Monday 18 January 2016

राम-रहीम द्वारा विष्णु के अवतार की एक्टिंग करने पे पुलिस केस करने वाला!

राम-रहीम द्वारा विष्णु के अवतार की एक्टिंग करने पे पुलिस केस करने वाला तर्क दे रहा है कि राम-रहीम एक अपराधी, शराबी, कामांध, खूनी आदमी है सो ऐसा आदमी विष्णु की एक्टिंग नहीं कर सकता| इसलिए उसपे केस किया है|

ऐसा है भोले-भण्डर, जा सबसे पहले तो ये जो टीवी पे कोई सीता माता का तो कोई राम, कृष्ण का किरदार निभाते हैं ना, इनको जेल में डलवा, क्योंकि इनमें विरला ही ऐसा है जिसके अवैध या एक से अधिक शारीरिक रिश्ते सुनने में ना आते हों या गंदी बी ग्रेड फ़िल्में ना करते हों|

दो उदाहरण तो तुझे यही दे देता हूँ, रामानंद सागर की रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली 'दीपिका' उसी सीरियल के भरत वाले किरदार के साथ प्रेम-पींघे बढ़ाया करती थी और वो भी शूटिंग स्पॉट पे ही| और हमारे FTII प्रेजिडेंट गजेन्द्र चौहान की बी ग्रेड फ़िल्में तो जब से वो FTII के चीफ बने हैं, तब से चर्चा का विषय बनी ही हुई हैं|

और साथ ही जा हर उस मंदिर पे ताला लगवा दे, जहां पुजारी लोग मंदिर के उसी गृभगृह में जहां एक व्रजस्ला औरत का प्रवेश वर्जित बताते हैं, औरतों को कहीं देवदासी के नाम पे भोगते हैं तो कहीं प्रथमया व्रजस्ला होने के नाम पे|

और फिर इस तर्क पे चल के तो लोगों को लार्ड कृष्ण को पूजना ही छोड़ देना चाहिए, क्योंकि उनकी तो हजारों गोपियाँ और बीवियां बताते हैं; हर इस-उस ऋषि-महर्षि की औरत पे रीझ जाने और बलात्कार कर देने वाले इंद्र की भी पूजा छोड़ देनी चाहिए, है ना?

पक्के से कह सकता हूँ, यह जनाब उसी केटेगरी से मिलेंगे जो जब 'चार्ली-हेब्दों' का मुस्लिम पैगम्बर बारे मसला उठा था तो उसको सपोर्ट किये रहे होंगे|

अजीब तमाशा चल रहा है मेरे देश में भी धर्म का एक ठेकेदार दूसरे को जेल में ठुकवा रहा है| डुबोएँगे देश को अच्छे से गर्त में यह भगवानों के ठेकेदार| 

फूल मलिक

No comments: