Saturday 21 May 2022

भारतीय किसान यूनियन बिखराव पर आज शामली में हुई सर्वखाप पंचायत की मीटिंग के अपडेट!

1) गठवाला खाप की यूपी विंग के सभी थांबेदारों ने पुरानी भारतीय किसान यूनियन में ही विश्वास जताया व् पूरा समर्थन व् आशीर्वाद जारी रखने का निर्णय हुआ| आपको बता दें थांबेदारों के पास खाप के चौधरी को बदलने की वीटो पावर होती है|

2) बाबा श्याम सिंह मलिक जी लाख-बावड़ी के थांबेदार ने गठवाला खाप के चौधरी की अलग किसान यूनियन के संरक्षक बनने की अपनी बात पर पुर्नविचार करने को कहा| उनका लहजा बड़ा सख्त व् स्पष्ट था|
3) खाप थांबेदारों ने पूरी भारतीय किसान यूनियन को बाबा टिकैत की कार्यप्रणाली के अनुसार चलने की तस्दीक की, व् टिकैत बंधुओं को इस पर मंत्रणा की|
4) लगभग 12 साल पहले भारतीय किसान यूनियन से अलग हुए बिजनौर जिले के धड़े ने आज वापिस पुरानी किसान यूनियन जो टिकैत बंधुओं द्वारा चलित है, उसमें अपना विलय किया|
5) इसी विषय पर अगली सर्वखाप महापंचयात काकड़ा गाम मुज़फ्फरनगर 29 may में होनी तय हुई, जिसमें भारतीय किसान यूनियन की एकता बारे बड़े फैसले लिए जायेंगे|

सलंगित है इस सर्वखाप पंचायत में बाबा श्याम सिंह मलिक जी का सम्बोधन -
https://m.youtube.com/watch?v=ys5AueRN0PU&feature=youtu.be

जय यौधेय! - फूल मलिक

No comments: