Saturday 11 June 2022

12 जून 1761 - जाट सेना द्वारा आगरा का लालकिला फतेह करने की गौरवमयी तिथि!

आज के दिन 1761 में एशियाई ऑडिङ्स जाटों के प्लूटो लोहागढ़ महाराज सूरजमल सुजान द्वारा आगरा का लालकिला फतेह किया गया था|

इससे ठीक 91 साल पहले इसी लालकिले के आगे फव्वारा चौक पर ब्रज के सर्वखाप चौधरी दादावीर गॉड गोकुला जी महाराज व् उनके दो भाईयों का बोटी-बोटी कर बलिदान लिया गया था, क्योंकि उन्होंने जैसे अभी 2020-21 में मोदी ने तीन कृषि के काले कानून धक्के से लागू करने की चेष्टा की थी ऐसे ही औरंगजेब ने कृषि कर बढ़ा दिया था| तब सर्वखाप ने अप्रैल 1669 से नवंबर 1669 तक लगातार लगभग 7 महीने बढ़े कृषि कर वापिस करवाने को "सर्वखाप किसान क्रांति" करी थी| औरंगजेब ने जितने भी हिन्दू-मुस्लिम राजा-नवाब सर्वखाप के विद्रोह को दबाने को भेजे, सर्वखाप आर्मी ने सब काट डाले तो तब खुद औरंगजेब को सेना ले कर मैदान में आना पड़ा था| सनद रहे, उस सर्वखाप आर्मी में मुस्लिम शामिल थे|
12 जून 1761 की आगरा के लाल किले पर जाटों की फतेह को सन 1669 के बदले के स्वरूप भी देखा जाता है|
जय यौधेय! - फूल मलिक

No comments: