- ये कोई नहीं बताता 35+1 का नारा किसने दिया। ये किसकी दिमाग़ की पैदावार है। 35 कौन थे और 1 कौन?
- धारा 144 लगी होने के बावजूद भिवानी स्टैंड पर सैंकड़ों प्रदशनकारियों को जिन के हाथों में 35+1 ki तख्ती थी और एक रेहड़ी जिसमे पत्थर थे क्यों इकट्ठे होने दिए।
- वो प्रदर्शनकारी पुलिस के संरक्षण जिसमे DSP भी था कोर्ट तक आए। किसलिए।
- बाहर JNU की माँग पर वकील धरने पर बैठे थे उन पर पुलिस की हाज़री के हमला किया। पुलिस चुप क्यों रही।
- NRS कॉलेज और जाट कॉलेज के हॉस्टल से बच्चों को निकाल कर क्यों पूता गया और उनको इलाज देने से भी मना कर दिया।
- सबसे पहली गोली आईजी की कोठी पर चली और बच्चे की मौत हुई। उसको क्यों छुपाया गया।
- कैप्टन अभिमन्यु की कोठी पर 22 पुलिस कर्मियों की सशस्त्र टुकड़ी भेजी गई थी उसको कोठी पर हमले से एन पहले किसके आदेश पर वापिस बुलाया गया और आग लगाने वालों को सुविधा और संरक्षण किसने दिलवाया।
- सुदीप कलकल को इस केस में अभियुक्त बनाया गया जबकि वो कैप्टेन अभिमन्यु की कोठी को बचाने में था और उसके साथ वहाँ मार पिटाई भी हुई। सुदीप ने इस वक्त के DC को लगातार फ़ोन करके पुलिस और फायर ब्रिगेड भेजने की गुहार लगायी लेकिन डीसी बहेरा ने कहा तो क्या “गोली मरवा दे क्या” ये कॉल रिकॉर्डेड है। ऐसा एक DC ने क्यों कहा?
- हरियाणा में सरकारी तौर पर कॉल रिकॉर्डिंग की एक कंपनी है जो तीन साल तक की कॉल रिकॉर्डिंग्स रख सकती है। उस समय के IG CID Rao ने January 2016 से June 2016 तक की रिकॉर्डिंग्स क्यों नष्ट करवायी जबकि हाई कोर्ट तक में केस चल रहे थे। ये झा कमीशन की गवाही में दर्ज है और Rao इस का उत्तर नही दे पाये।
- पुलिस ने तथाकथित संदिग्धों की कॉल रिकॉर्डिंग फ़रवरी में करनी शुरू कर दी थी। हर रिकॉर्डिंग के लिए ग्रह मंत्रालय भारत से अनुमति लेनी होती है।हरियाणा में रिकॉर्डिंग तो हुई जनवरी में और अनुमति आई मार्च में। ये धांधली किस लिए।
- भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर जब एक उंगली उठती है तो तीन उंगली के साथ अंगूठा सरकार की तरफ़ उठता है।
- झा कमीशन की कार्यवाही समाप्त हुए पाँच साल से ज़्यादा हो चुके। क्यों अपना फ़ैसला नहीं सुना रहा। कुछ सवाल उठे है वहाँ जिनका जवाब नहीं है और इसीलिए उस रिपोर्ट पर बैठे हैं और सरकारी पैसे पर ऐश कर रहे हैं।
- पुर्व डीजीपी प्रकाश सिंह आयोग कि रिपोर्ट सार्वजनिक करने से क्यों डर रहीं हैं भाजपा सरकार, जबकि ये आयोग खुद सरकार ने बनाया था ।।
Rakesh Arya Sinhmar
No comments:
Post a Comment