हरियाणा विधानसभा 2024 का परिणाम आए साल भर होने को आया है। फिर भी कांग्रेस की अप्रत्याशित हार और भाजपा की आश्चर्यचकित कर देने वाली जीत के आकलन निरंतर जारी हैं। दरअसल चुनाव एक बहुस्तरीय प्रक्रिया होती है, जिसकी बहुत सारी परतें होती हैं। समय और विश्लेषण करने की प्रक्रिया में ये परतें धीरे-धीरे खुलने लगती हैं और स्पष्ट होती जाती हैं। इन परतों को समझना सभी दलों एवं विश्लेषकों के लिए इसलिए भी जरूरी होता है ताकि भविष्य में बेहतर एवं सटीक राजनीतिक आकलन किया जा सके।
इसी कड़ी में आज हरियाणा की उन 10 विधानसभाओं का आकलन किया जा रहा है जो 10 जाट निर्दलीय प्रत्याशियों के कारण कांग्रेस हार गई।
- बाढड़ा विधानसभा में भाजपा के उमेद पातुवास को 58605 (41.1%), कांग्रेस के सोमवीर सांगवान को 50809 (35.9%), निर्दलीय सोमवीर घसोला को 26730 (18.5%) वोट मिले। भाजपा के उमेद पातुवास ने कांग्रेस के सोमवीर सांगवान को 7585 वोटों से शिकस्त दी।
- बहादुरगढ़ विधानसभा में निर्दलीय राजेश जून को 73191 (46%), भाजपा के दिनेश कौशिक को 31192 (19.6%), कांग्रेस को 28955 (18.2%) वोट मिले। आजाद प्रत्याशी राजेश जून ने भाजपा प्रत्याशी दिनेश कौशिक को 41999 वोट से शिकस्त दी।
- दादरी विधानसभा में भाजपा के सुनील सांगवान को 65568 (46.1%), कांग्रेस की मनीषा सांगवान को 63611 (44.7%), निर्दलीय अजित सिंह को 3369 (2.8%) वोट मिले हैं। भाजपा के सुनील सांगवान ने कांग्रेस प्रत्याशी मनीषा को 1957 वोट से पराजित किया।
- गन्नौर विधानसभा में निर्दलीय देवेंद्र कादियान को 77248 (54.8%), कांग्रेस के कुलदीप शर्मा को 42039 (29.8%), भाजपा के देवेंद्र कौशिक 17605 (12.5%) वोट मिले हैं। निर्दलीय देवेंद्र ने कांग्रेस के कुलदीप को 35209 वोट करारी शिकस्त दी।
- गोहाना विधानसभा में भाजपा के अरविंद शर्मा को 57055 (43.6%), कांग्रेस को 46626 (35.7%), निर्दलीय हर्ष छिक्कारा को 14761 (11.3%), राजवीर दहिया को 8824 (6.8%) वोट मिले। भाजपा के अरविंद शर्मा ने कांग्रेस के जगबीर मलिक को 10429 वोट से जीत हासिल की।
- महेंद्रगढ़ विधानसभा में भाजपा के कंवर सिंह को 63036 (40.6%), कांग्रेस के राव दान सिंह को 60388 (38.9%), निर्दलीय संदीप सिंह को 20834 (13.4%) वोट मिले हैं। भाजपा के कंवर सिंह ने कांग्रेस के राव दान सिंह को कड़े मुकाबले में 2648 वोट से हराकर जीत दर्ज की।
- सफीदों विधानसभा में भाजपा के रामकुमार गौतम को 58983 (40.2%), कांग्रेस के सुभाष गंगोली को 54946 (37.8%), निर्दलीय जगबीर देशवाल को 20114 (13.7%) वोट मिले हैं। भाजपा रामकुमार गौतम ने कांग्रेस के सुभाष को 4037 वोटों से हराया।
- समालखा विधानसभा में भाजपा के मनमोहन भड़ाना ने 81293 (48.4%), कांग्रेस के धर्मसिंह छौक्कर ने 61978 (36.9%), निर्दलीय रविन्द्र मच्छरौली ने 21132 (12.6%) वोट मिले हैं। भाजपा के मनमोहन भड़ाना ने कांग्रेस के धर्मसिंह को 19315 वोट से करारी शिकस्त दी।
- उचाना कलां विधानसभा में भाजपा के देवेंद्र अत्री को 48968 (29.5%), कांग्रेस के बृजेन्द्र सिंह को 48936 (29.48%), निर्दलीय वीरेंद्र घोघड़िया को 31456 (19%) वोट मिले हैं। भाजपा के देवेंद्र ने कांग्रेस के बृजेन्द्र को 32 वोट से कड़े मुकाबले में हराया।
- रानियां विधानसभा में इनेलो के अर्जुन चौटाला को 43914 (30.4%), कांग्रेस के सर्वमित्र कम्बोज को 39723 (27.5%), निर्दलीय रणजीत सिंह को 36401 (25.2%) वोट मिले हैं। इनेलो के अर्जुन सिंह ने कांग्रेस के सर्वमित्र कम्बोज को 4191 वोट से हराया !
No comments:
Post a Comment