Tuesday 2 May 2017

भाजपा के वसूली भाईयों ने किया भ्रष्टाचार का नया कीर्तिमान स्थापित!

जबरन वसूली, वो भी जनता से नहीं बल्कि सरकारी अफसरों से|

सलंगित आदेश पत्र की कॉपी के मुख्य हिस्से में यह लिखा है:

{{{{ ...... माननीय मुख्यमंत्री - हरयाणा सरकार के निर्देशानुसार आपको सूचित कर रहा हूँ कि जिस दिन से हरयाणा सरकार में चेयरमैन अथवा अन्य किसी लाभ के पद को ग्रहण किया है और आपने विभाग से मासिक मानदेय लेना शुरू किया है, उस दिन से इस वेतन का 10 प्रतिशत प्रतिमाह एमएलए फ्लैट 51, सेक्टर 3, चंडीगढ़ भाजपा कार्यालय में जमा करवाना है| अकाउंट का विवरण निम्न प्रकार से है|
सधन्यवाद,
गुलशन भाटिया,
चेयरमैन
भाजपा कार्यालय
चंडीगढ़ ..... }}}}

पिछली सरकारों को किसी को "भ्रष्टाचार की नानी" तो किसी को "बाहुबली गुंडों की सरकार" कहने वाले इन लोगों को भी देख लो ज़रा| और हिम्मत तो देखो, बाकायदा लिखित आदेश जारी हो रहे हैं, वो भी दिन-दहाड़े सबको दिखा के; कोर्ट-कानून किसी का कोई मतलब ही नहीं छोड़ा|

जय यौद्धेय! - फूल मलिक

पत्र सोर्स: दीपकमल सहारण भाई साहब!

No comments: