधपुर-चित्तोड़ आदि दर्जनों रियासतों ने भी अंग्रेजों का साथ दिया था? क्यों सिर्फ जींद-नाभा-पटियाला को तो हाई स्कूल की किताबों तक में अंग्रेजों के साथी बना के पढ़ाया जाता है|

 जो इतिहास और सिख सिद्धांत जानता होगा वह अच्छे से जानता होगा कि सिखों ने रातों के 12 बजे कितने मुग़ल पीटे थे| महाराज रणजीत सिंह का नाम सुनके तो मुस्लिम, धर्म और वेश तक बदल लिया करते थे| इसलिए सिखों के लिए किसी भी सूरत में मुस्लिमों का साथ तक गंवारा नहीं था, फिर 1857 की क्रांति एक मुग़ल बादशाह के नेतृत्व में लड़ने की बात तो ठहरी ही सपनों की|

और यही वजह थी कि यह जट्ट सिख रियासतें, 1857 की मुग़ल बादशाह के नेतृत्व वाली क्रांति में मुग़लों के विरुद्ध ही खड़ी रही और मुग़लों को हराने हेतु ही अंग्रेजों के साथ रही| क्योंकि वो नहीं चाहते थे कि जिनको इतनी जद्दोजहद के बाद पंजाब से दूर किया है उनको फिर से कोई वजह मिले यहां वापिस पैर जमाने की|

दूसरी वजह यह भी थी कि सिख पानीपत की तीसरी लड़ाई में यह सुन-देख चुके थे कि महाराजा सूरजमल के लाख कहने पर भी पूना पेशवा इस जिद्द पर अड़े रहे कि अगर पानीपत में हमारे अलायन्स की जीत होती है तो दिल्ली मुग़लों की ही रहेगी| जबकि महाराजा सूरजमल अड़े रहे कि दिल्ली जाटों की थी और जाटों की रहेगी; जो कि बाद में महाराजा सूरजमल के सुपुत्र भारतेंदु महाराज जवाहर सिंह ने अकेले जाट सेना के बलबूते, अहमदशाह अब्दाली के सिपहसालारों की दिल्ली में घेरेबंदी करके उनपर जीत कर दिखा दी थी| इस पूना पेशवाओं और जाटों की बीच, पेशवाओं की जिद्द की वजह से यह अलायन्स सिरे नहीं चढ़ पाने के वाकये ने भी सिखों में 1857 की क्रांति वालों के प्रति विश्वास नहीं आने दिया|

इसलिए जींद-नाभा-पटियाला की रियासतों से लगाव रखने वाले या इन इलाकों में रहने वाली प्रजा को इस बात पर मन मायूस नहीं करना चाहिए कि उनकी रियासतों के बारे क्या पढ़ाया जाता है; अपितु इस पढाये जाने को किताबों से हटवाने बारे अभियान चलाया जाना चाहिए|

जय यौद्धेय! - फूल मलिक

Tuesday, 27 September 2016

यदि हरियाणा में हिन्दू अरोड़ा/खत्री उर्फ़ पंजाबी एक हो जाये तो हम हरियाणा में सांसदों की एक की बजाय पांच सीट जीत सकते है। - अश्वनी चोपड़ा, करनाल बीजेपी सांसद|

बावली खिल्लो, इनेलो खामखा ही दस साल से अशोक अरोड़ा को स्टेट प्रेजिडेंट बनाये बैठी है?

खट्टर बाबू, "हरयाणा एक, हरयाणवी एक" के यह कैसे हरयाणवी हैं; जो आपके ही इस नारे की धज्जियां उड़ा के हरयाणवी को हरयाणवी-हिंदी-पंजाबी में बाँट रहे हैं? चलो कम-से-कम खट्टर बाबु के इस जुमले की पोल तो खोली सांसद महाशय ने|

अब कुछ काम की तथ्यपरक बात हो जाए:

चोपड़ा बाबू, आपकी इन्हीं जैसी हरकतों के चलते आपके पुरखों ने पंजाब में आतंकवाद सुलगाया, वही आतंकवाद जिसका सर्वप्रथम ग्रास बनने वालों में आपके पिता श्री जगतनारायण थे| इसी भड़काऊ और समाज को फाड़-खाऊ रवैये से आप लोगों ने आज़ाद पंजाब के पहले किसान सीएम सरदार प्रताप सिंह कैरों की हत्या करवाई| वहाँ के सिखों ने आपकी असलियत पहचानी और आपके पिता को गोलियों से भून बगाया, और ऐसे आपके पुरखों की बदलौत पंजाब में आतंकवाद की नींव पड़ी|

आप लोगों ने संघियों के साथ मिलके वहाँ हिंदी आंदोलन चलाया और आज जो खुद को आप पंजाबी-पंजाबी कहते नहीं थकते आपने ही वहाँ अपनी मातृभाषा हिंदी लिखवाई? इससे द्वेष बढ़े और बढ़ते-बढ़ते इतने बढ़े कि आपके समुदाय को सिखों ने पंजाब से खदेड़ दिया| आपके हिंदी आंदोलन की तो हवा निकली ही निकली, साथ ही अपनी पूँजी और सम्पत्ति बेच या छोड़छाड़ सिखों के वहाँ से चल के हिन्दू बाहुल्य हरयाणा में पनाह लेनी पड़ी| भाईचारे और मानवता के पालक हरयाणा ने तो यह तक नहीं पूछा कि वहाँ से क्यों भागे, बल्कि सौहार्द के साथ स्वागत किया|

ओह इस बीच याद आया, सांसद महोदय के इस बयान की निंदा करने हेतु जातिवाद के विरोधी दिखाई नहीं दिए कहीं भी, कि महोदय क्यों जातिवाद फैला रहे हो? बैड-लक सांसद महोदय, इस न्यूज़ पे हाईलाइट पाने हेतु आपका जाट होना जरूरी है| परन्तु साथ ही यह भी है कि जाट हो जाओगे तो फिर ऐसा बयान ही नहीं दोगे| आपका दोष नहीं है दिनरात बिज़नस में चार-सौ-बीसी के पैंतरे चलाते-चलाते आपने जो डिफाल्टर बन बैंकों के 20 करोड़ डकारे हुए हैं ना, उससे लगता है आपने जनता को भी बैंक ही समझ लिया है; कि जितना चाहो उतना वोट रुपी कैश निकालो, वापिस मांगने पे ठेंगा दिखा दोगे?

देखो महाशय, ऐसा तो हो नहीं सकता कि पूरी अरोरा/खत्री जमात आप जैसी बददिमाग व् समाज को फाड़-खाऊ प्रवृति की हो| परन्तु क्या है कि इतिहास में तीन बार आप जैसों की समाज की गणतांत्रिक शक्तियों से कांफ्रण्टेशन हो चुकी|

पहली हुई थी जब सरदार भगत सिंह की फांसी बारे शादीलाल व् शोभा सिंह ने अंग्रेज अदालत में गवाही दी थी| आप लोगों ने सोचा कि भगत सिंह का किस्सा ही खत्म करवा दो, परन्तु उल्टा आज वो हुतात्मा देशभक्ति के नभ का ध्रुव तारा बनके जगमगा रहा है|

दूसरी हुई सर छोटूराम के साथ, उन्होंने तो जो मरोड़-मरोड़ के कलम तोड़-तोड़ के आपके तोड़ और बट निकाले थे, उसकी कसक तो आप लोगों ने अपनी औलादों में भी पूरी भर दी, ऐसी दिखती है, क्योंकि इसीलिए तो फरवरी जाट आंदोलन में आप लोग प्रथम दृष्टया रोहतक में सर छोटूराम की मूर्ती की ओर लपके थे|

तीसरी कांफ्रण्टेशन हुई सरदार प्रताप सिंह कैरों के साथ| नतीजा आपने पिता खोया, आपके समुदाय ने वही पंजाब खोया, जिसके नाम से आप आज भी अपनी आइडेंटिटी जिन्दा रखना चाहते हो?

सांसद महोदय कोई जेनेटिक लोचा है क्या आपके भीतर? नहीं मतलब वो कहावत क्यों कर रहे हो कि "कुल्हड़ में दाने, और कूद-कूद खाने?" अर्थात जब पैसा-संसाधन नहीं होते हैं तो मजदूर बनके भी पैसा जोड़ लेते हो यानि इतनी तन्मयता रखते हो ऊपर उठने की| परन्तु जब पैसा-संसाधन हाथ आ जाते हैं तो लगते हो बेलगाम होने?
भारत विभाजन के वक्त वहाँ से मुस्लिमों ने उजाड़े तो, भारत के पंजाब में आशियाने बनाये| वहाँ गूँज के बसने का दो पैसे का बयोंत बनाया तो उत्तर-कातर करके पंजाब आतंकवाद में सुलगा दिया? जिससे सिखों ने आपको वहाँ से खदेड़ भगाया|

अब इधर हरयाणा में आ के फिर से दो पैसे का बयोंत बनाया तो अब फिर वही हरकतें आपकी? क्या मतलब आपके जीन्स को सफलता और मेहनत संभाल के रखनी नहीं आती क्या?

मुझे लगता है कि वो "जाटड़ा और काटडा, अपने को ही मारे" की कहावत आप जैसों पर कुछ ऐसे ज्यादा सटीक बैठती है कि "अरोड़ा और फोड़ा खुद को खुद ही मारे|" फोड़े का समय रहते इलाज ना करो तो वो एक परिपक्व समय पर खुद ही फट पड़ता है| और क्योंकि पैसा और ताकत सँभलती दिख नहीं रही आपसे, इसलिए कहीं खुद ही फट के खुद को ही उजाड़ने तो नहीं चल पड़े हो?

आप हरयाणा में खुद को स्वघोषित पंजाबी कहलाना चाहते हो; जबकि 1966 से पहले हरयाणा पंजाब का ही हिस्सा होने की वजह से आधा-पंजाबी तो मैं भी हूँ| तो ऐसे तो 10 की 10 सीटें पूरे हरयाणवी पंजाबी की हैं? और वैसे भी आप तो पंजाबी कहलाने का मोरल ग्राउंड ही नहीं रखते महाशय; पंजाब में आतंकवाद फैलाया आपके पुरखों ने, पंजाब में रहते हुए अपनी मातृभाषा हिंदी लिखवाई आपके पुरखों ने, आतंकवाद के चलते पंजाब से खदेड़ा गया इकलौता हिन्दू समुदाय है कोई तो वो आपका? असल मर्म की बात तो यह है जनाब कि आपमें पंजाबीपणे का रत्तीभर भी गुण होता तो आप आज भी पंजाब में ही बस रहे होते|

अब एक अपील: अंत में हरयाणवी जनता से अपील है कि इस सांसद की बयानबाजियों का देशहित में तुरन्त संज्ञान लिया जावे| क्योंकि यह बिलकुल वही बयानबाजियां कर रहे हैं, जैसी इनके पिताजी पंजाब में किया करते थे और जिनका अंत नतीजा पंजाब ने आतंकवाद भुगता था| अब भोले-भाले भाईचारे में गूंथे हरयाणवी हिन्दू समाज में यह महाशय उथल-पुथल मचाने पर आमादा प्रतीत होते हैं| इनको तुरन्त प्रभाव से समाज से अलग-थलग कर आईसोलेट करने का अभियान चलाया जाए, इनकी निंदा की जाए|

जय यौद्धेय! - फूल मलिक

रुस्तम मूवी - अक्षय पा जी की एक और लैंडमार्क मूवी, परन्तु मुझे सिस्टम और जातिवाद से सम्बन्धित कई सवालों में छोड़ गई!

1) सबसे बड़ा सवाल, इस मूवी में भारतीय कोर्ट प्रोसीडिंग्स में "सोशल जूरी" का कांसेप्ट देखा| समझ नहीं आया कि अगर यह कांसेप्ट भारतीय कानून में मौजूद है तो आज से पहले देखने सुनने को क्यों नहीं मिला? या फिर फिल्म को विदेशों में हिट करवाने हेतु इस फार्मूला को एक "शो-ऑफ" की तरह प्रयोग किया गया? वैसे भी जहां कानून में सोशल जूरी होती है वहाँ तीन करोड़ से ज्यादा मुकदमे अदालतों में लटके हुए नहीं हो सकते, जैसे कि भारत की स्थिति है|

2) सिंधी और पारसी समुदायों में कट्टरता की हद तक नफरत यानि साम्प्रदायिकता यानि जातिवाद दिखाया गया है| अगर यह इन दोनों समुदायों में धरातल पर भी इसी स्तर का है तो फिर इस बिंदु को सामाजिक हिस्से की सामान्य बात के तौर पर स्वीकार क्यों नहीं किया जाता? क्यों कुछ चुनिंदा जातियों के लोग जब अपनी जाति पर गर्व करते हैं तो उनको फटाक से जातिवादी ठहरा दिया जाता है जबकि इस मूवी वाले केस में इसको बड़ी सहजता से सामान्य बात के तौर पर दिखाया गया है|

3) क्या मीडिया, क्या वकील, क्या रिश्तेदार, सब अपनी-पानी बिरादरी वाले की साइड ऐसे सपोर्ट में लग जाते हैं, जैसे यह पावरी बनाम मखीजा केस ना हो के पारसी बनाम सिंधी युद्ध चल रहा हो| अगर वाकई में इन समाजों में अपने समाज के बन्दे को बचाने हेतु इतनी कौमी-स्पिरिट होती है तो यह वाकई सीखने लायक चीज है|

4) क्या अल्ट्रा-मोडर्न दिखने वाली औरतें वास्तव में इतना बड़ा डिब्बा अक्ल होती हैं कि उनको थोड़ी सी पैसे की चकाचौंध दिखा के कोई भी उल्लू बना सकता है? हर समाज-वर्ग में एक टशन-अदा-सैटायर और स्वाभिमान होता है, जो इस फिल्म की नायिका में रत्ती-भर भी नहीं दिखा| बस ऐसे दिखती रही कि जैसे शो-पीस बना के दिखाने के ऐवज में उससे कोई कुछ भी करवा ले| आखिर इस औरत में इस बात का स्वाभिमान क्यों नहीं दिखाया गया कि वो इतने बड़े डेकोरेटेड नेवी अफसर की पत्नी है| शायद फिर फिल्म की स्क्रिप्ट ही आगे ना बढ़ पाती|

5) सबसे बड़ा लूप-होल लगा कि अक्षय कुमार को नेवी का इतना बड़ा डेकोरेटेड अफसर होते हुए भी मिनिस्ट्री को ट्रंक-कॉल करते हुए इस बात का पता ना होना कि उसकी कॉल रिकॉर्ड की जाएगी| शायद पटकथा को विस्तृत प्लाट व् ड्रामेटिक एंगल देने के लिए स्क्रिप्ट राइटर ने ही यह लूप-होल जानबूझकर डाला होगा|

बाकी कुल मिला के अक्षय पा जी की एक्टिंग छाई रहती है| अक्षय पा जी की पारसी कम्युनिटी वाले न्यूज़ पेपर एडिटर की कॉमेडी मस्त लगी| जज उसको हर बार जेल में डालता रहा और वो बाहर आकर फिर से न्यूज़ छापता रहा; ऐसा लगा कि जैसे उसको जेल प्यारी लगती थी|

जय यौद्धेय! - फूल मलिक

2019 में बीजेपी ने सीएम कैंडिडेट नहीं बनाया तो अलग पार्टी बना लूंगा? - राजकुमार सैनी

यह बयान भाजपा द्वारा सैनी के हाथों ओबीसी वोटों को 2019 में फिर से धोखे से हड़पने की लॉन्ग-टर्म कहो या नेक्स्ट टर्म प्लानिंग का हिस्सा है; आईये वस्तुस्थिति से समझें कि कैसे?

2019 के आसपास आ के बीजेपी का जाट-प्रेम जागेगा, और जाटों को खुश करने के लिए सैनी को पार्टी से बाहर करेंगे| या उसको सीएम कैंडिडेट नहीं बनाने का स्वांग करेंगे और इससे सैनी अपनी आज की यह कही हुई बात उस वक्त रखने का नाटक करते हुए, खुद बीजेपी छोड़ के अलग पार्टी बनाएगा| कुल मिला के बीजेपी के ही प्रीप्लानड एजेंडा के तहत सैनी खुद की पार्टी बनाएगा, ताकि बीजेपी से नाराज (नाराज क्यों वो अगले पहरा में पढ़ें) ओबीसी वोट सैनी की बनाई ताजी-ताजी पार्टी के पास बना रहे| भाजपा सपने ले रही है कि एक तरफ जाट को यह दिखा देंगे कि सैनी पर कार्यवाही करदी, दूसरी तरफ सैनी से ही नीचे-नीचे अलायन्स करके सैनी की नई पार्टी प्लस बीजेपी के जरिये बीजेपी फिर से सेकंड टर्म सरकार बना लेगी|

पर इन मुंगेरीलालों से सवाल यह है कि हरयाणा में आते ही बीजेपी ने फसलों के दाम गिरा दिए, छोटे व्यापारियों के पर क़तर दिए, ओबीसी नौकरियों के प्रमोशन में रोक व् ओबीसी मेरिट केस को जनरल केटेगरी से बाहर किये जाने के सगूफे चला दिए| गुड़गांव-फरीदाबाद-कुरुक्षेत्र में दलितों पर यादव-राजपूत जातियों के हमले हुए, उनको रोका नहीं| रही सही कसर मोदी ने अब पाकिस्तान के मामले में लीद करके पूरी कर दी, जिससे कि इनका तुरुप का इक्का राष्टवाद ढकोसला साबित हुआ| उससे पहले जाटों पर फरवरी में दूसरा जलियावाला बाग़ रच के थोड़े-बहुत बीजेपी-आरएसएस से जुड़े जाट भी रुष्ट कर लिए| जाट बनाम नॉन-जाट रचा के खुद ही अपने दूसरे तुरुप के इक्के "हिन्दू एकता और बराबरी" के नारे की बैंड बजा ली| अंत नतीजा और हालात यह बन रहे हैं कि बीजेपी का जनाधार दिन-प्रति-दिन घटता जा रहा है| ना इनसे किसान खुश है, ना दलित, ना मजदूर ना कर्मचारी, ना छोटा व्यापारी; सब रो रहे हैं|

उधर मनीष ग्रोवर और अश्वनी चोपड़ा, राजकुमार सैनी के सामानांतर अभी भी बयान देने में जुटे हैं कि हरयाणा में अगला सीएम भी नॉन-जाट ही बनाएंगे| तो फिर ऐसे में कौनसी कम्युनिटी को और कैसे आसानी से फददु व् बुध्धु बना के वोट हड़पे जा सकते हैं? दलित इनसे सवर्ण-दलित पहलु पे पहले से ही बिदक चुका, जाटों को इन्होनें जाटों से पंगा ले के खुद विरोधी बना लिया, माइनॉरिटी इनको कोई ख़ास वोट देने वाली नहीं (मुस्लिम माइनॉरिटी तो बिलकुल ही नहीं)| तो ऐसे में बचे कौन? बीजेपी के ट्रेडिशनल वोट्स और ओबीसी वोट|

तो क्या ओबीसी, अभी पहली योजना में ही ओबीसी आरक्षण पर कैंची पे कैंची चला रही बीजेपी और उधर फसलों के दाम कोड़ी के बराबर बनाने पे ओबीसी का किसान वर्ग सिर्फ एक जाट नफरत के कार्ड पर इनको फिर से वोट दे के, अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारेगा? प्रथम दृष्टया तो नहीं लगता, फिर भी अगर ऐसा होने वाला है तो गणतांत्रिक ताकतें अभी से चेत जाएँ|

जय यौद्धेय! - फूल मलिक

हरयाणा-एनसीआर-वेस्ट यूपी में जाट बनाम नॉन -जाट के ड्रामे को जातिवाद का नहीं अपितु आइडियोलॉजिकल जंग का नाम दीजिये!

वो कैसे और किन-किन आइडियोलॉजी की जंग है यह? आईये देखते और समझते हैं|

क्योंकि जाट ने जातिवाद इतना ही बर्ता होता तो एक जाट ताऊ देवीलाल, हरयाणा में पहली दफा पाकिस्तानी मूल के भाजपा के दो लोगों (सुषमा स्वराज, पाकिस्तानी मूल की ब्राह्मण व् संघी मंगलसेन, पाकिस्तानी मूल के अरोरा/खत्री; कोई बताये यह तथ्य करनाल के एमपी अश्वनी चोपड़ा को) को अपनी सरकार में मंत्री ना बनाते| वही ताऊ देवीलाल लालू यादव को बिहार की कमांड ना सौंपते और मुलायम सिंह यादव को यूपी की कमांड ना सौंपते| खुद प्रधानमंत्री की कुर्सी छोड़, दो-दो राजपूतों वीपी सिंह व् चंद्रेशखर को प्रधानमंत्री बनाने की बजाये खुद प्रधानमंत्री बनते| भैरों सिंह शेखावत एक राजपूत को जाट की जगह राजस्थान का मुख्यमंत्री बनाने की तरजीह ना देते| और ऐसे वह राष्ट्रीय ताऊ नहीं कहलाते|

यह तो इनेलो की बुद्धिजीवी सेल को ताऊ देवीलाल की परिभाषा में लुटेरे वर्ग ने हाईजैक कर रखा है, वर्ना 2014 के हरयाणा विधानसभा इलेक्शन के प्रचार में जब पीएम मोदी ने इनेलो के नाम पर यह कहा कि इस एक जाति डोमिनेंट की पार्टी से स्टेट को निजात दिलाओ तो जरूर कोई इनेलो का बुद्धिजीवी तुरन्त यह ऊपर बताये उदाहरण देते हुए मोदी का मुंह थोब देता यानि उसका मुंह बन्द कर देता|

क्योंकि जाट ने जातिवाद इतना बर्ता होता तो एक सर छोटूराम दलितों का दीनबंधु ना कहलाता| जब 1934 में अंग्रेजों ने सैनी-खाती (बढ़ई) व् धोबी जातियों को जमीनों की मलकियत देने से यह कहते हुए इंकार कर दिया कि तुम्हारे पास किसानी स्टेटस नहीं है तो तुम जमीनों के मालिक नहीं बन सकते, तो वह छोटूराम लाहौर विधानसभा का इमरजेंसी सेशन बुलवा इन जातियों के फेवर में "मनसुखी" बिल पास ना करवाता और ना ही उनकी पार्टी के 100% जाट एमएलसी उस बिल पर अपनी मोहर लगाते| और ना ही यह जातियां आज किसान कहलाती, जमीनों की मालिक होती|

क्योंकि जाट ने जातिवाद बरता होता तो चौधरी चरण सिंह दलित-पिछड़े को आरक्षण दिलवाने बारे सर्वप्रथम अपने प्रधानमंत्री काल के दौरान मंडल कमिशन गठित नहीं करते, वही मंडल कमिशन जिसकी रिपोर्ट के आधार पर भारत में आरक्षण लागु हुआ|

क्योंकि जाट ने जातिवाद बरता होता तो चौधरी अजित सिंह ने 1990 में जाट के साथ-साथ गुजर-यादव व् सैनी बिरादरी को ओबीसी में शामिल करने हेतु उस वक्त के प्रधानमंत्री को खत ना लिखा होता, वो सिर्फ जाट के लिए लिखते|

क्योंकि जाट ने जातिवाद बरता होता तो चौधरी सज्जन कुमार, शीला दीक्षित को दिल्ली की मुख्यमंत्री रिकमेंड नहीं करते|

तो फिर आखिर यह जाट बनाम नॉन-जाट की लड़ाई है किस बात की? यह लड़ाई है सीधी-सीधी उन दो आइडियोलोजियों की, जिसके एक सिरे पर जाट डोमिनेंट गणतांत्रिक प्रणाली रही है और दूसरी तरफ जातिवाद के रचयिताओं की सामंतवादी प्रणाली रही है|

तो प्रथम दृष्टया जाट इस बात को अच्छे से समझ लें और अपने आपको इस मानसिकता से उभारे रखें कि आप घोर जातिवादी हैं| हाँ कुछ जातिवादी आइडियोलॉजी को फॉलो करने वाले बेशक हो सकते हैं, परन्तु अधिकतर जाट जातिवादी नहीं है| और इस जाट बनाम नॉन-जाट की एंटी-जाट ताकतों द्वारा ड्राफ्ट व् थोंपी गई जंग को जातिवाद की जंग ना समझें; क्योंकि जातिवाद की यह जंग होती तो एंटी-जाट ताकतें इसको राजकुमार सैनी जैसों के जरिये ना लड़ रही होती; सीधा हमला करती| अत: यह जंग है दो आइडियॉलजियों की|

यह महाराजा सूरजमल की उस आइडियोलॉजी को हराने की जंग है जिसने सामंतवादी आइडियोलॉजी के पूना पेशवाओं को बिना खड्ग-तलवार उठाये, पानीपत के तीसरे युद्ध में बाकायदा फर्स्ट-एड कर वापिस महाराष्ट्र छुड़वा दिया था|

यह जाट समाज की उस गणतांत्रिक आइडियोलॉजी को हराने की जंग है जिससे प्रभावित हो कर एक ब्राह्मण दयानद ऋषि, जाट को उनकी अक्षत लेखनी की पूँजी 'सत्यार्थ प्रकाश' में "जाट जी" व् "जाट-देवता" कह कर स्तुति करते नहीं थकते|

यह सर छोटूराम की उस आइडियोलॉजी को हराने की जंग है जिसने जब कलम चलाई तो सूदखोरी करने वाली एक पूरी कौम को बिना आँख और माथे पर त्योड़ी लाये हरयाणा के गाँवों से गायब कर दिया था|

यानि सूदखोर रहा हो या सामंतवाद, जब जाट का गणत्रंत्र चला तो इसके आगे कोई नहीं डट सका और यही वो फड़का है जिसको यह लोग जाट बनाम नॉन-जाट के जरिये मिटा के सदा के लिए अपनी आइडियोलॉजी को हरयाणा वेस्ट यूपी में निष्कण्टक बनाने को उतारू हैं|

इसलिए "पगड़ी सम्भाल जट्टा, दुश्मन पहचान जट्टा!"

राजकुमार सैनी जैसे मन्दबुद्धि में इतनी अक्ल होती कि उसके समाज को जमीनों के मालिक बनने में मदद करने वाली व् ओबीसी में उनका फेवर करने वाली जाट कौम के खिलाफ वो क्यों प्यादा बन रहा है तो आज यह लड़ाई परोक्ष ना हो के इन दोनों आइडियोलोजियों में सीधे-सीधे हो रही होती और इतिहास गवाह है कि जब-जब सामन्तवाद-सूदखोरवाद जाट के गणतंत्रवाद से सीधा आ टकराया है तब-तब मुंह की खाया है| इसलिए असली दुश्मन सैनी नहीं, सैनी के कन्धे पे तीर रख के चलाने वाले हैं| वो आइडियोलॉजी वाले हैं जो जाट की गणतांत्रिक आइडियोलॉजी को अपनी सामंतवादी व् सूदखोरी की आइडियोलॉजी से रिप्लेस करना चाहते हैं| इसलिए सबसे पहले हर जाट को चाहिए कि जाट बनाम नॉन-जाट के इस ड्रामे के पर्दे के पीछे छुपे इन सामन्तवादियों व् सूदखोरवादियों को समाज के सामने लावें| बस आप इनको सामने लाने का काम कर देवें, बाकी तो फिर जनता खुद ही धूल चटा देगी इनको|

जय यौद्धेय! - फूल मलिक

Monday, 26 September 2016

यह दलित-पिछड़े-महादलित मजदूरों की ट्रेनें भर-भर के बिहार-बंगाल-उड़ीसा-आसाम-ईस्ट यूपी टू हरयाणा-पंजाब-वेस्ट यूपी क्यों चलती हैं?

अगर हरयाणा-पंजाब-वेस्ट यूपी (इन शार्ट जाटलैंड) पर इतना ही दलित उत्पीड़न है जितना कि एंटी हरयाणा मीडिया लॉबी, गोल बिंदी गैंग और भारत का लेफ्ट वर्जन व् सम्बन्धित एनजीओज वाले लिखते, भांडते, चिल्लाते और दिखाते रहते हैं, तो इस हिसाब से तो यह ट्रेनें बिहार-बंगाल-उड़ीसा-ईस्ट यूपी-आसाम से हरयाणा-पंजाब-वेस्ट यूपी की ओर की बजाये हरयाणा-पंजाब-वेस्ट यूपी से इन राज्यों की ओर जानी चाहियें थी, नहीं?
भारत का कानून इनको सिर्फ इस बात की इजाजत देता है कि यह भारत के किसी भी कोने में जा के सद्भावना व् सौहार्द के साथ रोजगार कर सकें, ना कि रोजगार के नाम पर यह भारत के किसी भी कोने में बैठ के वहाँ की संस्कृति-सभ्यता-भाषा व् स्थानीय जातियों पर चुनिंदा वार करें|

इसलिए हर हरयाणवी व् पंजाबी समझ ले अपने इस अधिकार को कि सिस्टर स्टेटस से आये भारतीय भाईयों को हमारे यहां रोजगार करते हुए सद्भावना और सौहार्द से बसने की इजाजत तो भारतीय कानून देता है, परन्तु इस बात की नहीं कि यह यहां रोजगार कमाने की आड़ में हमारी सभ्यता-संस्कृति-भाषा के सर पे बैठेंगे और हर उल-जुलूल तरीके से हमारी उपेक्षा व् अपमान करेंगे|

इनके इन वारों पे चुप रहना बन्द करो, बहुत हो चुका इनका स्वागत और इनसे मेल-मिलाप का हनीमून दौर| अब इनको इनके द्वारा अपनाये गए लेखनी के हथियार के जरिये ही प्रतिउत्तर देने शुरू करें| वर्ना इनमें से आपके ऊपर जहर उगलने वाले कुछ तो ऐसी कुत्ता प्रवृति के हैं कि अगर आपने सामने से आँख नहीं दिखाई तो आपके मुंह तक नोंच खाएंगे|

इसलिए इनमें से हर एक से पूछा जाए, साथ ही दो-तीन पीढ़ियों पहले से आन बसे हरयाणा के नॉन-हरयाणवी से पूछा जाए कि जहां से तुम उठ के आते हो उधर के तो तुम कभी कोई दोष-द्वेष नहीं दिखाते; उधर की व्यवस्था पर तो कभी नहीं सुने ऊँगली तानते? अगर वहाँ इतना ही सब कुछ ठीक है तो फिर क्यों यह दलित-पिछड़े-महादलित मजदूरों की ट्रेनें भर-भर के बिहार-बंगाल-उड़ीसा-आसाम-ईस्ट यूपी टू हरयाणा-पंजाब की ओर चलती हैं? यह नजारा इसके विपरीत दिशा में देखने को क्यों नहीं मिलता?

यह सवाल हरयाणा-पंजाब का वह दलित भी उन लेफ्टिस्ट व् गोल बिंदी गैंग वालियों से करे कि माना यहां जाट-दलित के झगड़े हैं, परन्तु इतने भी बड़े नहीं कि यहां के दलित को रोजगार-मजदूरी करने के लिए अपनी इच्छा के विरुद्ध यूँ ट्रेनें भर-भर के दूसरे राज्यों में जाना पड़े|

सनद रहे यह मीडिया में बैठी एंटी-जाट, एंटी-हरयाणवी लॉबी, यह गोल बिंदी गैंग और यह भारत की जो लेफिटिस्ट आइडियोलॉजी है, यह विश्व के सबसे बड़े घोर जातिवादी लोग हैं; जो बिहार-बंगाल को इस तरीके का बनाने की बजाये कि वहाँ के दलित-मजदूर-महादलित को वहीँ रोजगार मिल सके, चले आते हैं हमारे यहां "चूचियों में हाड ढूंढने!" अर्थात बाल की खाल उतारने|

उठ खड़े हो जाओ अब, वरना आपकी शांति-शौहार्द व् भाईचारे से लबालब भरी इस हरयाणवी-पंजाबी संस्कृति की सुनहरी भोर पर यह लोग ऐसा स्थाई ग्रहण लगाने वाले हैं कि अगर इनके वहाँ का सामंतवाद यहां ना उतर आया तो कहना| हमें नहीं चाहिए इनके यहां का सामंतवाद, जिस घोर जातिवाद से भरपूर सामंतवाद से ग्रसित होकर बिहार-बंगाल-उड़ीसा-आसाम-ईस्ट यूपी का दलित पंजाब-हरयाणा-वेस्ट यूपी आता है उस सामंतवाद को तो सम्पूर्ण हरयाणा-पंजाब-हिमाचल से तो सर छोटूराम जी एक सदी पहले उखाड़ के जा चुके, आधी सदी पहले चौधरी चरण सिंह जी वेस्ट यूपी से उखाड़ के जा चुके, सरदार प्रताप सिंह कैरों, ताऊ देवीलाल, मान्यवर कांशीराम और बाबा महेंद्र सिंह टिकैत हमारे दोनों बड़े चौधरियों के कार्यों को आगे बढ़ा के जा चुके|

इसलिए खड़े होईये और सोशल मीडिया व् कानूनी प्रक्रिया के जरिये टूट पड़िये इनपर एक आवाज बनकर कि रोजगार करने आये हो, सुख-सुविधा पाने आये हो, वो पाओ और "जियो और जीने दो"; वर्ना भारत का जो कानून देश के नागरिक को देश के किसी भी कोने में जा के रोजगार करने की अधिकार/इजाजत देता है, वही कानून एक राज्य-सम्प्रदाय की सभ्यता-संस्कृति-भाषा की रक्षा हेतु तुम्हारे में से जो उन्मादी और स्थानीय सभ्यता-संरकृति-भाषा पर सर चढ़ के बैठने की दूषित मानसिकता के हैं, उनको सर से उतार के फेंकने का अधिकार भी देता है|

एक कड़वी सच्चाई कहते हुए इस लेख को विराम दूंगा| दर्जन भर लेफ्टिस्टों से पूछा कि आप हरयाणा-पंजाब में वह सामंतवाद क्यों ढूंढते हो जो सर छोटूराम एक सदी पहले उखाड़ के जा चुके, आप वहाँ से कार्य को आगे क्यों नहीं उठाते जहां वह हुतात्मा छोड़ के गया था; तो सबके के मुंह सिल जाते हैं| जब गहराई में उतर कर खुद कारण जानने बढ़ता हूँ तो बार-बार भारतीय जातिवाद का वही घोर व् कट्टर साम्प्रदायिक चेहरा नजर आता है जो आज हरयाणा में जाट बनाम नॉन-जाट मचाये हुए है| इन ताकतों को हर हरयाणवी-पंजाबी को मिलके कुचलना होगा| अगर नहीं चाहते हो बिहार-बंगाल का सामंतवाद अपने यहां देखना तो कलम उठा लो; एक-एक एंटी-जाट, एंटी-हरयाणा-पंजाब लेखक-पत्रकार-गोल बिंदी वाली व् खादी-खद्दर के लंबी बाधी के झोलों वालों की क्लास लेना और लगाना शुरू करो| कुछ नहीं है ये, सिर्फ पेड़ की डालियों पर उछल-कूद करने वाले बन्दरों से ज्यादा| पेड़ के पास आ के इनको भगाओगे तो यह ढूंढें नहीं मिलेंगे| वर्ना अगर चुपचाप टुकुर-टुकुर हरयाणा-पंजाब-वेस्ट यूपी रुपी आपके ही पुरखों के खून-पसीने से सींचे इस पेड़ पर इन बन्दरों को यूँ ही उछल-कूद मचाते रहने दोगे तो पेड़ तो रहेगा परन्तु यह उस पर फल नहीं पकने देंगे|

जय यौद्धेय! - फूल मलिक