Monday 30 August 2021

ऐसा कल्चर नार्थ-वेस्ट इंडिया का तो बिल्कुल नहीं हो सकता!

 1 - कोई लड़का गाम-गुहांड की नहाती हुई लड़कियों के कपड़े उठा ले जाए, और उस पे भी उसको आदर्श माना जाए; ऐसा कल्चर नार्थ-वेस्ट इंडिया का तो बिल्कुल नहीं हो सकता|

2 - कोई भाई, अपनी सगी बहन को तथाकथित प्यार के नाम पर अपनी बुआ के लड़के के साथ ब्याह हेतु भगा दे, और उस पे भी उसको आदर्श माना जाए; ऐसा कल्चर नार्थ-वेस्ट इंडिया का तो बिल्कुल नहीं हो सकता|
3 - कोई पंचायती, काके-ताऊओं के लड़कों का जमीनी विवाद सुलझवा के आने की बजाए, उनमें इतना तगड़ा झगड़ा लगवा आए कि उनके खड़े लठ बजे, और उस पे भी उसको आदर्श माना जाए; ऐसा कल्चर नार्थ-वेस्ट इंडिया का तो बिल्कुल नहीं हो सकता|
4 - कोई बॉयफ्रेंड, पहले अपनी गर्लफ्रेंड से खूब प्यार की पींघें बढ़ाए व् बाद में उसको धोखा दे किसी और से ब्याह रचा जाए, और उस पे भी उसको आदर्श माना जाए; ऐसा कल्चर नार्थ-वेस्ट इंडिया का तो बिल्कुल नहीं हो सकता|
5 - कोई लड़का जिसकी बहन का भरे दरबार चीर-हरण हो रहा हो और वह वहीँ की वहीँ कुकर्मियों के थोड़बे तोड़ने की बजाए, उस बहन को मात्र साड़ी औढ़ा के वहां से खिसक आवे, और उस पे भी उसको आदर्श माना जाए; ऐसा कल्चर नार्थ-वेस्ट इंडिया का तो बिल्कुल नहीं हो सकता|
और जो ऐसा मानते हों, भगवान करे उनके घर ऐसे ही लड़के पैदा होवें!

जय यौद्धेय! - फूल मलिक

No comments: