बहुत से गैर जाट एक काल्पनिक कहानी बताते हैं की अकबर और जहांगीर ने पंजाब में जाट लड़कियों से शादी की और बदले में ज़मीन दी।ओर बिना किसी रिसर्च ओर काबिलियत के लिखे गए आंकड़ों को साझा करते है।
वैसे तो मैं लिखित इतिहास को मनगढ़ंत ही मानता हूं क्योंकि यह लगभग पूरी तरह लेखक की पसंदगी पर डिपेंड करता है। DNA की लड़ियां इतिहास को संशोधित कर रही है। फिर भी ऑथेंटिक रिसर्च करने वालो का डेटा ओर उनकी काबिलियत साझा कर रहा हूं।जिस से मेरे अपने लोग इसकी वेल्यू को समझे।
हॉरेस आर्थर रोज़ (सहयोगी एडवर्ड डगलस मैक्लैगन)की किताब A Glossary of the Tribes and Castes of the Punjab and North‑West Frontier Province में इसे बिना सर पैर मनघडंत बताया है।
Horace Arthur Rose (1867–1933)
ब्रिटिश सिविल सर्वेंट और एथ्नोलॉजिस्ट (Ethnologist) थे।
उन्होंने भारत में Punjab Civil Service में कार्य किया।
वे District Officer और बाद में Superintendent of Ethnography for Punjab के पद पर रहे।
ब्रिटिश सरकार ने उन्हें पंजाब और उत्तर-पश्चिम सीमा प्रांत (North-West Frontier Province) की जातियों, जनजातियों और समुदायों का वर्गीकरण करने का काम सौंपा था। इसी अध्ययन के आधार पर यह महान ग्रंथ तैयार हुआ।
उन्होंने Sir Denzil Ibbetson और Edward Maclagan के साथ मिलकर यह पुस्तक संकलित की।
यह पुस्तक 1911 में प्रकाशित हुई थी (तीन खंडों में)।
Edward Douglas Maclagan (1864–1952)
वे एक ब्रिटिश प्रशासक और इतिहासकार थे।उन्होंने Indian Civil Service (ICS) में काम किया।बाद में वे Governor of the Punjab (1919–1924) बने।
उन्होंने भारतीय समाज की जनगणना (Census of India) के कार्य में भी योगदान दिया।इस पुस्तक में उन्होंने प्रशासनिक और सांख्यिकीय आंकड़ों के संकलन में सहयोग किया।
यह पुस्तक भारत की जातियों (Castes) और जनजातियों (Tribes) पर ब्रिटिश राज के दौरान की सबसे महत्वपूर्ण और विस्तृत कृति है।
इसमें पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, दिल्ली और उत्तर-पश्चिम सीमा प्रांत (अब पाकिस्तान का खैबर पख्तूनख्वा क्षेत्र) के समुदायों का विस्तृत वर्णन है।
इसमें निम्न शामिल हैं:
प्रत्येक जाति/जनजाति की उत्पत्ति
उनके सामाजिक और आर्थिक कार्य
सांस्कृतिक परंपराएं, रीति-रिवाज, पहनावा
धार्मिक मान्यताएं और लोककथाएं
19वीं–20वीं सदी के प्रारंभिक सामाजिक ढांचे का विवरण
वास्तविक जट्ट - Dinesh Behniwal
No comments:
Post a Comment